नई दिल्ली:– रिपोर्ट के अनुसार, गूगल जीमेल के लिए एसएमएस आधारित छह अंक वाले ऑथेंटिकेशन कोड को खत्म कर रहा है. यानी पहले जीमेल के लिए आपके मोबाइल नंबर पर SMS के जरिए जो कोड आता था, वो नहीं आएगा. इसके बजाय टी फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) वाले ज्यादा सुरक्षित प्रोसेस के रूप में QR Code का ऑप्शन आएगा.
क्या होगा इससे फायदा?
फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले में जीमेल के प्रवक्ता Ross Richendrfer ने कहा है कि आने वाले महीनों में इस बदलाव को लागू किया जा सकता है. इसका उद्देश्य एसएमएस वेरिफिकेशन सिस्टम के लगातार बढ़ रहे गलत इस्तेमाल को रोकना है.
ऐसे काम करेगा नया सिस्टम
उन्होंने कहा कि अगले कुछ महीनों में हम फिर से सोचेंगे कि हम फोन नंबर को कैसे विरेफाई कर सकते हैं. उन्होंने फोर्ब्स को बताया कि अपना मोबाइल नंबर दर्ज करने और 6 अंक वाला कोड प्राप्त करने के बजाय, आपको एक क्यूआर कोड दिखाई देगा, जिसे आपको अपने फोन पर कैमरा ऐप से स्कैन करना होगा.
कब आएगा ये नया फीचर
जीमेल ग्राहकों को ये नई सुविधा कब से मिलेगी, इसकी सटीक तारीख की फिलहाल कोई घोषणा नहीं की गई है, लेकिन Richendrfer ने अपडेट दिया कि निकट भविष्य में इस पर हमसे और ज्यादा जानकारी मिल सकती है. Google अकाउंट सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है
एसएमएस कोड का इस्तेमाल लंबे समय से अकाउंट को वेरिफाई करने और स्पैम और मैलवेयर के लिए धोखाधड़ी वाले जीमेल खातों को बड़े पैमाने पर रोकने के लिए किया जाता रहा है. हालांकि, इसमें सुरक्षा के मद्देनजर कुछ कमियां भी हैं, जैसे हैकर्स यूजर्स को अपना कोड शेयर करने के लिए धोखा दे सकते हैं. इसके अलावा, एसएमएस वेरिफिकेशन मोबाइल ग्राहकों के सुरक्षा उपायों पर निर्भर करता है.
