नई दिल्ली :· नगर निगम के 26 वार्डों के पार्षद पद, मेयर पद के लिए आज मतदान है। मेयर पद के लिए भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के साथ एक निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वहीं 26 वार्डों में पार्षद पद के 103 उम्मीदवार हैं। कुल 365 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।
इनमें से 40 बूथ संवेदनशील और 14 अति संवेदनशील हैं। मतदान के मद्देनजर शनिवार को 465 पोलिंग पार्टियों को चुनावी किट देकर रवाना किया गया। चुनाव में 4,11,038 मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे। इनमें 1,92,164 महिला, 2,18,861 पुरुष व 13 ट्रांसजेंडर हैं।
इन जगहों पर EVM खराब
पानीपत में मतदान की शुरुआत 365 बूथ पर वोटर पहुंच रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक 242 नम्बर बूथ पर मशीन खराब होने की सूचना है। वहीं किशनपुरा सरकारी स्कूल में ईवीएम की दो मशीन खराब हुई है, यहां फिलहाल वोटिंग बंद है।
17 स्थानों पर 40 संवेदनशील 14 अति संवेदनशील बूथ चिह्नित
एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि शहर में 119 लोकेशन पर 365 पोलिंग बूथ बनाए हैं। 17 स्थानों पर 40 संवेदनशील 14 अति संवेदनशील बूथ चिह्नित किए हैं। अतिरिक्त संख्या में पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाई है। 1530 पुलिस व होमगार्ड के जवानों की ड्यूटी लगाई। चुनाव के दौरान 32 सेक्टर आफिसर, 16 फ्लाइंग स्क्वायड टीम व 23 पेट्रोलिंग पार्टी तैनात की है। सूचना मिलने पर पेट्रोलिंग पार्टी पांच मिनट के दौरान ही पोलिंग स्टेशन पर सहायता के लिए पहुंचेगी।
दैनिक जागरण की अपील जरूर करें मतदान
दैनिक जागरण अपील करता है आप आज जरूर मतदान करें। मतदान आपका अधिकार ही नहीं कर्तव्य भी है। बता दें सोनीपत नगर निगम के मेयर उप चुनाव में मतदाताओं की बेरूखी ने सभी को चौंका दिया। मतदान का आंकड़ा 28.8 फीसदी पर सिमट रह गया। करनाल नगर निगम के चुनाव में 46.2 प्रतिशत मतदान रहा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी पानीपत में मतदान प्रतिशत बढ़ाने का मंच से संदेश दे गए थे।
