Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आज सर्वार्थ सिद्धि योग से लाभ पाएंगे मेष, वृषभ और कुंभ राशि के जातक, जानें अपना आज का भविष्यफल…
    समाचार

    आज सर्वार्थ सिद्धि योग से लाभ पाएंगे मेष, वृषभ और कुंभ राशि के जातक, जानें अपना आज का भविष्यफल…

    By Tv 36 HindustanMarch 9, 2025No Comments7 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली :– मेष राशि के लिए कल चंद्रमा का संक्रमण सुखद और लाभदायक रहेगा। दिन के पहले भाग में जहां आपका पारिवारिक जीवन सुखद होगा। वहीं दिन का दूसरा भाग सम्मान और भौतिक सुख दिलाने वाला रहेगा। आप आज अपने जरूरी काम को भी किनारा करके सामाजिक कार्यों में भाग ले सकते हें। आपको मौसी और मामा की ओर से लाभ मिलने वाला है। अगर आपके जीवनसाथी को कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या है तो आज उनकी सेहत में सुधार हो सकता है। दिन के दूसरे भाग में आप खरीदारी पर धन भी खर्च करेंगे। लव लाइफ में भी आपके सकारात्मकता दिखेगी।

    आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। कुमकुम मिले हुए जल से सूर्यदेव को अर्घ्य दें।

    वृषभ राशि के लिए आज रविवार का दिन रवियोग के शुभ प्रभाव से लाभदायक रहेगा। आपको आज जीवनसाथी से अपेक्षित सहयोग मिलेगा। आप आज घर की साज सज्जा और व्यवस्था में जीवनसाथी से सहयोग बनाए रखेंगे। आपको अपने कार्यों में आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आर्थिक मामलों मे भी आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा। आप दिन के दूसरे भाग में कोई साहसिक फैसला ले सकते हैं जिससे आपको लाभ की प्राप्ति होगी। सेहत के मामले में आज का दिन आपका अनुकूल बीतेगा। आप बच्चों के साथ मनोरंजक समय बिताएंगे और उनके लिए आज कुछ खरीदारी भी करेंगे। ससुराल पक्ष के साथ आपका बेहतर संबंध रहेगा।

    आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। दूध से आपको आज शिवजी का अभिषेक करना चाहिए।

    आज मिथुन राशि के लिए चंद्रमा का दूसरे भाव में गोचर होना शुभ फलदायी रहेगा। आपके लिए यात्रा का संयोग बन सकता है। आपको आज आर्थिक और लाभ और उन्नति का मौका मिलेगा। कोई भौतिक सुख साधन भी आपको मिलने का योग बना हुआ है। वैसे आज आपको संतान से संबंधित किसी विषय को लेकर चिंता हो सकती है। आपके लिए सलाह है कि आज दिन के दूसरे भाग में वाहन सावधानी से चलाएं और जोखिम वाले काम से बचें।

    आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान सूर्य नारायण को अर्घ्य देना शुभ रहेगा।

    कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन आनंददायक रहेगा। विदेश में रहने वाले पारिवारिक सदस्यों की ओर से आपको आज कोई सुखद समाचार मिलेगा। आज आपका सामाजिक दायरा और संपर्क बढ़ेगा जिससे आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। चंद्रमा के आपकी राशि में आने से आप आज भावुक हो सकते हैं, ऐसे में आपको भावुकता में आकर कोई भी निर्णय लेने से बचना चाहिए। लोग आपकी भावुकता का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे इसलिए समझदारी से काम लें। वैसे आज आपको माता की ओर से स्नेह और लाभ मिलने का योग बना हुआ है।

    आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु की पूजा करें और विष्णु चालीसा का पाठ करें।

    सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला रहेगा। आपको राजनीतिक और सामाजिक संपर्क का आज लाभ मिलेगा। आप आज अपने बड़े भाई से भी सहयोग पा सकेंगै। कुछ घरेलू काम जो आपके काफी समय से अटके हुए थे आज पूरे हो सकते हैं। शाम का समय आपका मनोरंजक बीतेगा और आप जीवनसाथी के साथ आज शॉपिंग के लिए भी जा सकते हैं। वैसे आपको आज अपनी सेहत के प्रति सजग रहने की जरूरत है। खानपान को संयमित रखें नहीं तो बीमार हो सकते हैं।

    आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। आज गाय को गुड़ और रोटी खिलाएं।

    कन्या राशि से आज आज चंद्रमा का संचार दसवें उपरांत ग्यारहवें भाव में होने जा रहा है जो इनको कामकाज के साथ ही पारिवारिक जीवन में भी लाभ और सुख दिलाएगा। आपको आज अपनी मेहनत से बढ़कर भाग्य लाभ दिलाएगा। सामाजिक क्षेत्र में आज आपका प्रभाव बढेगा। पिताजी से आपको आज जो भी सुझाव और मार्गदर्शन मिलता है उसका ध्यान रखे इससे आपका ही फायदा होगा। आपको आज वस्त्र और सुख साधनों की भी प्राप्ति होगी। लव लाइफ में आज आप प्रेमी के साथ वक्त बिता सकते और एक दूसरे के लिए उपहार भी ले सकते हैं।

    आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान गणेशजी की पूजा करें और लड्डू का भोग लगाएं।

    तुला राशि के लोगों के लिए आज रविवार का दिन शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता दिलाने वाला रहेगा। कामकाज के सिलसिले में आपकी व्यस्तता आज बनी रहेगी। सेहत के मामले में आपको आज अपना ध्यान रखना होगा,सर्दी, खांसी, बुखार आदि से प्रभावित हो सकते है। व्यापार में आय के कुछ नए स्रोत मिलेंगे। शाम के समय आज आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई उपहार ले सकते हैं। आपको आज पड़ोसियों से भी सहयोग मिलेगा।

    आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। श्री गणेश चालीसा का पाठ करें।

    वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपके लिए दिन मान सम्मान प्रदान करने वाला रहेगा। आपका काम जो काफी समय से फंसा हुआ है वह पूरा हो सकता है। किसी काम की वजह से आज यात्रा का भी संयोग बनेगा। दोस्तों और पड़ोसियों से आपको आज सहयोग मिलेगा। किसी दूर रहने वाले संबंधी से आपकी आज लंबी बातचीत हो सकती है। किसी मेहमान के आने की भी आपको सूचना मिल सकती है जिससे आपको खुशी मिलेगी। अगर आप विदेश से कारोबार कर रहे हैं तो आज आपको कोई अच्छी खबर और डील मिल सकती है।

    आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज शिवजी का अभिषेक और पूजन करना चाहिए।

    धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज अपने पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ ही कुछ सामाजिक जिम्मेदारियों को भी निभाना होगा। किसी दोस्त या निकट संबंधी की मदद के लिए आपको आज आगे आना होगा। कोई काम जो आपका काफी समय से फंसा हुआ है आज आप उसे पूरा करने का प्रयास करेंगे लेकिन किसी वजह से आपका काम आज फिर भी अटक सकता है। आपको आज घरेलू जरूरतों से संबंधित वस्तुओं की खरीदारी करनी होगी। आर्थिक लेन देन के मामले में आपको आज सतर्क रहना होगा। वैसे आपको जरूरत होने पर परिवार और जीवनसाथी से आर्थिक मदद मिल सकता है।

    आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीनारायण कवच का पाठ करना लाभदायक रहेगा।

