Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » बाजार में बिक रहा नकली नमक हड्डियों और दिल के लिए खतरनाक, घर पर ऐसे करें असली-नकली की पहचान…
    समाचार

    बाजार में बिक रहा नकली नमक हड्डियों और दिल के लिए खतरनाक, घर पर ऐसे करें असली-नकली की पहचान…

    By Tv 36 HindustanMarch 10, 2025No Comments5 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली :– हाल ही में उत्तर प्रदेश के आगरा में नकली नमक और वॉशिंग पाउडर बनाने वाली एक फैक्ट्री पकड़ी गई। इस फैक्ट्री से भारी मात्रा में पैक्ड नकली नमक बरामद किया गया। यह नमक आसपास के जिलों समेत राजस्थान में सप्लाई किया जा रहा था।

    नमक हमारे खाने का एक अनिवार्य हिस्सा है, जो न केवल स्वाद बढ़ाता है, बल्कि शरीर के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य भी करता है। ये शरीर में पानी का संतुलन बनाए रखते हैं, जिससे डिहाइड्रेशन नहीं होता। इसके अलावा, ये नसों और मांसपेशियों को ठीक से काम करने में मदद करते हैं और ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल रखते हैं।

    लेकिन अगर नमक मिलावटी या नकली हो तो यह गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकता है। इसमें मौजूद केमिकल्स हमारे पेट, किडनी और लिवर पर बुरा असर डाल सकते हैं।

    तो चलिए, आज जरूरत की खबर में बात करेंगे मिलावटी नमक की। साथ ही जानेंगे कि-

    नकली नमक से किस तरह की हेल्थ प्रॉब्लम हो सकती हैं?
    घर पर असली नमक की पहचान कैसे करें?
    एक्सपर्ट: अनु अग्रवाल, डाइटीशियन और ‘वनडाइटटुडे’ की फाउंडर

    सवाल- मिलावटी नमक खाने से किस तरह की हेल्थ प्रॉब्लम हो सकती हैं?

    जवाब- मिलावटखोर नमक में सस्ते केमिकल्स और वाइट स्टोन पाउडर जैसी हानिकारक चीजें मिलाते हैं, जिससे वे अपनी लागत कम करके ज्यादा-से-ज्यादा मुनाफा कमा सकें। ये मिलावटी चीजें न सिर्फ नमक की क्वालिटी को खराब करती हैं, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद खतरनाक हैं।

    नीचे दिए ग्राफिक से समझिए कि मिलावटी नमक से किस तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स हो सकती हैं।

    सवाल- क्या मिलावटी नमक खाने से लिवर और किडनी को नुकसान पहुंच सकता है?

    जवाब- डाइटीशियन डॉ. अनु अग्रवाल बताती हैं कि मिलावटी नमक में पोटेशियम क्लोराइड जैसे हानिकारक केमिकल हो सकते हैं। ये शरीर में विषैले तत्व (टॉक्सिन) बढ़ाते हैं, जिससे लिवर और किडनी को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। लंबे समय तक मिलावटी नमक खाने से किडनी स्टोन, किडनी डैमेज या किडनी फेलियर जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। अगर कोई व्यक्ति पहले से ही हाई ब्लड प्रेशर या किडनी की समस्या से जूझ रहा है तो उसे यह खतरा अधिक बढ़ जाता है।

    सवाल- घर में असली और मिलावटी नमक की पहचान कैसे कर सकते हैं?

    जवाब- किसी भी खाने-पीने की चीज की मिलावट का पता लगाने का सबसे आसान तरीका उसके स्वाद का टेस्ट करना है। असली नमक हल्का खारा और उसका स्वाद नॉर्मल होता है। जबकि मिलावटी नमक बहुत ज्यादा तीखा होता है क्योंकि इसमें पोटेशियम क्लोराइड या अन्य केमिकल मिलाए जाते हैं।

    इसके अलावा असली नमक की पहचान करने के लिए एक गिलास साफ पानी लें और उसमें एक चम्मच नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं। अगर नमक पूरी तरह घुल जाए और पानी साफ रहे तो नमक शुद्ध है। अगर पानी का रंग बदल जाए या गंदगी जम जाए तो नमक मिलावटी हो सकता है।

    इसके अलावा असली नमक का पता लगाने के लिए ‘पटेटो टेस्ट’ भी कर सकते हैं। इस नीचे दिए ग्राफिक से समझिए-

    सवाल- मिलावटी नमक से बचने के लिए क्या करें?

    जवाब- बाजार में मिलने वाले सभी नमक मिलावटी नहीं होते हैं, लेकिन लोकल या बिना ब्रांड वाले नमक में मिलावट की संभावना अधिक होती है। इसलिए हमेशा प्रतिष्ठित कंपनियों का नमक ही खरीदें। नमक के पैकेट पर FSSAI और भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) का मार्क जरूर देखें। खुले या बिना ब्रांड वाले सस्ते नमक कभी न खरीदें। अगर किसी दुकानदार पर नकली नमक बेचने का संदेह हो तो खाद्य सुरक्षा विभाग से तुरंत शिकायत करें।

    सवाल- क्या मिलावटी नमक खाने से बच्चों पर ज्यादा असर पड़ता है?

