Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » बालको के ‘उन्नति उत्सव’ कार्यक्रम में उत्कृष्ट योगदान के लिए महिलाओं का सम्मान
    कोरबा

    बालको के ‘उन्नति उत्सव’ कार्यक्रम में उत्कृष्ट योगदान के लिए महिलाओं का सम्मान

    By Tv36 HindustanMarch 12, 2025No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बालकोनगर, 12 मार्च, 2025। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने विश्व महिला दिवस-2025 के अवसर पर ‘उन्नति परियोजना’ के अंतर्गत ‘उन्नति उत्सव’ का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कोरबा की महापौर संजू देवी राजपूत तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में बालको लेडिज क्लब की अध्यक्ष श्रीमती मनीषा कुमार उपस्थित थी। उत्सव में 1,200 से अधिक स्व सहायता समूह की प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों एवं मुख्य अतिथि की उपस्थिति में उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए 16 लोगों को सम्मानित किया गया। इन सभी ने अपने योगदान से राष्ट्रीय और स्थानीय स्तर पर विशिष्ट पहचान बनाई है।

    उत्सव में जिला प्रशासन के सहयोग तथा बालको की सामुदायिक विकास परियोजनाओं के तहत 10 खाद्य और 2 आभूषण स्टॉल लगाए गए। इस मंच ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को अपने व्यवसाय का विस्तार करने का अवसर प्रदान किया। मेहंदी लगाने एवं चाक की मदद से मिट्टी के बर्तन बनाने का स्टॉल, आंगतुकों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र था। पारंपरिक शिल्प कला के प्रदर्शन के साथ महिलाओं एवं बच्चों के लिए इंटरैक्टिव खेल, सांप-सीढ़ी, तीरदांजी और रस्साकशी आदि शामिल था। इसमें उत्कृष्ट भागीदारी के लिए पुरस्कार भी दिए गए हैं।

    कोरबा की महापौर सभी महिलाओं से मिली और स्टॉलों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में महिलाओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। वेदांता स्किल स्कूल की लड़कियों द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की थीम, ‘तेजी से कार्रवाई करें’ के अतंर्गत फ्लैश मॉब किया जो लैंगिक समानता और सशक्तिकरण के सम्मोहक संदेश पर आधारित था। छत्तीसगढ़ के कर्मा नृत्य तथा राजस्थानी नृत्य ने समावेशिता और सांस्कृतिक विविधता का संदेश देते हुए सभी का मनोरंजन किया।

    उन्नति उत्सव कार्यक्रम यह सुनिश्चित करता है कि महिलाओं को वित्तीय स्वतंत्रता, आत्मनिर्भरता एवं अभिव्यक्ति का अवसर मिले। यह आयोजन समावेशी, आत्मनिर्भर और प्रगतिशील समाज के निर्माण के लिए बालको की अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है। पुरस्कृत महिलाओं ने महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में बालको के योगदान को उत्कृष्ट बताया। महिलाओं ने यह भी बताया कि बालको की मदद से उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव हुए हैं। खुद आत्मनिर्भर होकर वे परिवार की मदद करने में सक्षम हुई हैं। अनेक सामाजिक मिथकों और कुरीतियों को समाप्त करने में उनकी सक्रिय भागीदारी है।

    बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने उन्नति उत्सव की प्रशंसा करते हुए कहा कि हम सभी अपने समाज को सकारात्मक रूप से बदलने के लिए एकजुट हैं। महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए उन्हें अनेक अवसर बालको की परियोजना उन्नति के जरिए उपलब्ध कराए गए हैं। उन्होंने महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे स्वयं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाएं। इससे उन्हें समाज में अपनी स्वतंत्र पहचान स्थापित करने में मदद मिलेगी। सीईओ श्री राजेश कुमार ने कहा कि महिलाएं अपने परिवार, समाज और देश को बुलंदियों पर ले जाने में अपना योगदान दें। बालको प्रबंधन महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कटिबद्ध है।