    मकर राशि के लोगों को आज भावुकता में आकर कोई भी निर्णय लेने से बचना होगा। लोग आपका इस्तेमाल अपना मतलब साधने के लिए कर सकते हैं। आज परिवार में किसी शुभ और मांगलिक आयोजन पर चर्चा हो सकती है। आज आपको अपने कारोबार में परिश्रम अधिक करना होगा, किसी सहयोगी की वजह से थोड़ी नाराजगी भी हो सकती है। प्रॉपर्टी से संबंधित काम में आपको आज लाभ मिलने का विशेष योग बना हुआ है। किराना कारोबारियों के लिए भी आज का दिन लाभदायक रहेगा। आज आपको अपने ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ मिल सकता है।

    आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु का पूजन करें और विष्णु चालीसा का पाठ करें।

    कुंभ राशि के जातकों का दिन उत्साहवर्धक रहेगा। आप अपने काम को समय पर सुचारू रूप से कर पाएंगे। आज आप ससुराल पक्ष के संबंधियों से लाभ और सहयोग पा सकेंगे। आपको आज भाइयो से तालमेल बनाकर रखना चाहिए इनकी मदद से आपका कोई काम आज बन सकता है। किसी के पास आपका पैसा फंसा है तो आप उसे वापस पा सकेंगे। किसी परिचित से आज अचानक ही आपकी मुलाकात हो सकती है जिनसे आपको कुछ महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। वाहन और स्वास्थ्य पर धन खर्च हो सकता है।

    आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंगबाण का पाठ करें।

    मीन राशि के लिए आज सितारे बताते हें कि आपको आज पारिवारिक जीवन में खुशियां मिलेंगी। जीवनसाथी के प्रति प्रेम गहरा होगा। पारिवारिक कार्यों की वजह से आपको आज व्यस्त रहना होगा। घर की व्यवस्था और साज सज्जा पर आपको आज धन और समय दोनों ही खर्च करना होगा। आपके घर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है अथवा इनके आने की सूचना मिल सकती है। आज शाम के समय दोस्तों के साथ मनोरंजक समय बिताएंगे। जीवनसाथी को आप शॉपिंग के लिए भी ले जा सकते हैं। माता पिता से आपको आज मार्गदर्शन और सहयोग मिलेगा।

    आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु को बेसन के लड्डू भोग लगाएं।

    Post Views: 990

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleहोली से पहले सरकारी कर्मचारियों को खुशखबरी, अब 60 वर्ष की उम्र में नहीं होंगे रिटायर…
    Next Article पानीपत में निकाय चुनाव के लिए वोटिंग शुरू, कुछ जगहों पर EVM खराब…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    एक बड़ा तोहफा 5 लाख तक फ्री इलाज का बढ़ा दायरा, अब ये लोग भी होंगे पात्र…

    February 28, 2026

    भारत में दिखेगा ‘ग्रस्तोदित’ पूर्ण चंद्र ग्रहण 20-25 मिनट की दृश्यता, जानें सूतक का ये समय…

    February 28, 2026

    AI के दौर में मेंटल स्किल है सबसे जरूरी, पर इन लोगों की नहीं खत्म होगी डिमांड…

    February 28, 2026

    अग्निवीरों और सेना के जवानों के लिए खुशखबरी रिटायरमेंट के बाद यहां मिलेगा रोजगार…

    February 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • एक बड़ा तोहफा 5 लाख तक फ्री इलाज का बढ़ा दायरा, अब ये लोग भी होंगे पात्र…
    • भारत में दिखेगा ‘ग्रस्तोदित’ पूर्ण चंद्र ग्रहण 20-25 मिनट की दृश्यता, जानें सूतक का ये समय…
    • AI के दौर में मेंटल स्किल है सबसे जरूरी, पर इन लोगों की नहीं खत्म होगी डिमांड…
    • अग्निवीरों और सेना के जवानों के लिए खुशखबरी रिटायरमेंट के बाद यहां मिलेगा रोजगार…
    • होली से पहले दिवाली सीएम साय ने 25 लाख किसानों के खातों में भेजे 10,324 करोड़, आपके मोबाइल पर आया…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?