Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सरकारी कंपनी का जबरदस्त प्लान, 365 दिन की वैलिडिटी के साथ मिलता है रोज…
    समाचार

    सरकारी कंपनी का जबरदस्त प्लान, 365 दिन की वैलिडिटी के साथ मिलता है रोज…

    By Tv 36 HindustanMarch 9, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड फिलहाल देश में सबसे सस्ते 2GB डेली डेटा प्लान में से एक ऑफर कर रही है। कंपनी अभी अपने 4G नेटवर्क को विस्तार देने पर काम कर रही है। उम्मीद है कि ये जून 2025 तक 1 लाख 4G टावर के माइलस्टोन को हासिल कर लेगी। ये सरकारी टेलीकॉम कंपनी 1515 रुपये में 2GB डेली डेटा प्लान ऑफर करती है। Reliance Jio, Bharti Airtel और Vodafone Idea (Vi) द्वारा टैरिफ बढ़ाने के बाद BSNL देश में सबसे किफायती ऑप्शन बन गया है। आइए, उस प्लान पर नजर डालते हैं जिसके बारे में हम बात कर रहे हैं।
    BSNL का 1515 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
    BSNL का 1515 रुपये वाला प्लान 2GB डेली डेटा के साथ आता है। इस प्लान की सर्विस वैलिडिटी 365 दिनों की है। खास बात ये है कि ये प्लान एक डेटा वाउचर है, इसलिए इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, SMS बेनिफिट्स या सर्विस वैलिडिटी शामिल नहीं है। ये उन लोगों के लिए सबसे बेहतरीन डेटा वाउचर्स में से एक है, जिन्होंने BSNL का कोई लॉन्ग-टर्म प्लान रिचार्ज किया हुआ है। ये प्लान सिर्फ 4.15 रुपये प्रति दिन के हिसाब से आता है।
    ये BSNL का सबसे महंगा डेटा वाउचर है। इसके बाद 411 रुपये वाला प्लान दूसरा सबसे महंगा डेटा वाउचर है, जो 90 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। ये प्लान भी 2GB डेली डेटा ऑफर करता है। FUP (फेयर यूजेज पॉलिसी) डेटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 40 Kbps तक कम हो जाती है। वहीं, 198 रुपये वाला प्लान 40 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और इसमें भी 2GB डेली डेटा मिलता है।

    इन सभी डेटा वाउचर्स के साथ आपको एक बेस एक्टिव प्रीपेड प्लान की जरूरत होती है। इनमें सर्विस वैलिडिटी शामिल नहीं होती। इन वाउचर्स की वैलिडिटी स्टैंडअलोन होती है और ये केवल एक्टिव सर्विस वैलिडिटी प्लान के साथ ही काम करते हैं। BSNL के और भी किफायती डेटा वाउचर्स हैं, जिन्हें आप कंपनी की वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर चेक कर सकते हैं।

    कंपनी के पास कई ऐसे प्लान हैं जो सेकेंडरी सिम के लिए भी बेहतरीन हैं। इनमें लंबी सर्विस वैलिडिटी के साथ लिमिटेड कॉलिंग और डेटा बेनिफिट्स दिए जाते हैं।

    Post Views: 1,030

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleअब तीसरी बार खिताब जीतने उतरेगा भारत, न्यूजीलैंड लगा सकती है सेंध…
    Next Article जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा नेशनल लोक अदालत8 मार्च 2025 को हुआ वर्ष 2025 का प्रथम हाईब्रीड नेशनल लोक अदालत का आयोजन 82070 प्रकरणों का हुआ निराकरण…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    पीएम और शाह के खिलाफ FIR सुप्रीम अदालत ने लगाई वकील की क्लास, पूछा- आपको वकालत का लाइसेंस…

    February 28, 2026

    ईरान-इजरायल वॉर से हिलेगा भारतीय बाजार, गोल्ड-सिल्वर समेत इन सेक्टर्स में दिखेगा भारी उछाल…

    February 28, 2026

    बर्ड फ्लू से बचने के लिए क्या अंडा और चिकन दोनों खाना छोड़ देना चाहिए जान लीजिए…

    February 28, 2026

    मिडिल ईस्ट तनाव के बीच इंडिगो का बड़ा फैसला, इतने मार्च 2026 तक उड़ानें रोकीं…

    February 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पीएम और शाह के खिलाफ FIR सुप्रीम अदालत ने लगाई वकील की क्लास, पूछा- आपको वकालत का लाइसेंस…
    • ईरान-इजरायल वॉर से हिलेगा भारतीय बाजार, गोल्ड-सिल्वर समेत इन सेक्टर्स में दिखेगा भारी उछाल…
    • बर्ड फ्लू से बचने के लिए क्या अंडा और चिकन दोनों खाना छोड़ देना चाहिए जान लीजिए…
    • मिडिल ईस्ट तनाव के बीच इंडिगो का बड़ा फैसला, इतने मार्च 2026 तक उड़ानें रोकीं…
    • होली का उपहार : समर्थन मूल्य की अंतर राशि का एकमुश्त भुगतान किसानों को दोहरी खुशी, सरकार ने निभाया हर वादा: मंत्री लखनलाल देवांगन…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?