    जवाब- डाइटीशियन डॉ. अनु अग्रवाल बताती हैं कि मिलावटी नमक खाने से बच्चों पर ज्यादा असर पड़ सकता है। दरअसल बच्चों का इम्यून सिस्टम एडल्ट की तुलना में कमजोर होता है। उनका शरीर टॉक्सिन्स सब्सटेंस के प्रति अधिक सेंसिटिव होता है। इससे बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

    सवाल- क्या आयोडीन की कमी वाला नकली नमक थायरॉइड का कारण बन सकता है?

    जवाब- आयोडीन थायरॉइड हार्मोन बनाने के लिए जरूरी होता है। अगर शरीर में आयोडीन की कमी हो जाती है तो थायरॉइड ग्रंथि इसे ज्यादा बनाने की कोशिश में बढ़ जाती है, जिससे गलगंड हो सकता है। मिलावटी या बिना आयोडीन वाला नमक खाने से यह समस्या बढ़ सकती है।

    सवाल- क्या मिलावटी नमक शरीर में पानी की कमी कर सकता है?

    जवाब- अगर नमक में असंतुलित सोडियम या केमिकल होने की वजह से डिहाइड्रेशन हो सकता है। जिससे सिरदर्द, कमजोरी और पेशाब में जलन हो सकती है।

    सवाल- क्या मिलावटी नमक से हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ जाता है?

    जवाब- मिलावटी नमक में सोडियम की मात्रा असंतुलित हो सकती है या इसमें हानिकारक रसायन मिले हो सकते हैं। इससे हार्ट हेल्थ पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। लंबे समय तक मिलावटी नमक का सेवन करने से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है, जिससे हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ जाता है।

    सवाल- क्या मिलावटी नमक से हड्डियां कमजोर हो सकती हैं?

    जवाब- जब शरीर में अधिक सोडियम (नमक) जाता है तो किडनी अधिक मात्रा में कैल्शियम को यूरिन के माध्यम से बाहर निकालती है।

    इससे शरीर में कैल्शियम की कमी हो सकती है जिससे हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। साथ ही गठिया (Arthritis) या ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा बढ़ सकता है।

    सवाल- खाने में कितनी मात्रा में नमक का इस्तेमाल करना चाहिए?

    जवाब- विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक, एक स्वस्थ एडल्ट को नियमित रूप से खाने में 5 ग्राम यानी लगभग एक चम्मच नमक खाना चाहिए।

    इससे ज्यादा नमक खाना भी स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है। इससे हार्ट डिजीज, गैस्ट्रिक कैंसर, ऑस्टियोपोरोसिस, मोटापा और किडनी की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

    Post Views: 1,035

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleगंगा के गंदे पानी को नहीं छू सकता, गंगाजल कौन पीएगा’; महाकुंभ स्नान पर क्या बोले …
    Next Article पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर पर ईडी की छापेमारी…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    पीएम और शाह के खिलाफ FIR सुप्रीम अदालत ने लगाई वकील की क्लास, पूछा- आपको वकालत का लाइसेंस…

    February 28, 2026

    ईरान-इजरायल वॉर से हिलेगा भारतीय बाजार, गोल्ड-सिल्वर समेत इन सेक्टर्स में दिखेगा भारी उछाल…

    February 28, 2026

    बर्ड फ्लू से बचने के लिए क्या अंडा और चिकन दोनों खाना छोड़ देना चाहिए जान लीजिए…

    February 28, 2026

    मिडिल ईस्ट तनाव के बीच इंडिगो का बड़ा फैसला, इतने मार्च 2026 तक उड़ानें रोकीं…

    February 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पीएम और शाह के खिलाफ FIR सुप्रीम अदालत ने लगाई वकील की क्लास, पूछा- आपको वकालत का लाइसेंस…
    • ईरान-इजरायल वॉर से हिलेगा भारतीय बाजार, गोल्ड-सिल्वर समेत इन सेक्टर्स में दिखेगा भारी उछाल…
    • बर्ड फ्लू से बचने के लिए क्या अंडा और चिकन दोनों खाना छोड़ देना चाहिए जान लीजिए…
    • मिडिल ईस्ट तनाव के बीच इंडिगो का बड़ा फैसला, इतने मार्च 2026 तक उड़ानें रोकीं…
    • होली का उपहार : समर्थन मूल्य की अंतर राशि का एकमुश्त भुगतान किसानों को दोहरी खुशी, सरकार ने निभाया हर वादा: मंत्री लखनलाल देवांगन…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?