Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » करोड़ों लाड़ली’ बहनों के लिए बड़ा अपडेट, 10 मार्च से पहले खाते में आएगी 22वीं किस्त; जानिए क्यों…
    News

    करोड़ों लाड़ली’ बहनों के लिए बड़ा अपडेट, 10 मार्च से पहले खाते में आएगी 22वीं किस्त; जानिए क्यों…

    By Tv 36 HindustanMarch 3, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मध्यप्रदेश:- करोड़ों ‘लाड़ली बहनों’ के लिए बड़ा अपडेट है। ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना’ की 22वीं किस्त जल्द आपके खाते में ट्रांसफर होगी। खबर है कि मार्च में 10 तारीख से पहले ‘मोहन सरकार’ बहनों को तोहफा दे सकती है। क्योंकि 14 मार्च को होली और 8 मार्च को महिला दिवस है। ‘मोहन सरकार’ त्योहारों और विशेष अवसर पर तय तारीख से पहले भी राशि जारी कर देती है। संभावना है कि 22वीं किस्त भी 10 मार्च से पहले बहनों के खातें में आ सकती है।

    कई बार समय से पहले बहनों को मिला तोहफा

    मध्यप्रदेश सरकार त्योहारों और विशेष अवसर पर तय तारीख से पहले लाड़ली बहना योजना की किस्त जारी कर चुकी है। पिछले साल महाशिवरात्रि के कारण एक मार्च को 10वीं किस्त जारी की गई थी। चैत्र नवरात्रि और गुड़ी पड़वा को देखते हुए  5 अप्रैल को 11वीं किस्त सरकार ने बहनों के खाते में ट्रांसफर की थी। 12वीं किस्त 4 मई और 5 अक्टूबर 2024 को 17वीं किस्त जारी की थी।

    होली और महिला दिवस इसलिए उम्मीद…

    सरकार के पहले उठाए गए कदम को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि 8 मार्च को महिला दिवस और 14 मार्च को होली है।  इसलिए 10 मार्च से पहले बहनों को सरकार 22वीं किस्त जारी कर सकती है। हालांकि तारीख को लेकर अभी कोई अधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

    10 फरवरी को आई थी  21वीं किस्त 

    बता दें कि CM मोहन यादव ने फरवरी की 10 तारीख को 1.27 करोड़ बहनों के खाते में 21वीं किस्त ट्रांसफर की थी। सीएम ने देवास के सोनकच्छ से बहनों को 1553 करोड़ की सौगात दी थी। बहनों के अलावा मोहन यादव ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 56 लाख हितग्राहियों के खाते 337 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए थे। 

    सीएम मोहन यादव 15वीं बार बहनों को देंगे सौगात 

    मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 10 जनवरी 2024 को सिंगल क्लिक से 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में पहली बार 1576.61 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए थे। जनवरी के बाद फरवरी, मार्च, अप्रैल, मई, जून, जुलाई, अगस्त (1500 रुपए), सितंबर, अक्टूबर, नवंबर, दिसंबर के बाद अब जनवरी 2025 में सीएम मोहन यादव ने 13वीं बार लाड़ली बहनों को यह तोहफा दिया था। फरवरी में मोहन यादव ने 14वीं बार बहनों को तोहफा दिया। अब सीएम मोहन यादव मार्च में 15वीं बार लाड़ली बहनों को सौगात देंगे।

    जून 2023 को बहनों को मिली थी पहली किस्त 

    शिवराज सिंह चौहान सरकार ने मई 2023 में लाड़ली बहना योजना शुरू की थी। 21 से 60 वर्ष की विवाहित महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए दिए जाते थे। पहली किस्त 10 जून 2023 को ट्रांसफर की थी। 2023 में रक्षाबंधन पर योजना की राशि बढ़ाकर 1250 रुपए की गई। अब इस योजना के तहत 1250 रुपए महीना के हिसाब से महिलाओं को सालाना 15,000 रुपए मिलते हैं। जून 2023 से फरवरी 2025 तक 21 किस्त मिल चुकी हैं। अगस्त 2023 और 2024 में 250 रुपए अतिरिक्त दिए गए थे.

    Post Views: 520

    chhattisgarh Hindi khabar hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Article‘पहले जो विदेश से मंगवाते थे वो सामान आज देश में ही बन रहा’, PM मोदी बोले- भारत को …
    Next Article अंबिकापुर नगर निगम का गंगाजल से शुद्धिकरण, सीएम साय ने कहा गंगा जी को ना करें विवादित…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    पीएम और शाह के खिलाफ FIR सुप्रीम अदालत ने लगाई वकील की क्लास, पूछा- आपको वकालत का लाइसेंस…

    February 28, 2026

    ईरान-इजरायल वॉर से हिलेगा भारतीय बाजार, गोल्ड-सिल्वर समेत इन सेक्टर्स में दिखेगा भारी उछाल…

    February 28, 2026

    बर्ड फ्लू से बचने के लिए क्या अंडा और चिकन दोनों खाना छोड़ देना चाहिए जान लीजिए…

    February 28, 2026

    मिडिल ईस्ट तनाव के बीच इंडिगो का बड़ा फैसला, इतने मार्च 2026 तक उड़ानें रोकीं…

    February 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पीएम और शाह के खिलाफ FIR सुप्रीम अदालत ने लगाई वकील की क्लास, पूछा- आपको वकालत का लाइसेंस…
    • ईरान-इजरायल वॉर से हिलेगा भारतीय बाजार, गोल्ड-सिल्वर समेत इन सेक्टर्स में दिखेगा भारी उछाल…
    • बर्ड फ्लू से बचने के लिए क्या अंडा और चिकन दोनों खाना छोड़ देना चाहिए जान लीजिए…
    • मिडिल ईस्ट तनाव के बीच इंडिगो का बड़ा फैसला, इतने मार्च 2026 तक उड़ानें रोकीं…
    • होली का उपहार : समर्थन मूल्य की अंतर राशि का एकमुश्त भुगतान किसानों को दोहरी खुशी, सरकार ने निभाया हर वादा: मंत्री लखनलाल देवांगन…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?