Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » फाइनल में भारत का पलड़ा भारी, न्‍यूजीलैंड के लिए यहां खड़ी हुई मुसीबत…
    समाचार

    फाइनल में भारत का पलड़ा भारी, न्‍यूजीलैंड के लिए यहां खड़ी हुई मुसीबत…

    By Tv 36 HindustanMarch 7, 2025No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली :– दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को न्यूजीलैंड से होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहेगा। भारतीय टीम 16 फरवरी को यहां पहुंच गई थी और तब से इसी शहर में है। उसने यहां बांग्लादेश, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के विरुद्ध खेले अपने तीन लीग मैच आराम से जीते जबकि सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को भी आसानी से पराजित कर दिया।
    भारतीय टीम यहां की तीन विभिन्न पिच पर खेल चुकी है। उसे यहां की धीमी पिच पर खेलने का अंदाजा हो चुका है। यही नहीं टीम इसीलिए पांच स्पिनरों को साथ में लेकर आई थी, जिसमें वह पिछले दो मैचों में चार स्पिनरों को एक साथ उतार चुकी है। भारतीय टीम न्यूजीलैंड की अपेक्षा यहां की परिस्थितियों में रच, बस गई है।
    भारत को इतिहास सता रहा
    हालांकि, अगर इतिहास की बात करें तो भारत और न्यूजीलैंड के बीच एक बार वर्ष 2000 में चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल हुआ जिसमें कीवी जीत गए थे। यही नहीं 2021 के डब्ल्यूटीसी फाइनल में भी न्यूजीलैंड की टीम ने भारत को हराया था।

    अगर न्यूजीलैंड की बात करें तो पाकिस्तान में त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में घरेलू टीम को हराने वाली इस टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी शुरू होने से पहले कराची में अभ्यास मैच में अफगानिस्तान को दो विकेट से हराया और इसके बाद वहीं पर इस टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में मेजबान पाकिस्तान को 60 रनों से हराकर विजयी शुरुआत की।
    दुबई में फंसा पेच
    कीवियों ने ग्रुप-ए के एक अन्य मुकाबले में रावलपिंडी में बांग्लादेश को पांच विकेट से हराया। हालांकि इसके बाद उसे तीसरा लीग मैच दुबई में खेलने आना पड़ा जहां पर पिच का मिजाज पाकिस्तान से अलग था। यहां आकर न्यूजीलैंड की टीम फंस गई। भारत ने उस मैच में पहले खेलते हुए 249 रन बनाए थे, जिसमें लक्ष्य का पीछा करते हुए मिशेल सेंटनर की टीम सिर्फ 205 रनों पर ऑलआउट हो गई थी।
    कराची में पहले वनडे में 320 रन बनाने वाली न्यूजीलैंड की टीम दुबई से पाकिस्तान पहुंचते ही बल्लेबाजी के मुफीद पिच पर फॉर्म में आ गई और दूसरे सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध खेलते हुए छह विकेट पर 362 रन बना डाले। रचिन रवींद्र और केन विलियमसन ने इस मैच में शतक ठोके। दक्षिण अफ्रीकी टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए लाहौर में नौ विकेट खोकर सिर्फ 312 रन बना सकी।
    भारत को मिला रिकवरी टाइम
    न्यूजीलैंड ने भले ही सेमीफाइनल 50 रन से जीता हो, लेकिन दुबई की पिच और पाकिस्तान की पिच में जमीन आसमान का अंतर है। न्यूजीलैंड की टीम गुरुवार को दुबई पहुंची है जबकि भारत करीब 20 दिन से यहां है। रोहित शर्मा की टीम ने मंगलवार को अपना अंतिम मैच खेला था। उसे दो दिन रिकवरी का टाइम मिल गया है। टीम शुक्रवार को अभ्यास भी करेगी।
    रचिन की पिच पर प्रतिक्रिया
    न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी को पूरी तरह फिट होने के लिए थोड़ा समय चाहिए होगा। सेमीफाइनल में शतक लगाने वाले कीवी बल्लेबाज रचिन रवींद्र ने कहा कि हम दुबई की पिच के बारे में बहुत अधिक नहीं जानते। हमने भारत के विरुद्ध वहां एक मैच खेला और तब गेंद काफी टर्न ले रही थी जबकि एक अन्य मैच में हमने देखा कि गेंद बहुत अधिक टर्न नहीं कर रही थी।

