Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आज का राशिफल सिंह, तुला और मकर राशि को मिलेगा आज शुभ योग का लाभ, जानें आपके लिए कैसा रहेगा दिन…
    समाचार

    आज का राशिफल सिंह, तुला और मकर राशि को मिलेगा आज शुभ योग का लाभ, जानें आपके लिए कैसा रहेगा दिन…

    By Tv 36 HindustanMarch 15, 2025No Comments8 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– आज शनिवार के दिन ज्योतिषीय गणना से मालूम होता है कि, चंद्रमा का संचार दिन रात उत्तराफाल्गुनी उपरांत हस्त नक्षत्र से कन्या राशि में होगा। चंद्रमा के इस गोचर की वजह से सूर्य और चंद्रमा के बीच जहां समसप्तक योग बनेगा वही गुरु और चंद्रमा के बीच नवम पंचम योग बनने से सिंह, तुला और मकर राशि के जातक लाभ और आनंद पाएंगे। तो आइए जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का राशिफल।

    मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज आपका भाई-बहनों के साथ विवाद हो सकता है इसलिए शांति और समझदारी से काम लें। अगर संपत्ति विवाद चल रहा है तो संयम से काम लें। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन ठीक रहेगा। आपको पूर्व में किए गए निवेश का आज फायदा मिल सकता है। आज आपका मन खुश रहेगा। शाम के समय परिवार के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। किसी मांगलिक कार्यक्रम में भी हिस्सा ले सकते हैं। आज परिवार में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखें। बेवजह की बातों पर बहसबाजी करने से बचें। पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतित रह सकते हैं।

    आज भाग्य 76% आपके पक्ष में रहेगा। गायों को गुड़ खिलाएं।

    वृषभ राशि के जातकों का आज का सामान्य रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की तारीफ होगी। उच्च अधिकारी आपकी उपलब्धियों का बखान कर सकते हैं। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज पिता के साथ आपके संबंध और बेहतर होंगे। कार्यों को लेकर आपको अपने पिता से अहम सलाह प्राप्त हो सकती है। इस पर अमल करके आप भविष्य में बेहतर कर सकते हैं। नौकरी की तलाश में जुटे जातकों को आज खुशखबरी मिल सकती है।

    आज भाग्य 72% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु का पूजन करें।

    मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप मानसिक रूप से बेहतर महूसस करेंगे। जरूरतमंदों और गरीबों की मदद कर सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिहाज से भी आज का दिन अच्छा रहने वाला है। अगर आपने अभी तक अपने पार्टनर को परिजनों से नहीं मिलवाया है तो आज का दिन अच्छा है। आप परिवार से उसे मिलवा सकते हैं। वहीं विद्यार्थियों के लिए भी आज का दिन ठीकठाक रहेगा। उच्च शिक्षा की राह में आ रहीं अड़चनें दूर हो सकती हैं। आज शाम को अचानक आपको कहीं जाना पड़ सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। ससुराल से धन लाभ हो सकता है।

    आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंग बाण का पाठ करें।

    कर्क राशि के जातकों को व्यापार में छोटे-छोटे मौकों को भुनाकर बड़ा बनाने की जरूरत है। इससे उनको भारी मुनाफा होने के आसार हैं। आज का दिन अच्छा बीतेगा। आपको अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर करने का मौका मिलेगा। कारोबार में कोई सौदा कर सकते हैं। यह आपको भविष्य में अच्छा लाभ दिला सकता है। आज आप तनाव मुक्त रहेंगे। परिवार में भी सदस्यों के बीच प्रेम रहेगा। माता-पिता से मन की बात कह सकते हैं। वे आपको जिंदगी को लेकर नया नजरिया दे सकते हैं। आज आपको सेहत का ख्याल रखने की जरूरत है। मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। खान-पान का विशेष ध्यान रखें।

    आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु को बेसन के लड्डू का प्रसाद चढ़ाएं।

    सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज आप नौकरी और व्यापार में प्रगति करेंगे। किस्मत का साथ मिलेगा। आज आप अपने कार्य विशेष को पूरा करने के लिए कापी उत्साहित रहेंगे। इससे आपको फायदा मिल सकता है। बस आप अपने अन्य कार्यों को टालें नहीं बल्कि समय का प्रबंधन करते हुए उन्हें भी पूरा करें। आज दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। आज आप प्रसन्नचित्त होकर खरीदारी भी कर सकते हैं। हालांकि अपने खर्चों पर ध्यान दें। भावनात्मक खरीदारी से बचें। परिवार में आज अच्छा माहौल रहेगा।

    आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। चींटियों को आटा डालें।

    कन्या राशि के जातकों को आज सावधान रहने की जरूरत है। आज विरोधी आप पर हावी हो सकते हैं। वे आपको बढ़ता हुआ देखकर आपके कार्य बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं। इसलिए ईर्ष्यालु प्रवृत्ति के लोगों से सतर्क रहें। वहीं आज परिवार में कोई मुश्किल परिस्थिति आती है तो जल्दबाजी न करें बल्कि धैर्य से काम लें। आपको सफलता जरूर मिलेगी। वहीं बच्चों की उच्च शिक्षा को लेकर परेशान हो रहे हैं तो आज आपको कोई समाधान मिल सकता है। आज जीवनसाथी की मजबूरियां समझें। उलझें नहीं। आज शाम के समय किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

    आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। श्री शिव चालीसा का पाठ करें।

    तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छे परिणाम लेकर आएगा। आपको मेहनत का लाभ अवश्य मिलेगा। आज अगर आप अपने व्यापार में निवेश करना चाहते हैं तो अपने पार्टनर से राय मशविरा कर लें। वरना आपको बाद में नुकसान भी हो सकता है। आज जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। सेहत के मामले में भी आज का दिन अच्छा रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आज आप जीवनसाथी के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं।

    आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। संकटनाशक गणेश स्तोत्र का पाठ करें।

    वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आपको कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आप धैर्यपूर्वक उनसे निपट लेंगे। आज आपको सामाजिक प्रतिष्ठा मिलेगी। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं। हालांकि आज आपकी कोई पसंदीदा चीज खो या चोरी हो सकती है। इसलिए सावधानी बरतें। लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। कारोबार में अपने पार्टनर की सलाह से ही बड़े लेन-देन करें। वरना आपको धोखा मिल सकता है। आज आपको मन ही मन कोई चिंता सताएगी। तनाव लेने से बचें। आज आपको किसी व्यक्ति विशेष की मदद से फायदा हो सकता है।

    आज भाग्य 98% आपके पक्ष में रहेगा। रात में अंतिम रोटी काले कुत्ते को खिला दें।

    धनु राशि वालों को परिवार या कारोबार से जुड़े फैसले लेते समय भावनाओं को काबू में रखने की जरूरत है, वरना आपको पछतावा हो सकता है। परिवार में बेहतरीन समय बीतेगा। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। अगर आपका भाई-बहनों से कोई विवाद चल रहा है तो वह आज खत्म हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को आज कोई खुशखबरी मिल सकती है। नया निवेश करने से पहले अच्छे से सोच-विचार कर लें या किसी विशेषज्ञ की सलाह ले सकते हैं।

    आज भाग्य 63% आपके पक्ष में रहेगा। प्रातःकाल भगवान सूर्य को तांबे के लोटे से जल अर्घ्य दें।

    मकर राशि के जातकों को आज संपत्ति का सुख मिल सकता है। आपको अपनी वाणी और व्यवहार में संयम बरतने की जरूरत है। अगर कोई विवाद चल रहा है तो उसे अपनी वाक्पटुता से खत्म करें। विवाद को बढ़ाने से आपको तनाव ही मिलेगा। आज संतान को लेकर चिंतित हो सकते हैं। संतान की तरफ से कोई निराशाजनक समाचार मिल सकता है। आज आप कोई संपत्ति प्राप्त कर सकते हैं। वहीं माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़े सचेत रहें। जीवनसाथी के साथ आज का दिन अच्छा बीतने वाला है। आज जीनवसाथी की मदद से आपको कोई फायदा हो सकता है।

