Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आज का भविष्यफल मेष, मिथुन और कर्क राशि के जातक पाएंगे शशि योग से लाभ और तरक्की…
    समाचार

    आज का भविष्यफल मेष, मिथुन और कर्क राशि के जातक पाएंगे शशि योग से लाभ और तरक्की…

    By Tv 36 HindustanMarch 10, 2025No Comments7 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली :– आज सोमवार का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार मेष, मिथुन और कर्क राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से लाभदायक रहेगा। चंद्रमा के कर्क राशि में गोचर करने से आज चंद्रमा मजबूत स्थिति में होंगे और आज शुक्र एवं बुध के साथ नवम पंचम योग भी बनाएंगे। ऐसे में आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानें आज का राशिफल।

    मेष राशि के लिए आज चंद्रमा का सुख भाव में गोचर लाभदायक रहेगा। ऐसे में आज मेष राशि के छात्र शिक्षा के क्षेत्र में सफलता पाएंगे। यदि परिवार में कोई परेशानी या तनाव की स्थिति है तो उससे आप आज राहत पाएंगे। नौकरी में भी आज आपके शत्रु आपकी प्रतिभा और पराक्रम से प्रभावित हो शांत रहेंगे। आपको आज कार्यक्षेत्र में कुछ नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आज आपको किसी मित्र से भी सहयोग मिलेगा जिससे आपकी किसी उलझन का समाधान मिलेगा।

    आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान शिव की पूजा अर्चना करें और पंचाक्षरी मंत्र का जप करें।

    वृषभ राशि के जातकों के लिए आज सप्ताह का पहला दिन लाभदायक रहेगा। आपको अपने काम पर पूरा फोकस करना होगा। दूसरों के ऊपर महत्वपूर्ण काम को लेकर निश्चिंत होना नुकसानदायक हो सकता है। पारिवारिक जीवन में आज प्रेम और आपसी सहयोग बना रहेगा। आपको किसी निकट संबंधी से सहयोग और अच्छी खबर मिलेगी। शाम का समय आज आप अपने दोस्तों के साथ मनोरंजन में बिता सकते हैं। आज आप अपनी संतान को सामाजिक कार्य करते देखकर प्रसन्न होंगे।

    आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करें और श्रीकृष्ण चालीसा का पाठ करें।

    मिथुन राशि के लिए आज का दिन सुखद परिँणाम लेकर आ रहा है। पार्टनरशिप में कोई बिजनेस चला रहे हैं तो आपको आज लाभ मिलेगा और साझेदारों से आप सहयोग भी पाएंगे। अगर आज आप कहीं निवेश करते हैं तो वह भी पूरे दिल से करें, भविष्य में काफी फायदा मिलेगा। आज आपका कोई पुराना मित्र आपसे मिल सकता है। अगर आपके जीवनसाथी के साथ किसी तरह की अनबन चल रही थी तो आज वह भी खत्म हो जाएगी। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ प्रेम पूर्वक समय बिता सकेंगे। आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों की चाहत पूरी करने के लिए धन खर्च कर सकते हैं।

    आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान गणेशजी को दूर्वा अर्पित करें।

    कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा आज स्वराशि में विराजमान होकर शुभ लाभ का संयोग बना रहे हैं। ऐसे में आपको आज ससुराल पक्ष से लाभ और सम्मान प्राप्त होगा। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन उलझन भरा रहेगा आपको कुछ सामाजिक कार्यों की वजह से व्यस्त रहना होगा। बिजनेस में लाभ पाने से आपको आज अधिक परिश्रम करना होगा। किराना कारोबारियों की कमाई में आज वृद्धि होगी। शाम का समय आज आप अपने लिए कुछ समय निकालकर शॉपिंग पर जा सकते हैं। नौकरी में आपको आज कुछ नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

    आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। महामृत्युंजय मंत्र का जप करना लाभदायक रहेगा।

