Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आज का भविष्यफल : आज त्रिग्रह योग से मेष, कर्क और धनु राशि के जातकों के भाग्य दिलाएगा ये लाभ…
    समाचार

    आज का भविष्यफल : आज त्रिग्रह योग से मेष, कर्क और धनु राशि के जातकों के भाग्य दिलाएगा ये लाभ…

    By Tv 36 HindustanMarch 2, 2025No Comments7 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– आज 2 मार्च का राशिफल बता रहा है कि चंद्रमा का गोचर मीन राशि में उत्तराभाद्रपद उपरांत रेवती नक्षत्र से होगा और इस गोचर के दौरान आज चंद्रमा त्रिग्रह योग बनाएंगे साथ ही आज बुध और शुक्र की युति होने से कलानिधि योग भी बनेगा जिसकी वजह से आज का दिन मेष,कर्क और धनु राशि के लिए बहुत ही शुभ रहेगा, तो आइए जानते हैं कि आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा।

    मेष राशि के जातकों के लिए आज रविवार का दिन सुखद रहेगा। इनको कल ससुराल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे आर्थिक लाभ होगा। आर्थिक मामलों में आप आज संयमित होकर चलेंगे जिसका आपको फायदा भी मिलेगा और आप गैर जरूरी खर्च पर नियंत्रण रख पाएंग। लेकिन आपके लिए आज जरूरी है कि कारोबार व्यापार में किसी से उधार या लोन लेने से आज बचें नहीं तो बाद में आपको परेशानी हो सकती है। सेहत के मामले में अपना ध्यान रखना चाहिए।

    आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंगबाण का पाठ करें।

    वृषभ राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज काम कारोबार के मामले में सकारात्मक स्थिति का लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति आज आपकी मजबूत होगी। आज आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से हो सकती है। आज आप परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं। आपको आज पिता और पिता समान किसी व्यक्ति की मदद से लाभ मिल सकता है। आप आज घरेलू जरूरतों से संबंधित वस्तुओं की खरीदारी पर धन खर्च करेंगे। लव लाइफ में आज प्रेमी से कहासुनी हो सकती है, वाणी संयमित रखें।

    आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। चीटियों को आटा डालें।

    मिथुन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज प्रतियोगिता में सफलता मिल सकती है। आपके ज्ञान विज्ञान और अनुभव में भी आज वृद्धि होगी। लव लाइफ में आज पार्टनर से कोई उपहार मिल सकता है। अगर आज आप अपने भविष्य के लिए कुछ निवेश करते हैं तो उसे कुछ समय के लिए गुप्त रखें तो आपके लिए बेहतर होगा। आप घर पर आज किसी मित्र या मेहमान का आगमन हो सकता है। पारिवारिक जीवन में आज आपके प्रेम और तालमेल बना रहेगा। किसी संबंधी को खुश करने के लिए आपको कुछ अनचाहे काम करने पड़ सकते हैं।

    आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। श्री शिव चालीसा का पाठ करें।

    कर्क राशि के जातकों को आज आर्थिक लाभ मिल सकता है। व्यवसाय में आपको आज लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे। आप अपने माता पिता की खुशी के लिए कुछ योजना बना सकते हैं अथवा उनको कोई गिफ्ट दे सकते हैं। आपको आज कार्यक्षेत्र में सम्मान और प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। परीक्षा में विद्यार्थियों द्वारा किये गये प्रयास आज सफल होंगे। काम के सिलसिले में की गई आपकी यात्रा आज सफल रहेगी।

    आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। सफेद चंदन का तिलक लगाएं।

    सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन नौकरी कारोबार में उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आपको आज प्रतिष्ठित और वरिष्ठ लोगों से मार्गदर्शन और सम्मान मिलेगा। आपके परिवार में विवाह योग्य किसी सदस्य के लिए कोई अच्छा अवसर आ सकता है। अगर आज आप साझेदारी में कोई व्यवसाय करने की योजना बना रहे हैं तो जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने से आपको आज बचना चाहिए। संतान के भविष्य और शिक्षा को लेकर आप आज सोच विचार में रहेंगे।

    आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान शिव को तांबे के लोटे से जल दें।

    कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। कारोबार व्यवसाय में आज आप सफलता पाएंगे। सेहत के मामले में आपको आज अपना ध्यान रखना होगा। मौसम में हो रहे बदलाव से स्वास्थ्य आपका आज प्रभावित हो सकता है। आज परिवार में कुछ आयोजनों हो सकता है। आज शाम के समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक और समाजिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। यदि आप जमीन संबंधी कोई निवेश करते हैं तो यह भविष्य में आपके लिए लाभकारी रहेगा।

    आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। संकटनाशक गणेश स्तोत्र’ पाठ करें।

    तुला राशि के लोगों के लिए आज रविवार का दिन लाभकारी रहेगा। आपको किसी करीबी संबंधी से मिलने का मौका मिल सकता है। आपके द्वारा किए गए कार्यों में आज तेजी आएगी। आज आपको सामाजिक और पारिवारिक जीवन में सम्मानित किया जा सकता है। आज आपको भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचना होगा। माता के स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहना होगा। साझेदारी में बनाई गई कुछ योजनाएँ आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएंगी।

    आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीदुर्गा नाम स्तोत्र का पाठ करें।

    वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि,आपको आज अपने सामान और कीमती वस्तुओं का ध्यान रखना चाहिए। वैसे आज आपकी कमाई में वृद्धि होगी। कहीं से आपको आज अचानक लाभ मिलने का भी संयोग बना हुए है। लेकिन आज आपको बचत के लिए अपने खर्च पर भी नियंत्रण रखना चाहिए। जो लोग विदेश से व्यापार कर रहे हैं उनके लिए आज कोई अच्छी खबर आ सकती है। आपको आज शाम के समय दोस्तों के साथ मौज मनोरंजन का भी मौका मिलने वाला है।

    आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। प्रातःकाल भगवान सूर्य को तांबे के लोटे से जल अर्घ्य दें।

    धनु राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपको आज व्यवहार कुशलता और मधुर वाणी से घर परिवार ही नहीं, नौकरी एवं व्यवसाय में भी सम्मान मिलेगा। आज आप शाम का समय अपने दोस्तों के साथ मनोरंजक समय बिता सकते हैं। आपको आज किसी निकट संबंधी से कोई ऐसी सूचना मिल सकती है जिससे खुशी और हैरानी दोनों होगी। आज आपको अपने ससुराल पक्ष से लाभ और सम्मान मिल सकता है। आपका फंसा हुआ धन वापस मिल सकता है। आज परिवार के साथ घूमने का प्लान भी बना सकते हैं।

    आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। गणपतिजी को को दूर्वा चढ़ाएं।

    मकर राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपको आज अपनी कार्ययोजना और अनुभव का लाभ मिलेगा। नौकरी करने वाले जातकों को कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक काम मिलने की खुशी होगी। आपको आज कारोबार में अच्छा मुनाफा मिलेगा। जो लोग किराना कारोबार और वस्त्रों के कारोबार से जुड़े हुए हैं आज उनकी कमाई में वृद्धि होगी। आज आपके परिवार के किसी सदस्य के विवाह से जुड़ी बात आगे बढ़ सकती है। भाइयों से भी आपको आज सहयोग मिलेगा।

    आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। श्री गणेश चालीसा का पाठ करें।

    वाला रहेगा। आपकी कोई चली आ रही परेशानी आज परिवार के सदस्यों के सहयोग से दूर हो सकती है। आज आपको ससुराल पक्ष से सम्मान और सहयोग मिलेगा। विवाह योग्य लोगों के लिए आज कुछ अच्छे रिश्ते आ सकते हैं। आज की रात आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं और किसी मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद ले सकते हैं। बिजनेस में भी आपको दबाव में आकर कोई भी फैसला लेने से बचना होगा।

    आज भाग्य 76% आपके पक्ष में रहेगा। गायों को गुड़ खिलाएं।

    मीन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, लंबे समय से लंबित कार्यों के पूरा न होने से आज आपको परेशानी हो सकती है। वैसे आपको आज परिवार में भाइयों से सहयोग मिलेगा। आपको आज बदलते मौसम में अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा, थकान आदि का अनुभव होगा। आज आपको बच्चों की ओर से खुशी मिलेगी। नौकरी में उन्नति और लाभ का संयोग बनेगा। लव लाइफ में आज आपके प्रेम और आनंद बना रहेगा। आप आज जीवनसाथी के लिए कोई गिफ्ट भी ले सकते हैं।

    आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु की पूजा करें और विष्णु चालीसा का पाठ भी करें।

    Post Views: 1,195

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleधमतरी नगर निगम महापौर और पार्षदों का शपथ ग्रहण, स्वच्छता दीदियों को मिलेगा साप्ताहिक अवकाश…
    Next Article आज 55 लाख मतदाता तय करेंगे भाग्य छोटी सरकार’ चुनने की घड़ी आई, 40 निकायों में वोटिंग…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    हफ्ते में इतनी बार शैम्पू करना है सही है अगर झड़ रहे हैं बाल, तो तुरंत बदल लें अपनी ये आदत…

    February 18, 2026

    हफ्ते में इतनी बार शैम्पू करना है सही है अगर झड़ रहे हैं बाल, तो तुरंत बदल लें अपनी ये आदत…

    February 18, 2026

    प्रिंसिपल बच्चों को केबिन में बुलाकर करता था शारीरिक शोषण, शर्मसार हुआ ये शहर…

    February 18, 2026

    मुस्लिम आरक्षण पर सरकार का बड़ा फैसला, 5% कोटा पूरी तरह खत्म सभी आदेश निरस्त…

    February 18, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • हफ्ते में इतनी बार शैम्पू करना है सही है अगर झड़ रहे हैं बाल, तो तुरंत बदल लें अपनी ये आदत…
    • हफ्ते में इतनी बार शैम्पू करना है सही है अगर झड़ रहे हैं बाल, तो तुरंत बदल लें अपनी ये आदत…
    • प्रिंसिपल बच्चों को केबिन में बुलाकर करता था शारीरिक शोषण, शर्मसार हुआ ये शहर…
    • मुस्लिम आरक्षण पर सरकार का बड़ा फैसला, 5% कोटा पूरी तरह खत्म सभी आदेश निरस्त…
    • अब पहले बैटिंग करेगी भारत, प्लेइंग इलेवन में हुआ बड़ा बदलाव…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?