    मुख्य अतिथि संजू देवी राजपूत ने सीएसआर में बालको के उल्लेखनीय प्रयास की सराहना करते हुए उन्नति परियोजना की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह पहल स्थायी आजीविका और सशक्तीकरण को बढ़ावा देने में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा हमें स्व सहायता समूह की महिलाओं को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए जागरूक करना चाहिए। उन्नति पर विश्वास जताते हुए उन्होंने कहा कि महिलाओं की रचनात्मक भागीदारी से यह परियोजना नई ऊंचाइयों को छूएगी।

    उन्नति उत्सव में वेदांता स्किल स्कूल, मोर जल मोर माटी, नयी किरण, आरोग्य, उन्नति, प्रोजेक्ट कनेक्ट एवं नंद घर परियोजनाओं के स्टॉल भी शामिल थे। जहां पर बालको के सामुदायिक विकास की विस्तृत जानकारी दी जा रही थी। उत्सव में निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं दवाईंयां भी दी गई।

    प्रोजेक्ट उन्नति का उद्देश्य महिलाओं को स्व सहायता समूह में शामिल करने और उन्हें सशक्त बनाने तथा उद्यमिता और स्थायी आजीविका के निर्माण के लिए उनकी क्षमताओं और कौशल को निखारने पर केंद्रित है। 534 से अधिक एसएचजी, जिनमें 5,800 से अधिक महिलाएं शामिल हैं, जो परियोजना के विभिन्न प्रशिक्षण से लाभान्वित हो रही हैं। माइक्रो एंटरप्राइज द्वारा फूड ट्रक ‘उन्नति कैफे ऑन व्हील्स’ और उना टी शॉप ‘चाय बिहान’ का कलेक्ट्रेट में संचालित किया जा रहा है। इन परियोजना के जरिए महिलाओं को अनेक गतिविधियों से जोड़ा गया है जो उन्हें आजीविका प्राप्त करने और आत्मनिर्भर बनने में सहायक बना। परियोजना का संचालन स्वयंसेवी संगठन जीपीआर स्ट्रैटेजीज एंड सोल्यूशंस के सहयोग से किया जा रहा है।

    Post Views: 770

    chhattisgarh Hindi khabar hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकिसानो के लिए खुला पिटारा,धान उत्पादक किसानों को प्रति हेक्टेयर मिलेंगे 4 हजार, पशु आहार की राशि डबल…
    Next Article रात में सोने से पहले दूध में मिलाकर पिएं ये मसाला, कंट्रोल में रहेगा ब्लड शुगर, वैज्ञानिकों ने किया दावा…
    Tv36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    कलेक्टर ने ली पत्रकार वार्ता: मुख्यमंत्री साय की मंशा अनुरूप जिले में सुशासन तिहार 2025 का हो रहा आयोजन

    May 4, 2025

    जिला न्यायालय में HSRP ऑनलाइन हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट राजिस्टेशन शिविर का आयोजन…

    May 4, 2025

    कोरबा से दादी का हत्यारा पोता गिरफ्तार, शराब के लिए पैसे नहीं देने पर उतारा था मौत के घाट…

    May 2, 2025

    पीएम किसान सम्मान निधि: कांकेर के हितग्राही का पैसा 7 साल से महाराष्ट्र के किसान को मिल रहा…

    May 2, 2025

    Comments are closed.

    ADS
    ADS
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • Thanks On Collection Casino Has Typically The Wizard’s Seal Off Inside 2025 Just One Added Bonus
    • Thankyou Casino Logon App Truck Bd Twenty Four
    • No Deposit Reward Internet Casinos Simply No Downpayment Bonus Casinos
    • भारत-पाकिस्तान तनाव: शाम को विदेश मंत्रालय देगा जानकारी, शाह और राजनाथ सिंह ने ली अलग-अलग बैठक…
    • Betano On Range Casino Overview 2025 Two,900+ Casino Video Games
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?