    सिंह राशि के लिए आज का दिन राशि स्वामी सूर्य की कृपा से अनुकूल रहेगा। आपका सरकारी क्षेत्र का काम आज बनेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ लोगों से सहयोग प्राप्त होगा। आज आप अपनी बुद्धि और विवेक से किसी कठिन काम का हल निकालने में सफल रहेंगे। कारोबार में आपका कोई निर्णय आपको लाभ दिलाएगा। विदेश में रहने वाले परिवार के किसी सदस्य से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आज शाम को आपका कोई मित्र आपसे मिलने आ सकता है। आपका अटका धन कहीं से मिल सकता है।

    आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। संकटनाशन गणेश स्तोत्र’ का पाठ करें।

    कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन सुखद रहेगा। बच्चों की ओर से आपको आज खुशी मिलेगी। कोई नया घर, जमीन, वाहन आदि खरीदना चाहते हैं तो आज आप उसमें सफल रहेंगे। पारिवारिक जीवन में आपके आज प्रेम बना रहेगा। लव लाइफ में आपको प्रेमी के साथ स्पष्टता बनाए रखने की जरूरत नहीं तो रिश्ते में कड़वाहट बढने की आशंका रहेगी। माता के साथ आपका रिश्ता स्नेहपूर्ण रहेगा। पिता की ओर से भी आपके लिए अनुकूल स्थिति है।

    आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। लक्ष्मी जी को खीर का भोग लगाएं।

    तुला राशि के लोगों को आज के दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज कोई भी जोखिम भरा निर्णय लेने से बचना होगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति के साथ कोई विवाद चल रहा है तो आज आप जीवनसाथी की मदद से रिश्ते को सुलझाने में सफल रहेंगे। आपको आर्थिक लेनदेन में सतर्क रहना होगा, अगर किसी रिश्तेदार से पैसे लिए हैं तो उसे चुका देना चाहिए इससे आपसी संबंध में भरोसा बना रहेगा नहीं तो रिश्ते में कड़वाहट बढने की आशंका है। वैवाहिक जीवन में आपके प्रेम बना रहेगा। बिजनेस करने वाले जातकों की कमाई में आज वृद्धि होगी। सलाह है कि वाणी को संयमित रखें।

    आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। श्री लक्ष्मी चालीसा का पाठ करना लाभप्रद रहेगा।

    वृश्चिक राशि के लोगों को वाणी और व्यवहार को संयमित रखना होगा। इससे आप परिवार में जहां प्रेम और तालमेल बनाए रख पाएंगे वहीं बिजनेस और कार्यक्षेत्र में भी आपको आज इसका फायदा होगा। आज की अच्छी बात है कि आप लोगों से अपना काम निकलवाने मे सफल रहेंगे। नौकरी में आज आपको अपनी पसंद का काम सौंपा जा सकता है, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। आपको कोई पैतृक संपत्ति मिलने से खुशी होगी। आज जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।

    आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। श्री गणेश चालीसा का पाठ करें।

    धनु राशि से लिए आज सितारे अनुकूल स्थिति को दर्शा रहे हैं। आज आपको शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। परिवार में आपके आज प्रेम और आपसी सहयोग बना रहेगा। सामाजिक कार्यो में आपको आपको आज भाग लेना पड़ सकता है। लेकिन आपको आज आज प्रतिद्वंद्वियों और विरोधियों से सतर्क रहना होगा। किसी शुभ मांगलिक कार्य में भाग लेने का आपको आज मौका मिलेगा। किसी मित्र से आपको आज सहयोग मिल सकती है। ससुराल पक्ष से भी लाभ और खुशी पाएंगे।

    आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। गाय को गुड़ रोटी खिलाएं।

    मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। आपको आर्थिक लाभ मिलेगा लेकिन आपका खर्च भी आज बढा रहेगा। घर की जरूरतों पर भी आपको आज धन खर्च करना होगा। माता की ओर से आपको आज सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन में आपको आज धैर्य बनाकर रखना होगा आपकी किसी बात को लेकर जीवनसाथी नाराज हो सकता है। नौकरी में आज आपके ऊपर दिन के दूसरे भाग में कुछ नया काम आ सकता है जिससे मानसिक तनाव बढेगा। लव लाइफ में प्रेमी से सपोर्ट मिलेगा।

    आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंगबाण का पाठ करें।

    कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का शुभ ग्रह स्थिति से लाभदायक रहेगा। आज आप अपने व्यापार में मिलने वाले मुनाफे से खुश रहेंगे। किसी रिश्तेदार को पैसा उधार देते हैं तो इस मामले में घर के बड़ों से सहयोग जरूर लें। यदि भाई-बहनों के साथ कोई अनबन चल रही थी तो वह आज समाप्त हो जाएगी और रिश्तों में तालमेल बना रहेगा। आज आप अपनी जरूरतों के लिए भी कुछ खरीदारी कर सकते हैं। जीवनसाथी के लिए भी कुछ खरीदारी कर सकते हैं। आज नौकरी में आपको विपरीत लिंगी सहकर्मियों से सहयोग पाएंगे।

    आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु की पूजा करें और विष्णु चालीसा का पाठ करें।

    मीन राशि के जातकों के लिए आज सोमवार का दिन करियर और कामकाज के लिहाज से बहुत ही शुभ रहेगा। आपके लिए सलाह है कि आप अपने कार्यक्षेत्र में सजग होकर काम करें और मानसिक भटकाव से बचें। बेहतर होगा कि आज नौकरी में बदलाव का विचार छोड़ दें। आज आप अपने भविष्य के लिए कुछ योजना भी बना सकते हें। परिवार में जीवनसाथी से आपको आज सहयोग मिलेगा। आप आज अपने परिवार के सदस्यों के साथ आनंददायक शाम बिता सकते हैं। आप आज बच्चों की खुशी के लिए कुछ खरीदारी भी कर सकते हैं।

    आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। सूर्यदेव को अर्घ्य दें और सूर्य पुराण का पाठ करें।

    Post Views: 715

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleचाय की कीमत से भी कम का निवेश, बुढ़ापे में मिलेगी 5 हजार रुपये की पेंशन, सरकार चला रही स्कीम…
    Next Article आज आमलकी एकादशी पर करें इस कथा का पाठ, सभी पापों का होगा नाश…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    एक बड़ा तोहफा 5 लाख तक फ्री इलाज का बढ़ा दायरा, अब ये लोग भी होंगे पात्र…

    February 28, 2026

    भारत में दिखेगा ‘ग्रस्तोदित’ पूर्ण चंद्र ग्रहण 20-25 मिनट की दृश्यता, जानें सूतक का ये समय…

    February 28, 2026

    AI के दौर में मेंटल स्किल है सबसे जरूरी, पर इन लोगों की नहीं खत्म होगी डिमांड…

    February 28, 2026

    अग्निवीरों और सेना के जवानों के लिए खुशखबरी रिटायरमेंट के बाद यहां मिलेगा रोजगार…

    February 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • एक बड़ा तोहफा 5 लाख तक फ्री इलाज का बढ़ा दायरा, अब ये लोग भी होंगे पात्र…
    • भारत में दिखेगा ‘ग्रस्तोदित’ पूर्ण चंद्र ग्रहण 20-25 मिनट की दृश्यता, जानें सूतक का ये समय…
    • AI के दौर में मेंटल स्किल है सबसे जरूरी, पर इन लोगों की नहीं खत्म होगी डिमांड…
    • अग्निवीरों और सेना के जवानों के लिए खुशखबरी रिटायरमेंट के बाद यहां मिलेगा रोजगार…
    • होली से पहले दिवाली सीएम साय ने 25 लाख किसानों के खातों में भेजे 10,324 करोड़, आपके मोबाइल पर आया…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?