Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आज सप्ताह का पहला दिन मिथुन, वृश्चिक और मीन सहित इन राशि के लिए लाभदायक, मिलेगा लक्ष्मी नारायण योग से लाभ…
    समाचार

    आज सप्ताह का पहला दिन मिथुन, वृश्चिक और मीन सहित इन राशि के लिए लाभदायक, मिलेगा लक्ष्मी नारायण योग से लाभ…

    By Tv 36 HindustanMarch 3, 2025No Comments6 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:· 3 मार्च का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार मिथुन, वृश्चिक और मीन राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से लाभदायक रहेगा। आज चंद्रमा का संचार मेष राशि में अश्विनी नक्षत्र में होगा जिससे दुरुधार सहित कई शुभ योग बनेंगे। जबकि आज शुक्र और बुध की युति से लक्ष्मी नारायण योग भी बन रहा है। आइए जानते हैं इन ग्रह योगों के बीच आज सप्ताह का पहला दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा। जानें अपना आज का राशिफल।

    मेष राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, घरेलू वस्तुओं में आज वृद्धि होगी, जिससे परिवार के लोग प्रसन्न रहेंगे। अगर आज आप अपने ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से पैसों का लेनदेन करने की सोच रहे हैं तो आपको सहयोग मिल सकता है। आज आपके पारिवारिक खर्चों में वृद्धि हो सकती है। आपको आज नौकरी में कुछ बेहतर अवसर मिलेंगे और आपको आज विपरीत लिंगी सहकर्मियों से सहयोग भी मिलेगा।

    आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। लक्ष्मीजी को खीर का भोग लगाएं।

    वृषभ राशि के लिए आज का दिन लाभदायक है लेकिन आपके लिए आज जरूरी है कि निवेश के मामले जोखिम और लापरवाही से आप बचें। आज अगर आप अपने किसी पुराने मित्र से मिलते हैं तो आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकता है। लव लाइफ में आपको आज प्रेमी की मदद करनी होगी। आपको आज वाहन सुख मिलने का भी योग है।

    आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। गुरुजनों और वरिष्ठ लोगों से आशीर्वाद लें।

    मिथुन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपको आज लाभ और उपहार मिल सकता है। परीक्षा में सफलता पाने के लिए विद्यार्थियों को एकाग्रचित्त होकर अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करना होगा, क्योंकि आज मानसिक भटकाव रह सकता है। आज किसी काम के पूरा होने से आप खुश रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आज आप मनोरंजक संयम से बिताएंगे, और आपको परिवार के सदस्यों से पूरा सहयोग भी मिलेगा। नौकरी में आपको आज सहकर्मियों के कार्यकलाप का ध्यान रखना होगा।

    आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

    कर्क राशि के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अधिकारियों से कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। आप आज सकारात्मक रहेंगे और आपका काम में मन लगेगा। संतान पक्ष से भी आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। लंबे समय से परिवार में कोई समस्या चल रही थी तो आज उसका समाधान हो सकता है। आपकी रुचि आज कलात्मक विषयों में भी रहेगी।

    आज भाग्य 72% आपके पक्ष में रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करें।

    आज का दिन सिंह राशि के लोगों के लिए सकारात्मक रहेगा। आप आज ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे। दूसरों की मदद के लिए भी आज आप आगे आएंगे और इसके लिए आपको धन और समय दोनों ही खर्च करना पड़ सकता है। साझेदारी के काम और कारोबार में आपको आज लाभ मिलेगा। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। कारोबार में आपको आज लाभ मिलेगा, आप कुछ नई योजना पर भी धन खर्च कर सकते हैं। मनपसंद भोजन का भी आप आज आनंद लेंगे।

    आज भाग्य 75% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज माता सरस्वती की पूजा अर्चना करनी चाहिए।

    कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिश्रित रहेगा। आपको आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा और अपने खान-पान पर नियंत्रण भी रखना होगा। अगर आपको पहले से कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या है तो आपकी दवाई और परहेज का ध्यान रखना चाहिए। आज आपके परिवार में किसी शुभ एवं मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आज आपको कुछ अनावश्यक खर्चों का भी सामना करना पड़ सकता है। अगर आपका जमीन या संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद चल रहा था तो वह भी किसी अनुभवी व्यक्ति के सहयोग से सुलझ सकता है।

    आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। चावल अथवा चीनी का दान करें।

    तुला राशि के लिए आज का दिन व्यस्तता पूर्ण रहेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में सराहना मिलेगी। आपको आज अपने करीबी लोगों से सहयोग भी मिलेगा। आज आपको शासन सत्ता का पूरा सहयोग मिलता नजर आ रहा है। सरकारी क्षेत्र के काम में आपको आज सफलता मिलेगी। आज आपको अपनी आय और व्यय के बीच संतुलन बनाकर चलना होगा। माता की सेहत नरम चल रही है तो उनकी परेशानी बढने की आशंका इसलिए उनका ध्यान रखें।

    आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। दामोदराष्टकम् का पाठ करें।

    धनु राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपको अपने परिवार के सदस्यों के लिए कोई भी निर्णय लेने से पहले सभी पक्षों पर विचार कर लेना चाहिए और घर के बड़ों से भी सलाह लेनी चाहिए। जीवनसाथी से भरपूर सहयोग और सानिध्य मिलेगा। जीवनसाथी की मदद से आपका कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है। शिक्षा के मामले में आज का दिन धनु राशि के लिए अनुकूल रहेगा। आपकी लव लाइफ भी आज सुखद रहेगी। बैंकिंग और अकाउंट से संबंधित काम में आज आप सफलता पा सकेंगे।

    आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। शिवजी की पूजा अभिषेक करें।

    मकर राशि के लिए आज का दिन सफलतादायक है। आपको आज शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। बिजनेस करने वाले लोगों को आज अपने काम में कुछ उलझन और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जो लोग नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं उनके लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। आज आप शाम का समय अपने भाइयों के साथ किसी पारिवारिक विषय पर चर्चा विचार कर सकते हैं। आपको आज अपने किसी सोचे हुए काम में सफलता मिलने की भी खुशी होगी।

    आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। किसी जरूरतमंदों को चावल और चीनी का दान करें।
    कुंभ राशि के लिए आज का दिन अनुकूल और सुखद रहेगा। किसी पारिवारिक सदस्य की मदद से आपकी कोई उलझन सुलझ सकती है। ससुराल पक्ष के संबंधियों से भी आज आप सहयोग और लाभ पा सकेंगे। आज आपको किसी दूसरे के बहकावे में आकर अपने व्यापार का कोई सौदा नहीं करना चाहिए। अगर आप बैंक से लोन के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपको आज सफलता मिलेगी। सामाजिक क्षेत्र में आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा।

    आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करें और शिव मंत्र का जप करें।

    मीन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, नौकरी कारोबार में आपको आज सफलता मिलेगी। आज आप शाम का समय अपने परिजनों के साथ आनंदपूर्वक बिताएंगे। परिवार के छोटे बच्चे के साथ आप खुशी के पल भी बिताएंगे। आज किसी बात पर जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकता है लेकिन इससे आपके रिश्ते में तनाव नहीं प्यार बढेगा। कारोबार व्यापार के लिए आज का दिन लाभप्रद है। आप अपने कारोबार के विस्तार के लिए कुछ योजना शुरू कर सकते हैं। पिता और बड़े भाई से सहयोग प्राप्त कर सकेंगे।

    आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। तुलसी मैय्या को दूध से अर्घ्य देना चाहिए।

    Post Views: 1,210

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleलोगों की नौकरी खाई, अब अंतरिक्ष को भी नहीं छोड़ रहे ट्रंप, मुंह खोलकर खड़ी हो गई ये भयानक आफत…
    Next Article आखिर स्टालिन क्यों कर रहे हैं हिंदी का विरोध शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताई इसके पीछे की वजह…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    पीएम और शाह के खिलाफ FIR सुप्रीम अदालत ने लगाई वकील की क्लास, पूछा- आपको वकालत का लाइसेंस…

    February 28, 2026

    ईरान-इजरायल वॉर से हिलेगा भारतीय बाजार, गोल्ड-सिल्वर समेत इन सेक्टर्स में दिखेगा भारी उछाल…

    February 28, 2026

    बर्ड फ्लू से बचने के लिए क्या अंडा और चिकन दोनों खाना छोड़ देना चाहिए जान लीजिए…

    February 28, 2026

    मिडिल ईस्ट तनाव के बीच इंडिगो का बड़ा फैसला, इतने मार्च 2026 तक उड़ानें रोकीं…

    February 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पीएम और शाह के खिलाफ FIR सुप्रीम अदालत ने लगाई वकील की क्लास, पूछा- आपको वकालत का लाइसेंस…
    • ईरान-इजरायल वॉर से हिलेगा भारतीय बाजार, गोल्ड-सिल्वर समेत इन सेक्टर्स में दिखेगा भारी उछाल…
    • बर्ड फ्लू से बचने के लिए क्या अंडा और चिकन दोनों खाना छोड़ देना चाहिए जान लीजिए…
    • मिडिल ईस्ट तनाव के बीच इंडिगो का बड़ा फैसला, इतने मार्च 2026 तक उड़ानें रोकीं…
    • होली का उपहार : समर्थन मूल्य की अंतर राशि का एकमुश्त भुगतान किसानों को दोहरी खुशी, सरकार ने निभाया हर वादा: मंत्री लखनलाल देवांगन…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?