Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » दिल्ली में महिला समृद्धि योजना लागू: राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की घोषणा, सरकार ने आवंटित किए 5100 करोड़ रुपए…
    News

    दिल्ली में महिला समृद्धि योजना लागू: राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की घोषणा, सरकार ने आवंटित किए 5100 करोड़ रुपए…

    By Tv 36 HindustanMarch 8, 2025No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- महिला समृद्धि योजना पर घमासान के बाद योजना की घोषणा कर दी गई है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली की महिलाओं को सौगात देते हुए महिला समृद्धि योजना का ऐलान कर दिया है। बता दें कि चुनाव से पहले पीएम मोदी ने अपने भाषण में घोषणा की थी कि महिला दिवस पर दिल्ली की महिलाओं के खातों में महिला समृद्धि योजना के तहत 2500 रुपए आ जाएंगे। इसको लेकर विपक्षी दल भाजपा पर दबाव बना रहे थे। सीएम रेखा गुप्ता ने अपने वादे को पूरा करते हुए योजना की शुरुआत करा दी है।

    महिला समृद्धि योजना पर बोले- आशीष सूद

    कैबिनेट मंत्री आशीष सूद ने महिला समृद्धि योजना के लागू होने पर कहा ‘दिल्ली सरकार ने आज एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। हमारी सरकार सिर्फ दिखावटी काम नहीं करती है। जल्द ही हम महिलाओं को पैसे उपलब्ध कराएंगे और पंजीकरण के लिए एक पोर्टल लॉन्च किया जाएगा।

    मनजिंदर सिंह सिरसा ने दी बधाई

    दिल्ली के कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने दिल्ली में महिला समृद्धि योजना शुरू होने के बाद महिलाओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में महिला समृद्धि योजना को मंजूरी मिल गई है। जल्द ही इसका पोर्टल एक्टिवेट हो जाएगा और इसके बाद महिलाएं इस पोर्टल के जरिए आवेदन कर सकेंगी। इस पोर्टल पर मापदंड और सभी चीजों की जानकारी दी जाएगी। इस योजना के मापदंड और अन्य चीजों को तय करने के लिए 3 मंत्रियों को जिम्मेदारी दी गई है। इसके लिए कपिल मिश्रा, आशीष सूद और प्रवेश वर्मा की एक समिति बनाई गई है।

    महिला समृद्धि योजना को लेकर बोलीं सीएम

    दिल्ली में महिला समृद्धि योजना को मंजूरी मिलने के बाद सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि ‘आज महिला दिवस है और आज हमने कैबिनेट की बैठक की। कैबिनेट बैठक में इस योजना को मंजूरी दे दी गई। दिल्ली चुनाव के दौरान हमने महिलाओं को 2500 रुपये देने का किया था। हमने इस योजना के कार्यान्वयन के लिए दिल्ली के बजट में 5100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। इस योजना का सही ढंग से संचालन करने के लिए हमने समिति बनाई है। इस समिति का नेतृत्व मैं खुद करूंगी। जल्द ही इस योजना के लिए पंजीकरण शुरू किया जाएगा। इसके लिए एक पोर्टल लॉन्च किया जाएगा। 

    जेपी नड्डा ने की महिला समृद्धि योजना की घोषणा

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने महिला समृद्धि योजना की घोषणा कर दी है। इस योजना के तहत महिलाओं को 2500 रुपए दिए जाएंगे। उन्होंने महिला समृद्धि योजना के तहत दिल्ली में 5100 करोड़ रुपए आवंटित किए। .

    कांग्रेस और आप पर हमलावर हुईं सीएम

    सीएम रोखा गुप्ता ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में जब इंदिरा गांधी मुख्यमंत्री थीं, तब उनकी पार्टी में किसी अन्य महिला को बड़े पद पर जगह नहीं दी गई। वहीं आम आदमी पार्टी ने तो अपनी ही राज्यसबा सांसद को घर पर बुलाकर पिटवाया। भाजपा ही अकेली ऐसी पार्टी है, जिसके बारे में मैंने कभी नहीं सुना कि उन्होंने किसी महिला के साथ गलत किया हो। .

    महिला मोर्चा को संबोधित कर रहीं सीएम रेखा गुप्ता 

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता महिला मोर्चा को संबोधित कर रही हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल को बताया। साथ ही ये भी बताया कि एक परिवार में व्यस्त होने के बाद भी वे भाजपा में जुड़ी रहीं और 30 साल के सफर के बाद आज दिल्ली की मुख्यमंत्री हैं। इस दौरान उन्होंने बताया कि भाजपा ने 30 साल पहले उन्हें चुना था। इस दौरान उन्होंने देश की महिलाओं के बारे में बताया कि किस तरह से वे काम के साथ अपना घर भी संभालती हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी कैसे राजनीति में महिलाओं को आगे बढ़ाती है।

    Post Views: 915

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleराजनांदगांव जिला पंचायत में अध्यक्ष उपाध्यक्ष का चुनाव, बेमेतरा नगर पालिका में उपाध्यक्ष पद पर बीजेपी काबिज…
    Next Article छत्तीसगढ़ में कैसे घर बैठे महिलाएं कमा रही हैं लाखों रुपए, जानिए सफलता के टिप्स…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    इस क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जनजातीय समाज का सशक्तिकरण हमारी सरकार की प्राथमिकता सीएम सायं…

    February 17, 2026

    बालको ने पाली महोत्सव में प्रदर्शित किया सामुदायिक विकास का मॉडल…

    February 17, 2026

    आखिर क्या है India AI Impact Summit इससे आम आदमी को क्या मिलेगा एक क्लिक में जानिए हर सवाल का पूरा जवाब…

    February 17, 2026

    तारिक रहमान बने इस देश के नए प्रधानमंत्री, ढाका में हुआ भव्य शपथ ग्रहण…

    February 17, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इस क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जनजातीय समाज का सशक्तिकरण हमारी सरकार की प्राथमिकता सीएम सायं…
    • बालको ने पाली महोत्सव में प्रदर्शित किया सामुदायिक विकास का मॉडल…
    • आखिर क्या है India AI Impact Summit इससे आम आदमी को क्या मिलेगा एक क्लिक में जानिए हर सवाल का पूरा जवाब…
    • तारिक रहमान बने इस देश के नए प्रधानमंत्री, ढाका में हुआ भव्य शपथ ग्रहण…
    • कोका-कोला यूनिट पर आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई,नर्मदा कोल ड्रिंक्स फैक्ट्री पर छापा…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?