Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » ये है महिलाओं के लिए 5 बेस्ट सरकारी योजनाएं, मिलेगा लाखों रुपये का फायदा, चेक करें लिस्ट…
    समाचार

    ये है महिलाओं के लिए 5 बेस्ट सरकारी योजनाएं, मिलेगा लाखों रुपये का फायदा, चेक करें लिस्ट…

    By Tv 36 HindustanMarch 14, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– आज महिलाएं हर एक फील्ड में आगे बढ़ रही है। फिर चाहे वे आरमी जैसा चुनौतियों से भरा कोई काम हो या डॉक्टर जैसा जिम्मेदारी वाला काम हो। आज हम जिन योजनाओं के बारे में बात करेंगे, वे आपको आर्थिक रूप से और ज्यादा मजबूत बनाएंगी।
    वहीं ये योजनाएं उन लोगों के लिए भी बड़े काम की है, जो भविष्य के लिए सेविंग करने के बारे सोच रहे हैं। आप नीचे बताए गए किसी भी स्कीम में निवेश कर लाखों रुपये तक जमा कर सकते हैं। इसके अलावा इस स्कीम से अच्छा खासा रिटर्न भी मिल जाता है।
    ये है महिलाओं के लिए 5 बेहतरीन योजनाएं
    सरकार आए दिन महिलाओं के लिए अलग-अलग तरह की स्कीम लॉन्च करती रहती है। हम इनमें से ही 5 बेस्ट स्कीम के बारे में बात करने वाले हैं। इस स्कीम में आपको पैसा डूबने का डर नहीं रहता। क्योंकि ये सभी स्कीम सरकार द्वारा जारी की गई है।

    1. सुकन्या समृद्धि योजना
      ये योजना निवेशकों के बीच काफी पॉपुलर है। इसे 2015 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लॉन्च किया गया था। ये योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना का ही एक भाग है। इस योजना के तहत 8.2 फीसदी तक सालाना रिटर्न मिल जाता है। इसके साथ ही आपको इसमें इनकम टैक्स सेक्शन 80सी के तहत टैक्स छूट भी मिलती है।
      आप इस स्कीम को महज 250 रुपये निवेश कर शुरू कर सकते हैं। वहीं इस स्कीम में आपके पैसे 14 साल तक डिपॉजिट रहते हैं।
    2. सुभद्रा योजना
      ये योजना खास तौर पर ओडिशा में रहने वाले महिलाओं के लिए जारी की गई है। इस स्कीम में 21 से 60 साल की उम्र वाली महिलाएं अप्लाई कर सकती है। इस स्कीम का उद्देश्य ओडिशा की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है. इस स्कीम के तहत पांच साल में 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
    3. माझी लाडली बहीण योजना
      ये योजना महाराष्ट्र सरकार द्वारा पिछले साल अगस्त में लॉन्च की गई थी। इस योजना में 21 से 65 साल तक की महिलाएं अप्लाई कर सकती है। इस स्कीम के तहत लाभार्थी को हर महीने 1500 रुपये दिए जाते हैं। इस स्कीम का उद्देश्य भी महिलाओं को आर्थिक रूप से निर्भर बनाना है।
      हालांकि इस स्कीम में वहीं महिलाएं अप्लाई कर सकती है, जिनकी सालाना इनकम 2.5 लाख रुपये से ज्यादा ना हो।
    4. महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट
      इस स्कीम में अधिकतम 2 लाख रुपये तक निवेश किए जा सकते हैं। महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट के तहत महिलाओं को 7.5 फीसदी रिटर्न मिलता है। वहीं इस स्कीम की शुरुआत 2023 में की गई थी।
    5. एनसीआईजीएसई
      इसके अलावा स्कूलों की छात्राओं के लिए एनसीआईजीएसई बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। इस स्कीम के तहत स्कूल में पढ़ रही छात्राओं को आर्थिक सहायता दी जाती है। ये खास तौर पर अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति के लिए है। इसके तहत 3000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है।
    Post Views: 1,305

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleभूल गए हैं UAN नंबर,टेंशन न लें, चुटकियों में होगा रिकवर, फॉलो करें ये स्टेप्स…
    Next Article आज का राशिफल सिंह, तुला और मकर राशि को मिलेगा आज शुभ योग का लाभ, जानें आपके लिए कैसा रहेगा दिन…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    होली से पहले दिवाली सीएम साय ने 25 लाख किसानों के खातों में भेजे 10,324 करोड़, आपके मोबाइल पर आया…

    February 28, 2026

    27-28 मार्च को नवा रायपुर में प्रवासी प्रदेश सम्मेलन, ‘मोर माटी, मोर मान’ बनेगा आयोजन की पहचान…

    February 28, 2026

    728 पदों पर भर्ती, इतने फरवरी से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन…

    February 28, 2026

    फैंस के लिए बड़ी खबर अचानक बदली आईपीएल की तारीख, पढ़िए पूरी खबर की डिटेल्स…

    February 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • होली से पहले दिवाली सीएम साय ने 25 लाख किसानों के खातों में भेजे 10,324 करोड़, आपके मोबाइल पर आया…
    • 27-28 मार्च को नवा रायपुर में प्रवासी प्रदेश सम्मेलन, ‘मोर माटी, मोर मान’ बनेगा आयोजन की पहचान…
    • 728 पदों पर भर्ती, इतने फरवरी से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन…
    • फैंस के लिए बड़ी खबर अचानक बदली आईपीएल की तारीख, पढ़िए पूरी खबर की डिटेल्स…
    • इजरायल-अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला, 30 ठिकानों पर एक साथ धमाके कांप उठी ये धरती…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?