    आज भाग्य 96% आपके पक्ष में रहेगा। गणपति को दूर्वा चढ़ाएं।

    कुंभ राशि के जातकों को आज काफी सावधानी से रहने की जरूरत है। परिवार में लंबे समय से चला आ रहा तनाव आज और बड़ा हो सकता है। इस वजह से आपको मानसिक अशांति होगी। घर का माहौल सामान्य करने का प्रयास करें। आवेश में आपा न खोएं। शांति और समझदारी से रहें। आज रोजमर्रा के कामों पर आपका अधिक धन खर्च हो सकता है। खर्चों पर नियंत्रण रखें। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज खुशखबरी मिल सकती है, लेकिन सोच-विचार के बाद ही फैसला लें। बच्चों की तरफ से आज आपको सुख मिलेगा। उनके साथ बाहर घूमने जा सकते हैं।

    आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। श्री गणेश चालीसा का पाठ करें।

    मीन राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। कारोबार को आगे बढ़ाने के नए मौके मिलेंगे। इनकी मदद से आपकी आय में इजाफा होगा। नौकरीपेशा जातकों को भी आमदनी बढ़ाने के नए अवसर मिलेंगे, लेकिन विरोधियों से सावधान रहें। अपने भेद किसी को भी न बताएं। विरोधी आपकी प्रगति देखकर परेशानियां पैदा कर सकते हैं। बच्चों पर खास ध्यान रखें। अगर वे बेवजह के खर्च कर रहे हैं तो उन पर तुरंत लगाम लगाएं, वरना आपको भविष्य में पछताना पड़ेगा।

    आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। सफेद चंदन का तिलक लगाएं एवं भगवान शिव को तांबे के लोटे से जल दें।

    Post Views: 1,060

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleये है महिलाओं के लिए 5 बेस्ट सरकारी योजनाएं, मिलेगा लाखों रुपये का फायदा, चेक करें लिस्ट…
    Next Article शपथ लेते ही कनाडा के नए प्रधानमंत्री ने ट्रंप को दिखाई आंख, कहा- ‘कभी भूल से भी मत…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    एक बड़ा तोहफा 5 लाख तक फ्री इलाज का बढ़ा दायरा, अब ये लोग भी होंगे पात्र…

    February 28, 2026

    भारत में दिखेगा ‘ग्रस्तोदित’ पूर्ण चंद्र ग्रहण 20-25 मिनट की दृश्यता, जानें सूतक का ये समय…

    February 28, 2026

    AI के दौर में मेंटल स्किल है सबसे जरूरी, पर इन लोगों की नहीं खत्म होगी डिमांड…

    February 28, 2026

    अग्निवीरों और सेना के जवानों के लिए खुशखबरी रिटायरमेंट के बाद यहां मिलेगा रोजगार…

    February 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • एक बड़ा तोहफा 5 लाख तक फ्री इलाज का बढ़ा दायरा, अब ये लोग भी होंगे पात्र…
    • भारत में दिखेगा ‘ग्रस्तोदित’ पूर्ण चंद्र ग्रहण 20-25 मिनट की दृश्यता, जानें सूतक का ये समय…
    • AI के दौर में मेंटल स्किल है सबसे जरूरी, पर इन लोगों की नहीं खत्म होगी डिमांड…
    • अग्निवीरों और सेना के जवानों के लिए खुशखबरी रिटायरमेंट के बाद यहां मिलेगा रोजगार…
    • होली से पहले दिवाली सीएम साय ने 25 लाख किसानों के खातों में भेजे 10,324 करोड़, आपके मोबाइल पर आया…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?