    हमने परिस्थितियों से सामंजस्य बिठाकर उसी की तरह अपना खेल खेला और रविवार को हमें फिर से ऐसा करना होगा। हम अगले दो दिन इस पर गौर करेंगे और उम्मीद है कि वहां क्रिकेट के लिए अच्छा विकेट होगा।

    न्‍यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में ‘तुरुप का इक्का’ साबित हो सकता है ये ऑलराउंडर, कप्‍तान-कोच भी फैन
    रवींद्र से बचकर रहना होगा
    रवींद्र इस चैंपियंस ट्रॉफी में दो शतक लगा चुके हैं। हालांकि भारत के विरुद्ध मैच में वह सिर्फ छह रन बनाकर हार्दिक पांड्या की गेंद पर अपर कट लगाने के प्रयास में आउट हो गए थे। वह इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं।
    इंग्लैंड के बेन डकेट ने 227 रन बनाए हैं जबकि उनके 226 रन हैं। जो रूट 225 रनों के साथ तीसरे और विराट कोहली 217 रनों के साथ चौथे नंबर पर हैं। श्रेयस अय्यर 195 रनों के साथ छठे नंबर पर हैं। हालांकि बाएं हाथ के बल्लेबाज रचिन से भारत को फाइनल में बचकर रहना होगा।
    सेमीफाइनल में 108 रन की लाजवाब पारी खेलने वाले रवींद्र ने कहा, ‘जब भी आप बल्लेबाजी करते हैं तो आउट होने की संभावना बनी रहती है। उम्मीद है कि मैं लंबे समय तक बल्लेबाजी करूंगा और अपनी टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करना जारी रखूंगा।’

    Post Views: 1,670

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleहिमालयी वनस्पतियों पर होगी रिसर्च, उत्तराखंड तैयार कर रहा मेडिसिनल प्लांट पॉलिसी, जानिये पूरी प्लानिंग…
    Next Article नहीं होगा कोई नया चेहरा नीतीश कुमार के चेहरे पर बिहार में चुनाव लड़ेगी NDA, सम्राट चौधरी ने दिया बड़ा बयान…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    पीएम और शाह के खिलाफ FIR सुप्रीम अदालत ने लगाई वकील की क्लास, पूछा- आपको वकालत का लाइसेंस…

    February 28, 2026

    ईरान-इजरायल वॉर से हिलेगा भारतीय बाजार, गोल्ड-सिल्वर समेत इन सेक्टर्स में दिखेगा भारी उछाल…

    February 28, 2026

    बर्ड फ्लू से बचने के लिए क्या अंडा और चिकन दोनों खाना छोड़ देना चाहिए जान लीजिए…

    February 28, 2026

    मिडिल ईस्ट तनाव के बीच इंडिगो का बड़ा फैसला, इतने मार्च 2026 तक उड़ानें रोकीं…

    February 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पीएम और शाह के खिलाफ FIR सुप्रीम अदालत ने लगाई वकील की क्लास, पूछा- आपको वकालत का लाइसेंस…
    • ईरान-इजरायल वॉर से हिलेगा भारतीय बाजार, गोल्ड-सिल्वर समेत इन सेक्टर्स में दिखेगा भारी उछाल…
    • बर्ड फ्लू से बचने के लिए क्या अंडा और चिकन दोनों खाना छोड़ देना चाहिए जान लीजिए…
    • मिडिल ईस्ट तनाव के बीच इंडिगो का बड़ा फैसला, इतने मार्च 2026 तक उड़ानें रोकीं…
    • होली का उपहार : समर्थन मूल्य की अंतर राशि का एकमुश्त भुगतान किसानों को दोहरी खुशी, सरकार ने निभाया हर वादा: मंत्री लखनलाल देवांगन…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?