Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » वक़्त की जरूरत और जमाने की रफ्तार में पीछे रह गया तांगा ऑटो,मोटर-कारो से तांगे का व्यवसाय हुआ चौपट
    कोरबा

    वक़्त की जरूरत और जमाने की रफ्तार में पीछे रह गया तांगा ऑटो,मोटर-कारो से तांगे का व्यवसाय हुआ चौपट

    By Tv 36 HindustanMarch 9, 2025No Comments6 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ये बाबूजी जरा हटके.. ये बाबूजी जरा बचके… ये भइया जी थोड़ा किनारे… चल धन्नो… चल टाइगर.. चल मेरे राजा…चल मोती..चल ममता… और चल बादल.. ना जाने कितने ऐसे शब्द और वाक्य और नाम है, जो तांगे में सफर तय करने के दौरान राहों में लोगों को घुँघरू और टिक-टिक….टप-टिप-टॉप के बीच भी सुनाई पड़ता था। एक वह दौर था जब गाँव की तंग गलियों से लेकर बड़े शहरों तक के राहों में घुंघरू की आवाज के साथ सिर्फ घोड़ा गाड़ी और बैल गाड़ियां दौड़ा करती थीं। वक़्त की जरूरत और समय की रफ़्तार ने हाथ और मशीनों के बीच ऐसा फ़ासला बना दिया कि इसे पार पाना मुश्किल हो गया..। पहले मुसाफिरों को अपने मंजिल तक पहुंचने के लिए तांगे या बैलगाड़ी से सफर करना पड़ता था। जैसे-जैसे वक्त गुजरता गया.. विकास के आगे बढ़ते पहिये के साथ तांगे के पहिए थम गए। ऑटो से लेकर टैक्सी, बसों ने तांगे के रोजी रोटी व्यवसाय को चौपट तो किया ही इनके मूल धंधे से दूसरे धंधे में जाने को मजबूर भी किया।
    समय के साथ आज सबकुछ बदल सा गया है। पक्की सड़कों के साथ शहर बढ़े या शहरों के साथ सड़के बढ़ी। नए दौर ने बीते जमाने के हर चीज़ों को ही पुराना नहीं किया,अपितु यातायात के साधनों को भी अपने रास्तों से हटाया। ताँगा भी यातायात का एक बहुत ही महत्वपूर्ण और सस्ता साधन था। जमाने के साथ यह ताँगा आगे न बढ़ सका। मोटर – कार के नए अविष्कारों ने लम्बी रेस के घोड़ो की चाल धीमी कर दी।
    वह तांगे का दौर ही तो था, न शोर-शराबा थीं, न प्रदूषण और न ही आज के कलयुग में होने वाली रोज की दुर्घटनाएं…। मुसाफिरों को लेकर घरों के दरवाजों तक पहुंचाने वाले तांगों का अपना रुतबा भी था। शादी-ब्याह सहित हर किसी के खुशी से लेकर गम के माहौल में ताँगा सफर का साथी बना। फिल्मों में भी राज कपूर, दिलीप कुमार, राजेन्द्र कुमार, अमिताभ बच्चन से लेकर अन्य अभिनेताओं ने तांगे के साथ अपने किरदार में खूब शोहरत हासिल की। शोले जैसी सुपरहिट फिल्म में अभिनेत्री हेमामालिनी(बसंती) के जीवनयापन के व्यवसाय से जुड़ा ताँगा उनके इज्जत को बचाने में भी कामयाब रहा। बसंती की तांगे चलाने वाली किरदार और घोड़ी धन्नो की छाप आज भी सबके जेहन में है। मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार अभिनीत फ़िल्म ‘नया दौर’ भी वह फ़िल्म है, जो ताँगे की धीमी होती चाल और मशीन युग के आरम्भ को खूबसूरत ढंग से दर्शाती है।इस फ़िल्म में एक तांगेवाले के रूप में दिलीप कुमार ने मोटर से रेस लगाकर जीत दर्ज की और उस जमाने में सब के दिल मे जगह हासिल की। फ़िल्म हावड़ा ब्रिज, “तांगे वाला” से लेकर “मर्द” में भी ताँगे का पात्र दर्शकों के आगे हिट रहा..।
    तांगे में सफर का आनन्द ही नहीं था, एक घोड़े से लेकर ताँगेवाला और इसमे सफर करने वाले मुसाफिरों के बीच अपनेपन का एक अलग भाव भी विकसित होना आम बात थी। भले ही इन तांगों में बैठने के दौरान किराए को लेकर कितनी भी झिकझिक होती रही हो।
    एक वह दौर भी था, जब तक नए अविष्कार नहीं थे तब तक बिना किसी एयरकंडीशनर के चलने वाले तांगे का सफर सबको सुहाता था, मगर जैसे-जैसे मोटर-कारे आती गई और लोगों ने इस पर सफर लेना आरंभ किया.. वैसे-वैसे मुसाफिरों को मंजिल पर जल्दी पहुचने की लत सी लग गई। तांगे व बैलगाड़ी से शुरू हुआ सफर अब विमान पर चलने वालों को भी जरा सी अंतराल उबाऊ सी लगती है।
    खैर आज भी किसी-किसी जगह में तांगे इक्के-दुक्के ही बचे है। बैलगाड़ियों का सफर गाँव में निजी कार्यों के लिए जारी है। बुलेट ट्रेन का ख्वाब पाले लोगों को ताँगा अब टक्कर दे पाएगा यह सम्भव भी नहीं। फिर तांगे में किराया भी कम है और सवारी न मिलने पर किसी की रोजी रोटी का साधन बन पाएगा यह भी एक सच है।
    नए जमाने के साथ अत्याधुनिक वह मोटर कारे ही तो है जो मशीन होकर भी यह बता देती है कि उसे एक लीटर में कितना चलाया जा सकता है…यह करामात काश तांगे में फंदने वाले घोड़े या घोड़ियों को भी आती तो शायद किराए का पैमाना भी यहीं होता..भले ही इसमें सफर करने वाले किराए के मनमुताबिक सफर करते या न करते..और इस धंधे में लगे ताँगे वालों का जीवनयापन चलता या न चलता..।
    तांगे के सड़क पर चाल के साथ अनेक व्यवसाय भी इससे जुड़े हुए थे। घोड़े के नाल और चाबुक, पहिये बनाने के साथ कई गतिविधियां संचालित थी। बहुतों का रोजी का जुगाड़ भी तांगे से था। मोटर-कारो की अपेक्षा इकोफ्रेंडली व प्रदूषण से दूर तांगे का सफर कभी शान की सवारियां भी हुआ करती थी। बग्घी में राजा-महाराजाओं व रसूखदारों की सजी-धजी सवारियां निकलती थीं। तांगों की विशेष सजावट तांगे वाले का अपने तांगे और यात्री के प्रति प्रेम और मोहब्बत का दर्पण जैसा था।
    छत्तीसगढ़ के ज्यादातर जिलों में तांगे की अलग पहचान थी। रायपुर, दुर्ग-भिलाई, बिलासपुर सहित महत्वपूर्ण रेल्वे और बस स्टैंड के बाहर टैक्सी, ऑटो, कार की जगह तांगे ही होते थे। इनके लिए अलग से स्टैंड थी। ताँगेवालो का जमावड़ा और आपसी खीचतान नजर आती थीं। कोरबा जैसे औद्योगिक नगरी में भी स्टेशन से ताँगे चलते थे। 92 वर्षीय श्री ओंकार सिंह ठाकुर बताते है कि पुराना बस स्टैंड से कोरबा स्टेशन तक सीमित संख्या में ताँगे थे। कोरबा स्टेशन से बालको तक दो तांगे चलते थे। यात्रियों को स्टेशन तक छोड़ने और स्टेशन से घर तक छोड़ने में रिक्शा के साथ तांगा ही आवागमन का प्रमुख साधन थे। अब जबकि सबकुछ सुपरफास्ट हो गया है, ऐसे में छोटे शहर में गिने-चुने ही लोग है जो ताँगा चलाते हैं। तांगे का दिखना नए जमाने के बच्चों के लिए यह किसी कौतूहल व नई चीज से कम भी नहीं। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चाम्पा जिले के शिवरीनारायण में तांगे चलाने वाले अयोध्या प्रसाद को ताँगा चलाते देख जब कुछ चर्चाएं की तो उन्होंने बताया कि वह 26 साल से यह चलाता है। बड़ी मुश्किलों से कमाई निकल पाती है। घोड़ी को खिलाना भी पड़ता है। आजकल लोग बहुत जल्दी भी पहुचना चाहते हैं, मोटर, कार का सफर लेना चाहते हैं इसलिए उनका यह धंधा अंतिम सांसे गिन रहा है। तांगे की घंटियों की आवाज मोटर- कार के तेज हॉर्न में दब गई है और सरल जीवन जीने का अहसास कराने वाला तांगे का सफर, छोटी-छोटी खुशियों के बीच जीवन में संतुष्टि देने वाला वह सफर अब यादों में ही सिमट कर रह गया है।
    स/कमलज्योति(7970006612)

