नई दिल्ली :– भारतीय रसोई में फिटकरी पड़ी मिल ही जाती है. फिटकरी क्रिस्टल जैसी नजर आती है और आकार में छोटी या बड़ी हो सकती है. औषधीय गुणों से भरपूर होने के चलते फिटकरी का इस्तेमाल हाथ-पैरों के दर्द को दूर करने के लिए या मसल्स को राहत देने के लिए किया जाता है. फिटकरी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं. यह ना सिर्फ स्किन से जुड़ी दिक्कतों को दूर रखने में असरदार है बल्कि इससे स्किन की इरिटेशन दूर होती है, स्किन पर नजर आने वाला एक्सेस ऑयल कम होता है, ओपन पोर्स कम होते हैं और स्किन को टाइटनिंग गुण मिलते हैं सो अलग. यहां जानिए त्वचा पर किस-किस तरह से फिटकरी का इस्तेमाल किया जा सकता है.
चेहरे पर कैसे लगाएं फिटकरी
बना सकते हैं टोनर
त्वचा पर फिटकरी का टोनर बनाकर लगाया जा सकता है.
फिटकरी का टोनर स्किन के टेक्सतर को बेहतर करने में असरदार होता है.
टोनर बनाने के लिए फिटकरी के छोटे टुकड़े को पानी में भिगोकर रख दें.
जब फिटकरी अच्छी तरह घुल जाए तो इस टोनर को चेहरे पर लगा सकते हैं.
फिटकरी के टोनर में रूई डुबोकर चेहरे पर लगाएं. इसे स्प्रे बोतल में भरकर भी रखा जा सकता है.
इस टोनर को बहुत ज्यादा मात्रा में ना लगाएं नहीं तो स्किन ड्राई भी हो सकती है.
कर सकते हैं एक्ने को ट्रीट
एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होने के चलते फिटकरी से एक्ने की दिक्कत दूर हो सकती है.
फिटकरी को पीसें और पाउडर बना लें.
इस पाउडर में पेस्ट बनाने जितना पानी मिला लें.
इस पेस्ट को एक्ने स्पॉट्स पर लगाएं.
इसे 10 से 15 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें. एक्ने की इंफ्लेमेशम कम होने लगेगी.
फिटकरी का फेस मास्क
चेहरा निखारने के लिए फिटकरी का फेस मास्क बनाया जा सकता है.
फेस मास्क बनाने के लिए फिटकरी के साथ ही शहद या दही की जरूरत होगी.
कटोरी में एक चम्मच फिटकरी का पाउडर, आधा चम्मच शहद या दही लेकर मुलायम पेस्ट बना लें.
इस पेस्ट को चेहरे पर 15 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें.
त्वचा मुलायम बनेगी और चमकदार नजर आएगी.
फिटकरी का स्क्रब
स्किन को एक्सफोलिएट करने के लिए फिटकरी का स्क्रब बनाकर लगाया जा सकता है.
स्क्रब बनाने के लिए फिटकरी के पाउडर में चीनी मिलाकर पेस्ट बनाएं.
इसे उंगलियों पर रखकर चेहरे पर हल्के हाथों से मलें और एक से डेढ़ मिनट बाद चेहरा धोकर साफ कर लें.
चेहरे पर जमी डेड स्किन सेल्स को हटाकर त्वचा को निखारने में इस स्क्रब का असर नजर आने लगेगा.
