Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » बोर्ड परीक्षा: एमसीबी जिला में नकलविहीन परीक्षा की तैयारी पूरी, 46 केंद्रों पर कड़ी निगरानी…
    RAIPUR

    बोर्ड परीक्षा: एमसीबी जिला में नकलविहीन परीक्षा की तैयारी पूरी, 46 केंद्रों पर कड़ी निगरानी…

    By Tv 36 HindustanFebruary 28, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर:- छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा को लेकर एमसीबी जिले में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. परीक्षा का संचालन नकलविहीन और सुचारू रूप से करने के लिए प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं. जिले में 46 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां लगभग 9,000 छात्र परीक्षा में शामिल होंगे.
    1 मार्च से 12वीं, 3 मार्च से 10वीं की परीक्षा: जिला शिक्षा अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि 1 मार्च से 12वीं और 3 मार्च से 10वीं की परीक्षा शुरू हो रही है. एमसीबी जिले में 10वीं में 5,001 और 12वीं में 3,900 परीक्षार्थी शामिल होंगे. परीक्षा को व्यवस्थित रूप से संचालित करने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है.

    रीक्षा को नकलविहीन बनाने के लिए जिला स्तर, अनुभाग स्तर और ब्लॉक स्तर पर अलग-अलग निगरानी दल गठित किए गए हैं. जिला स्तर पर एक विशेष दल 46 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेगा. अनुभाग स्तर पर एसडीएम अपने-अपने क्षेत्रों में परीक्षा केंद्रों की निगरानी करेंगे. ब्लॉक स्तर पर तीनों बीईओ को निरीक्षण दल की जिम्मेदारी दी गई है, जो अपने-अपने ब्लॉकों में परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेंगे.

    सुरक्षा और अनुशासन पर विशेष जोर: परीक्षा केंद्रों पर किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो, इसके लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं. सभी परीक्षा केंद्रों पर उड़नदस्ते तैनात रहेंगे और परीक्षा के दौरान सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी.

    शिक्षा विभाग का कड़ा रुख: जिला शिक्षा अधिकारी अजय मिश्रा ने कहा कि नकल के मामलों को पूरी तरह रोकने के लिए कड़े कदम उठाए गए हैं. अगर किसी भी परीक्षा केंद्र पर गड़बड़ी पाई गई तो जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

    Post Views: 985

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleप्लास्टिक के बर्तनों में खाना खाने से बढ़ सकता है हार्ट फेलियर का खतरा, नई स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा…
    Next Article अगर आपकी भैंस की उम्र दो से ढाई साल हो गई है, हीट में नहीं आ रही है तो जान लें ये उपाय…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    पीएम और शाह के खिलाफ FIR सुप्रीम अदालत ने लगाई वकील की क्लास, पूछा- आपको वकालत का लाइसेंस…

    February 28, 2026

    ईरान-इजरायल वॉर से हिलेगा भारतीय बाजार, गोल्ड-सिल्वर समेत इन सेक्टर्स में दिखेगा भारी उछाल…

    February 28, 2026

    बर्ड फ्लू से बचने के लिए क्या अंडा और चिकन दोनों खाना छोड़ देना चाहिए जान लीजिए…

    February 28, 2026

    मिडिल ईस्ट तनाव के बीच इंडिगो का बड़ा फैसला, इतने मार्च 2026 तक उड़ानें रोकीं…

    February 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पीएम और शाह के खिलाफ FIR सुप्रीम अदालत ने लगाई वकील की क्लास, पूछा- आपको वकालत का लाइसेंस…
    • ईरान-इजरायल वॉर से हिलेगा भारतीय बाजार, गोल्ड-सिल्वर समेत इन सेक्टर्स में दिखेगा भारी उछाल…
    • बर्ड फ्लू से बचने के लिए क्या अंडा और चिकन दोनों खाना छोड़ देना चाहिए जान लीजिए…
    • मिडिल ईस्ट तनाव के बीच इंडिगो का बड़ा फैसला, इतने मार्च 2026 तक उड़ानें रोकीं…
    • होली का उपहार : समर्थन मूल्य की अंतर राशि का एकमुश्त भुगतान किसानों को दोहरी खुशी, सरकार ने निभाया हर वादा: मंत्री लखनलाल देवांगन…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?