    Post Views: 1,345

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleज्यादा समय तक पेशाब रोकने से हो सकती है गंभीर बीमारियां, जानें कितनी देर तक यूरिन को रोके रखना है सुरक्षित…
    Next Article साल में सिर्फ एक बार खिलने वाला ये फूल बदल सकता है आपकी किस्मत, जानें इसकी खासियत…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मिडिल ईस्ट तनाव के बीच इंडिगो का बड़ा फैसला, इतने मार्च 2026 तक उड़ानें रोकीं…

    February 28, 2026

    होली का उपहार : समर्थन मूल्य की अंतर राशि का एकमुश्त भुगतान किसानों को दोहरी खुशी, सरकार ने निभाया हर वादा: मंत्री लखनलाल देवांगन…

    February 28, 2026

    एक बड़ा तोहफा 5 लाख तक फ्री इलाज का बढ़ा दायरा, अब ये लोग भी होंगे पात्र…

    February 28, 2026

    भारत में दिखेगा ‘ग्रस्तोदित’ पूर्ण चंद्र ग्रहण 20-25 मिनट की दृश्यता, जानें सूतक का ये समय…

    February 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मिडिल ईस्ट तनाव के बीच इंडिगो का बड़ा फैसला, इतने मार्च 2026 तक उड़ानें रोकीं…
    • होली का उपहार : समर्थन मूल्य की अंतर राशि का एकमुश्त भुगतान किसानों को दोहरी खुशी, सरकार ने निभाया हर वादा: मंत्री लखनलाल देवांगन…
    • एक बड़ा तोहफा 5 लाख तक फ्री इलाज का बढ़ा दायरा, अब ये लोग भी होंगे पात्र…
    • भारत में दिखेगा ‘ग्रस्तोदित’ पूर्ण चंद्र ग्रहण 20-25 मिनट की दृश्यता, जानें सूतक का ये समय…
    • AI के दौर में मेंटल स्किल है सबसे जरूरी, पर इन लोगों की नहीं खत्म होगी डिमांड…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?