Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » Airtel के एक्सट्रीम फाइबर और पोस्टपेड यूज़र्स को फ्री मिलेगा Apple TV+ का एक्सेस, इतने रुपये से शुरू होंगे प्लान…
    News

    Airtel के एक्सट्रीम फाइबर और पोस्टपेड यूज़र्स को फ्री मिलेगा Apple TV+ का एक्सेस, इतने रुपये से शुरू होंगे प्लान…

    By Tv 36 HindustanFebruary 25, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली :- भारती एयरटेल ने अपने पोस्टपेड यूज़र्स और होम वाई-फाई यूज़र्स के लिए सोमवार को अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी एप्पल के साथ एक नई साझेदारी का ऐलान किया है. इस साझेदारी के जरिए भारत में मौजूद एयरटेल के पोस्टपेड और एयरटेल एक्सट्रीम फाइबर के यूज़र्स को एप्पल टीवी प्लस का एक्सेस मिलेगा. आइए हम आपको इस ख़बर के बारे में बताते हैं.

    एयरटेल ने अपनी एक प्रेस रिलीज़ के जरिए इस बात की जानकारी दी है और बताया है कि एयरटेल एक्सट्रीम फाइबर के यूज़र्स अब एप्पल टीवी प्लस की पूरी लाइब्रेरी का एक्सेस अपने प्लान्स के साथ ही ले सकते हैं, जिसकी कीमत 999 रुपये से शुरू होगी. इसके अलावा पोस्टपेड यूज़र्स को सीमित समय के लिए Apple Music का फ्री एक्सेस भी मिलेगा.

    एयरटेल ने एप्पल के साथ की पार्टनरशिप

    आपको बता दें कि एप्पल टीवी प्लस के कंटेंट का एक्सेस देने वाली एयरटेल भारत की पहली टेलीकॉम कंपनी बनी है. कंपनी ने अपनी प्रेस रिलीज़ में बताया कि अब कंपनी के पास अपने यूज़र्स के लिए एप्पल टीवी प्लस के कंटेंट का एक्सक्लूसिव राइट्स है. एयरटेल एक्सट्रीम फाइबर के सभी यूज़र्स 999 रुपये या उससे ज्यादा रुपये वाले प्लान्स के साथ एप्पल टीवी प्लस का कंटेंट देख पाएंगे. वहीं, एयरटेल के पोस्टपेड मोबाइल यूज़र्स को भी 999 रुपये या उससे ऊपर वाले प्लान्स के साथ 6 महीने के लिए एप्पल टीवी प्लस और एप्पल म्यूज़िक का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलेगा.

    एप्पल टीवी प्लस वाला एयरटेल एक्सट्रीम फाइबर का पहला प्लान
    एयरटेल की वाई-फाई प्लान्स की कीमत 999 रुपये से शुरू होती है, जिसमें 200Mbps तक की स्पीड मिलती है. इसमें टीवी के कोई बेनिफिट्स नहीं मिलते हैं. इस प्लान के साथ यूज़र्स को Apple TV+ का एक्सेस मिलेगा. इसके अलावा इस प्लान के साथ Amazon Prime, Jio Hotstar समेत 23 अन्य ओटीटी प्लान्स का सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त मिलेगा. एयरटेल एक्सट्रीम फाइबर का सबसे महंगा प्लान 3,999 रुपये का है, जिसमें 1GBPS तक की स्पीड के साथ 350 से ज्यादा टीवी चैनल्स और एप्पल टीवी प्लस कुल 23 से भी ज्यादा ओटीटी ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी मिलता है.

    Post Views: 980

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous ArticleNTA ने लॉन्च की वेबसाइट, इस बार इतनी यूनिवर्सिटी में मिलेगा प्रवेश…
    Next Article बच्चे पैदा करो और पाओ 1 लाख रुपये,यहां जानिए कहां मिल रही ये सुविधा…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    पीएम और शाह के खिलाफ FIR सुप्रीम अदालत ने लगाई वकील की क्लास, पूछा- आपको वकालत का लाइसेंस…

    February 28, 2026

    ईरान-इजरायल वॉर से हिलेगा भारतीय बाजार, गोल्ड-सिल्वर समेत इन सेक्टर्स में दिखेगा भारी उछाल…

    February 28, 2026

    बर्ड फ्लू से बचने के लिए क्या अंडा और चिकन दोनों खाना छोड़ देना चाहिए जान लीजिए…

    February 28, 2026

    मिडिल ईस्ट तनाव के बीच इंडिगो का बड़ा फैसला, इतने मार्च 2026 तक उड़ानें रोकीं…

    February 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पीएम और शाह के खिलाफ FIR सुप्रीम अदालत ने लगाई वकील की क्लास, पूछा- आपको वकालत का लाइसेंस…
    • ईरान-इजरायल वॉर से हिलेगा भारतीय बाजार, गोल्ड-सिल्वर समेत इन सेक्टर्स में दिखेगा भारी उछाल…
    • बर्ड फ्लू से बचने के लिए क्या अंडा और चिकन दोनों खाना छोड़ देना चाहिए जान लीजिए…
    • मिडिल ईस्ट तनाव के बीच इंडिगो का बड़ा फैसला, इतने मार्च 2026 तक उड़ानें रोकीं…
    • होली का उपहार : समर्थन मूल्य की अंतर राशि का एकमुश्त भुगतान किसानों को दोहरी खुशी, सरकार ने निभाया हर वादा: मंत्री लखनलाल देवांगन…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?