Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » मध्य प्रदेश सरकार का बड़ा ऐलान, ये हाईवे होगा फॉर लेन और यहां बनेगा रिंग रोड…
    News

    मध्य प्रदेश सरकार का बड़ा ऐलान, ये हाईवे होगा फॉर लेन और यहां बनेगा रिंग रोड…

    By Tv 36 HindustanMarch 2, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मध्य प्रदेश:- सरकार ने राज्य के बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने के लिए बड़ा कदम उठाते हुए सभी सड़कों को चौड़ा करने का फैसला किया है। इस फैसले के तहत राज्य से गुजरने वाले सभी राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों को फोर लेन बनाया जाएगा। यह फैसला मध्य प्रदेश को देश के बुनियादी ढांचे के हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा। इस योजना को राज्य सरकार ने मंजूरी दे दी है।

    राज्य सरकार ने यह भी घोषणा की है कि मध्य प्रदेश में रिंग रोड का जाल बिछाया जाएगा। राज्य सड़क विकास निगम के प्रबंध निदेशक भरत यादव ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में बताया कि एक लाख से अधिक आबादी वाले राज्य के सभी शहरों में रिंग रोड बनाए जाएंगे। इससे शहरों के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी और ट्रैफिक की समस्या कम होगी।

    सड़क विकास में निवेश की कई संभावनाएं

    जीआईएस समिट में अधिकारियों ने निवेशकों के साथ सड़क विकास, नवाचार और निवेश के अवसरों पर गहन चर्चा की। इस दौरान बताया गया कि मध्य प्रदेश में सड़क विकास के लिए निवेश की कई संभावनाएं हैं। भरत यादव ने कहा कि राज्य से गुजरने वाले सभी राष्ट्रीय राजमार्गों को चौड़ा करके फोर लेन में बदला जाएगा। इस परियोजना को 2047 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

    मप्र के सड़क नेटवर्क का विस्तार

    मध्य प्रदेश में कुल 3.5 लाख किलोमीटर से अधिक का सड़क नेटवर्क है, जिसमें 9,000 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग, 11,000 किलोमीटर राज्य राजमार्ग और 59,000 किलोमीटर लोक निर्माण विभाग की सड़कें शामिल हैं। इस परियोजना के तहत राज्य के सभी प्रमुख शहरों में रिंग रोड बनाने की योजना है।

    राज्य 47 राष्ट्रीय राजमार्गों से जुड़ा है

    भारत यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश का सड़क नेटवर्क देश की 80 प्रतिशत आबादी को जोड़ता है। राज्य 47 राष्ट्रीय राजमार्गों से जुड़ा है, जो राज्य को देश के प्रमुख व्यापारिक केंद्रों से जोड़ते हैं। इसके अलावा मध्य प्रदेश में एक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, 6 वाणिज्यिक हवाई अड्डे और 26 हवाई पट्टियाँ हैं, जो वैश्विक हवाई संपर्क प्रदान कर रही हैं।

    एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है

    राज्य सरकार सभी प्रमुख शहरों में एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण कर रही है, जिससे शहरों में यातायात की समस्या कम होगी और यातायात की गति में सुधार होगा। इस पहल से राज्य में सड़क परिवहन के स्तर को उच्चतम स्तर तक ले जाने में मदद मिलेगी।

    Post Views: 1,190

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमध्य प्रदेश मुख्यमंत्री बेटी विवाह सहायता योजना के लिए ऐसे करें अप्लाई, जानें जल्दी…
    Next Article डॉक्टरों की लिखावट समझने में अब नहीं होगी परेशानी, हाईकोर्ट का आदेश- चंडीगढ़ PGI बनाएगा फॉर्मूला…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    पीएम और शाह के खिलाफ FIR सुप्रीम अदालत ने लगाई वकील की क्लास, पूछा- आपको वकालत का लाइसेंस…

    February 28, 2026

    ईरान-इजरायल वॉर से हिलेगा भारतीय बाजार, गोल्ड-सिल्वर समेत इन सेक्टर्स में दिखेगा भारी उछाल…

    February 28, 2026

    बर्ड फ्लू से बचने के लिए क्या अंडा और चिकन दोनों खाना छोड़ देना चाहिए जान लीजिए…

    February 28, 2026

    मिडिल ईस्ट तनाव के बीच इंडिगो का बड़ा फैसला, इतने मार्च 2026 तक उड़ानें रोकीं…

    February 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पीएम और शाह के खिलाफ FIR सुप्रीम अदालत ने लगाई वकील की क्लास, पूछा- आपको वकालत का लाइसेंस…
    • ईरान-इजरायल वॉर से हिलेगा भारतीय बाजार, गोल्ड-सिल्वर समेत इन सेक्टर्स में दिखेगा भारी उछाल…
    • बर्ड फ्लू से बचने के लिए क्या अंडा और चिकन दोनों खाना छोड़ देना चाहिए जान लीजिए…
    • मिडिल ईस्ट तनाव के बीच इंडिगो का बड़ा फैसला, इतने मार्च 2026 तक उड़ानें रोकीं…
    • होली का उपहार : समर्थन मूल्य की अंतर राशि का एकमुश्त भुगतान किसानों को दोहरी खुशी, सरकार ने निभाया हर वादा: मंत्री लखनलाल देवांगन…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?