Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आज आमलकी एकादशी पर करें इस कथा का पाठ, सभी पापों का होगा नाश…
    समाचार

    आज आमलकी एकादशी पर करें इस कथा का पाठ, सभी पापों का होगा नाश…

    By Tv 36 HindustanMarch 10, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– पंचांग के अनुसार, आज आमलकी एकादशी व्रत किया जा रहा है। इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी के संग आंवले के पेड़ की पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही अन्न और धन का दान करना चाहिए। धार्मिक मान्यत है कि सच्चे मन से आमलकी एकादशी व्रत को करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।
    इस दिन पूजा के समय आमलकी एकादशी का पाठ करना चाहिए। मान्यता है कि कथा का पाठ करने से एकादशी व्रत सफल होता है और साधक के सभी पापों का नाश होता है। इसलिए आमलकी एकादशी पर व्रत कथा का पाठ करना चाहिए। आइए पढ़ते हैं आमलकी एकादशी की व्रत कथा।

    आमलकी एकादशी व्रत कथा
    पौराणिक कथा के अनुसार, वैदिक नामक एक नगर में चंद्रवंशी राजा राज्य करते थे। नगर में लोग श्रीहरि के भक्त थे और सभी विधिपूर्वक एकादशी का व्रत किया करते थे। एक बार सभी नगरवासी फाल्गुन माह शुक्ल पक्ष के आमलकी एकादशी का व्रत कर विष्णु जी की पूजा कर थे। उसी समय वहां एक महापापी शिकारी का आगमन हुआ। शिकारी वहां रुककर भगवान विष्णु की कथा सुनने लगा। इस तरह उस शिकारी ने अपनी पूरी रात जागरण करते हुए बिताया। इसके बाद घर आकर वह सो गया। कुछ दिनों बाद ही उस बहेलिया का निधन हो गया।

    उसे पापों की वजह से नरक का सामना करना पड़ा, लेकिन एक बार अनजाने में आमलकी एकादशी व्रत कथा सुनी थी और जागरण भी किया था, एकादशी सुनने से उसे शुभ फल प्राप्त हुआ। उसने राजा विदूरथ के घर जन्म लिया और उसका नाम वसुरथ रखा गया। एक दिन वसुरथ जंगल में भटक गया और एक पेड़ के नीचे सो गया। उस पर कुछ डाकुओं ने हमला कर दिया, लेकिन उनके अस्त्र-शस्त्र का राजा पर कोई असर नहीं हुआ और राजा सोते रहे।
    एक बार जब नगर के राजा की नींद खुली तो उसने देखा कि कुछ लोग जमीन पर मृत पड़े हुए हैं।ऐसा देख राजा समझ गए कि वह उसे मारने आए थे। इसी दौरान आकाशवाणी हुई कि जगत के पालनहार भगवान विष्णु ने तेरी जान बचाई है। पिछले जन्‍म में तुमने आमलकी एकादशी व्रत किया था और कथा का पाठ सुना था। उसी व्रत का यह फल आपको मिला है।

    Post Views: 735

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleआज का भविष्यफल मेष, मिथुन और कर्क राशि के जातक पाएंगे शशि योग से लाभ और तरक्की…
    Next Article चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतकर ये क्या बोल गए किंग कोहली; क्या लेंगे संन्यास…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    एक बड़ा तोहफा 5 लाख तक फ्री इलाज का बढ़ा दायरा, अब ये लोग भी होंगे पात्र…

    February 28, 2026

    भारत में दिखेगा ‘ग्रस्तोदित’ पूर्ण चंद्र ग्रहण 20-25 मिनट की दृश्यता, जानें सूतक का ये समय…

    February 28, 2026

    AI के दौर में मेंटल स्किल है सबसे जरूरी, पर इन लोगों की नहीं खत्म होगी डिमांड…

    February 28, 2026

    अग्निवीरों और सेना के जवानों के लिए खुशखबरी रिटायरमेंट के बाद यहां मिलेगा रोजगार…

    February 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • एक बड़ा तोहफा 5 लाख तक फ्री इलाज का बढ़ा दायरा, अब ये लोग भी होंगे पात्र…
    • भारत में दिखेगा ‘ग्रस्तोदित’ पूर्ण चंद्र ग्रहण 20-25 मिनट की दृश्यता, जानें सूतक का ये समय…
    • AI के दौर में मेंटल स्किल है सबसे जरूरी, पर इन लोगों की नहीं खत्म होगी डिमांड…
    • अग्निवीरों और सेना के जवानों के लिए खुशखबरी रिटायरमेंट के बाद यहां मिलेगा रोजगार…
    • होली से पहले दिवाली सीएम साय ने 25 लाख किसानों के खातों में भेजे 10,324 करोड़, आपके मोबाइल पर आया…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?