Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » चाय की कीमत से भी कम का निवेश, बुढ़ापे में मिलेगी 5 हजार रुपये की पेंशन, सरकार चला रही स्कीम…
    News

    चाय की कीमत से भी कम का निवेश, बुढ़ापे में मिलेगी 5 हजार रुपये की पेंशन, सरकार चला रही स्कीम…

    By Tv 36 HindustanMarch 9, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- हर शख्स अपनी कमाई के कुछ हिस्से को सेव करना चाहता है और इस पैसे को ऐसी जगह निवेश करना चाहता है, जहां उसका पैसा न सिर्फ सुरक्षित रहे बल्कि उसे अच्छा रिटर्न भी मिले. वहीं, कुछ लोग अपने बुढ़ापे को ध्यान में रखकर अपनी सेविंग को कुछ हिस्सा निवेश करते हैं.

    अगर आप भी अपने बुढ़ापे के लिए ऐसी ही किसी स्कीम की तलाश कर रहे हैं, जिसमें निवेश से रिटायमेंट के बाद एकमुश्त राशि या पेंशन हर महीने मिलती रहे तो आपके लिए अटल पेंशन योजना एक अच्छा विकल्प हो सकती है. सरकार की ओप से चलाई जा रही यह पेंशन काफी लोकप्रिय है. अब तक 7 करोड़ से ज्यादा लोग इस स्कीम में निवेश कर चुके हैं.

    हर महीने 5000 रुपये की पेंशन पक्की

    अटल पेंशन योजना में निवेश करने पर सरकार गारंटेड पेंशन देना का दावा करती है. अगर आप युवा हैं तो हर महीने छोटी सी रकम सेव कर सकते हैं और अपने बुढ़ापे को आर्थिक रूप से मजबूत बना सकते हैं. इस स्कीम के तहत आप अपने लिए हर महीने 5000 रुपये के पेंशन पक्की कर सकते हैं. इस योजना में निवेश के लिए आयु सीमा 18 से 40 साल निर्धारित की गई है.

    कैसे मिलेगी हर महीने 5000 रुपये पेंशन

    इस योजना के तहत पेंशन पाने के लिए कम से कम 20 साल तक निवेश करना होगा. यानी अगर आपकी उम्र 40 साल है और अभी इस स्कीम निवेश करना शुरू करते हैं, तो आपको 60 साल की उम्र होते ही पेंशन मिलने लगेगी. वहीं, अगर आपकी उम्र 20 साल है और आप इस योजना में हर रोजाना सिर्फ 7 रुपये यानी एक चाय की कीमत से भी पैसा जमा करते हैं तो 60 के बाद आपको 5000 रुपये महीने पेंशन मिल सकती है.

    वहीं, अगर कोई शख्स शादी शुदा है तो पति-पत्नी अटल पेंशन योजना से जुड़कर 10 हजार रुपये महीने तक पेंशन पा सकते हैं. इतना ही नहीं, अगर किसी कारणवश 60 साल की उम्र से पहले पति की मौत हो जाती है तो फिर पत्नी को पेंशन सुविधा मिलेगी. वहीं, पति-पत्नी दोनों की मृत्यु पर पूरा पैसा नॉमिनी को मिल जाता है.

    टैक्स में भी मिलती है छूट

    अटल पेंशन योजना में निवेश करने पर आपको गारंटेड पेंशन के साथ-साथ और भी कई फायदे मिलते हैं. इसमें निवेश करके आप इनकम टैक्स की धारा 80C के तहत 1.5 लाख रुपये तक टैक्स बचा सकते हैं.

    इस योजना में 18 से 40 साल का कोई भी भारतीय नागरिक इस स्कीम में निवेश कर सकते है. अकाउंट ओपन कराने के लिए उसके पास एक वैलिड बैंक अकाउंट होना चाहिए. साथ ही यह अकाउंट आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए. इसके अलावा आवेदक के पास एक मोबाइल नंबर हो और वह पहले से अटल पेंशन का लाभार्थी न हो.

    Post Views: 1,585

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसाल में सिर्फ एक बार खिलने वाला ये फूल बदल सकता है आपकी किस्मत, जानें इसकी खासियत…
    Next Article आज का भविष्यफल मेष, मिथुन और कर्क राशि के जातक पाएंगे शशि योग से लाभ और तरक्की…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    एक बड़ा तोहफा 5 लाख तक फ्री इलाज का बढ़ा दायरा, अब ये लोग भी होंगे पात्र…

    February 28, 2026

    भारत में दिखेगा ‘ग्रस्तोदित’ पूर्ण चंद्र ग्रहण 20-25 मिनट की दृश्यता, जानें सूतक का ये समय…

    February 28, 2026

    AI के दौर में मेंटल स्किल है सबसे जरूरी, पर इन लोगों की नहीं खत्म होगी डिमांड…

    February 28, 2026

    अग्निवीरों और सेना के जवानों के लिए खुशखबरी रिटायरमेंट के बाद यहां मिलेगा रोजगार…

    February 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • एक बड़ा तोहफा 5 लाख तक फ्री इलाज का बढ़ा दायरा, अब ये लोग भी होंगे पात्र…
    • भारत में दिखेगा ‘ग्रस्तोदित’ पूर्ण चंद्र ग्रहण 20-25 मिनट की दृश्यता, जानें सूतक का ये समय…
    • AI के दौर में मेंटल स्किल है सबसे जरूरी, पर इन लोगों की नहीं खत्म होगी डिमांड…
    • अग्निवीरों और सेना के जवानों के लिए खुशखबरी रिटायरमेंट के बाद यहां मिलेगा रोजगार…
    • होली से पहले दिवाली सीएम साय ने 25 लाख किसानों के खातों में भेजे 10,324 करोड़, आपके मोबाइल पर आया…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?