नई दिल्ली:– भारतीय क्रिकेट टीम का सामना न्यूजीलैंड की टीम से 2 मार्च को दुबई में होना है। भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अपने दोनों शुरुआती मैचों में जीत हासिल कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। अब टीम इंडिया का सामना 2 मार्च को न्यूजीलैंड से दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होना है।
न्यूजीलैंड और भारत की टीमें ग्रुप-ए का हिस्सा है और मौजूदा समय में कीवी टीम के पास 4 अंक है और वह ग्रुप-ए के टेबल टॉप पर है, जबकि टीम इंडिया 4 अंक के साथ ही दूसरे नंबर पर नेट रन रेट के चलते मौजूद है।
अब टीम इंडिया को अगर टेबल टॉप पर पहुंचना है तो उसे न्यूजीलैंड को हर हाल में हराना होगा। ऐसे में जानते हैं कब, कहां और कैसे फैंस भारत-न्यूजीलैंड का लाइव मैच देख सकते हैं?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी ग्रुप-ए मैच 2 मार्च को दोपहर 2:30 बजे होगा।
कहां खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड का ग्रुप-ए का मैच।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी ग्रुप-ए मैच दुबई स्टेडियम में खेला जाएगा।
कहां देख सकते हैं भारत बनाम न्यूजीलैंड चैंपियंस ट्रॉफी ग्रुप-ए मैच?
भारत बनाम न्यूजीलैंड का चैंपियंस ट्रॉफी ग्रुप-ए मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स 2 और स्पोर्ट्स 18-1 पर देख सकते हैं। वहीं लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टर ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं।
न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग-11
शुभमन गिल, केएल राहुल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा।
