नई दिल्ली:– हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र की बड़ी महत्ता है. वास्तु नियमों को ध्यान में रखकर काम करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा और सुख-समृद्धि बनी रहती है. अगर इन नियमों की अनदेखी की जाती है, तो घर में कंगाली के साथ नकारात्मक ऊर्जा चारों तरफ फैल जाती है. ऐसे में वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुछ बातों का खास ख्याल रखना चाहिए. अक्सर हम भूल से या जरूरत पड़ने पर दूसरों के घर से पुरानी चीजों को ले आते हैं. अगर आप भी ऐसा ही करते हैं, तो सावधान हो जाइए नहीं तो घर में नुकसान के सिवाय कुछ नहीं होगा. वास्तु में बताए नियमों के मुताबिक दूसरों की ये चीजों को भूलकर भी इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. ये चीजें आपके चमकते सितारे को सिर्फ बुझाने का ही काम करेगा.
ऊर्जा
अक्सर लोग मंदिर या शादी-विवाह में जाते हैं, तो दूसरों का चप्पल पहनकर वापस आ जाते हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऐसा करना बहुत खराब होता है. दूसरों के चप्पल का इस्तेमाल कभी नहीं करना चाहिए. यह घर में नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने का काम करता है. इससे हंसता खेलता घर बर्बाद होने की संभावना बढ़ जाती है.
छिन जाती है घर की खुशियां
अक्सर लोग अपने रिश्तेदार या सगे-संबंधी के घर में पड़े पुराने फर्नीचर को उठा लाते हैं और इस्तेमाल करने लगते हैं. हालांकि, वास्तु नियमों के मुताबिक ऐसा करना आपके लिए बहुत खतरनाक साबित हो सकता है. दूसरों के घर से लाए फर्नीचर का इस्तेमाल करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा भी साथ चली आती है. यह घर में वास्तु दोष का पैदा करने का काम करता है, जिसकी वजह से घर की खुशियां छिन जाती हैं. साथ ही इंसान की जिंदगी बर्बादी की तरफ बढ़ जाती है.
बदल जाती है ग्रहों की स्थिति
बारिश के दौरान छाते का इस्तेमाल बढ़ जाता है. ऐसे में अगर जरूरत पड़ने पर आप दूसरों के छाते का इस्तेमाल भी कर रहे हैं, तो उसे घर में न लाएं. जरूरत पूरा होने के बाद छाते को वापस लौटा दें. वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर आप छाते को वापस नहीं करते हैं, तो घर में वास्तु दोष छा जाता है. इसकी वजह से कुंडली में ग्रहों की स्थिति बदल जाएगी.
