बिहार:- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को मंत्रियों के विभागों में बदलाव किया है। बुधवार को बीजेपी कोटे से मंत्री बनाए गए जीवेश मिश्रा को नगर विकास, सुनील कुमार को वन एवं पर्यावरण, विजय मंडल को आपदा प्रबंधन मंत्री बनाया गया है। जबकि, कृष्ण कुमार मंटू आईटी, मोतीलाल प्रसाद, कला संस्कृति, राजू सिंह पर्यटन मंत्री बनाए गए हैं। यह विभाग पहले अन्य मंत्रियों के पास थे।
नीतीश मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या 36 हो गई है। जिबेश मिश्रा, सुनील कुमार, संजय सरावगी, मोतीलाल प्रसाद, कृष्ण कुमार मंटू, राजू कुमार सिंह और विजय कुमार मंडल ने बुधवार को कैबिनेट मंत्री की शपथ ली है। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उन्हें शपथ दिलाई है।

