नई दिल्ली – ASI हत्या मामले मे एक महिला समेत पांच गिरफ्तार
बिहार के मुंगेर में ASI संतोष सिंह की हत्या के मामले में एक महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मुंगेर में भीड़ के हमले में घायल एएसआई संतोष सिंह की पटना में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
हरियाणा के सोनीपत जिले में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या
हरियाणा के सोनीपत जिले में भाजपा नेता की हत्या का मामला सामने आया है। होली के दिन भाजपा नेता और मुंडलाना मंडल अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
बिहार के मुंगेर में ASI की हत्या
बिहार के मुंगेर में एक ASI की हत्या कर दी गई. हमले की घटना पर मुंगेर सदर SDPO अभिषेक आनंद ने बताया कि शाम को डायल 112 पर सूचना मिली कि नंदलालपूर गांव में एक परिवार द्वारा शराब पीकर हंगामा किया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के लिए ASI संतोष कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचने के बाद आरोपी और उसके पूरे परिवार के द्वारा उन पर हमला किया गया।
महाराष्ट्र के लातूर में बांग्लादेशी जन्म प्रमाणपत्र घोटाला, 9 पर केस
महाराष्ट्र के मराठवाड़ा के लातूर में भी बांग्लादेशी जन्म प्रमाणपत्र घोटाले का मामला सामने आया है। नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इसके पहले मालेगांव, अमरावती, जालना, संभाजीनगर में मामले दर्ज हो चुके हैं।
