Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » जल्द लॉन्च होगा Bajaj Chetak ई-स्कूटर का किफायती वेरिएंट, 80,000 रुपये से कम हो सकती है कीमत…
    News

    जल्द लॉन्च होगा Bajaj Chetak ई-स्कूटर का किफायती वेरिएंट, 80,000 रुपये से कम हो सकती है कीमत…

    By Tv 36 HindustanMarch 15, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Bajaj Auto भारत के इलेक्ट्रिक दोपहिया बाजार में महत्वपूर्ण प्रगति कर रहा है. जानकारी के अनुसार कंपनी कथित तौर पर अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर Bajaj Chetak का ज्यादा किफायती वर्जन विकसित कर रही है. इस नए मॉडल की कीमत मौजूदा Bajaj Chetak वेरिएंट से कम हो सकती है. बताया जा रहा है कि कंपनी ने भारत में इस मॉडल का परीक्षण शुरू कर दिया है, और इसके टेस्टिंग की कई तस्वीरें भी सामने आई हैं.

    भारतीय बाजार में Ola Electric की S1 सीरीज अपना दबदबा बनाए हुए हैं, लेकिन Bajaj Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर उसे कड़ी टक्कर दे रहा है और अच्छे सेल्स नंबर हासिल करता है. ऐसे में अपनी बिक्री की बढ़त बनाए रखने के लिए, बजाज बजट-अनुकूल Chetak का एक किफायती वेरिएंट लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. यह नया वर्जन संस्करण आगामी त्यौहारी सीज़न के दौरान लॉन्च किया जा सकता है.
    Bajaj Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर अपने बेहतरीन डिज़ाइन और फीचर्स के कारण भारत में बेहद लोकप्रिय है. नए वेरिएंट के फीचर्स की बात करें तो लागत को कम करने के लिए कंपनी इसके फीचर्स में कमी कर सकती है. माना जा रहा है कि इसकी कीमत 80,000 रुपये या उससे कम रखी जा सकती है. हालांकि इसका डिजाइ और स्टाइलिंग मौजूदा मॉडल के जैसा ही होने वाला है, लेकिन इसकी रेंज, पावर और स्पेसिफिकेशन में अंतर हो सकता है.

    स्कूटर के छोटे वेरिएंट को कई बार परीक्षण के दौरान भारतीय सड़कों पर देखा गया है, हालांकि इसे पूरी तरह से कैमोफ्लार्ज किया गया था, जिससे इसमें किए गए परिवर्तनों के बारे में जानकारी नहीं होती है. हालांकि, इसमें 12-इंच के अलॉय व्हील, गोल हेडलैम्प, अंडे के आकार के दर्पण और ड्रम ब्रेक दिए गए हैं. इसकी अधिकतम रफ्तार 50 किमी/घंटा या 60 किमी/घंटा से कम हो सकती है, हालांकि इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हुई है.

    Bajaj Chetak की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    मौजूदा समय में कंपनी Bajaj Chetak को कुल तीन वेरिएंट में बेच रही है, जिसमें पहला Chetak 3501 है, जिसकी कीमत 1.38 लाख रुपये है. दूसरा Chetak 3502 है, जिसकी कीमत 1.30 लाख रुपये है, और तीसरा Chetak Blue 2903 है, जिसकी कीमत 1.04 लाख रुपये है.

    Bajaj Chetak 35 सीरीज में 3.5 kWh की बैटरी का इस्तेमाल किया जाता है, जिसकी रेंज एक बार चार्ज करने पर 150 किलोमीटर से ज़्यादा है, जबकि Chetak 29 सीरीज में 2.9 kWh की बैटरी मिलती है, जिसे फुल चार्ज करने पर 123 किलोमीटर की रेंज मिलती है.

    Bajaj Chetak के फीचर्स
    इसमें मिलने वाले फीचर्स की बात करें, तो Bajaj अपने मौजूदा मॉडलों में नेविगेशन और म्यूजिक कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स के लिए वैकल्पिक टेक-पैक प्रदान करता है. हालांकि, इस बजट वेरिएंट में ये सुविधाएं शामिल नहीं होंगी. नए मॉडल का उद्देश्य आवश्यक कार्यक्षमता से समझौता किए बिना अधिक किफायती विकल्प प्रदान करके निम्न और मध्यम वर्ग के यूजर्स की ज़रूरतों को पूरा करना है.
    हालांकि इसके बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, और लॉन्च के समय ही इसकी स्पीड, रेंज और कीमत का पूरा विवरण सामने आएगा. यह नया वेरिएंट इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में कंपनी की मौजूदगी को और मजबूती प्रदान कर सकता है, क्योंकि यह व्यापक दर्शकों को आकर्षित करेगा.

    Post Views: 620

    chhattisgarh Hindi khabar hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleशादी के तुरंत बाद क्यों बढ़ने लगता है पुरुषों का वजन,जानिए इसके पीछे की बड़ी वजह…
    Next Article शरीर मैग्नीशियम की कमी से हो सकती कई गंभीर बीमारियां, इनसे बचने के लिए जरूर खाएं ये 7 चीजें…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    27-28 मार्च को नवा रायपुर में प्रवासी प्रदेश सम्मेलन, ‘मोर माटी, मोर मान’ बनेगा आयोजन की पहचान…

    February 28, 2026

    728 पदों पर भर्ती, इतने फरवरी से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन…

    February 28, 2026

    फैंस के लिए बड़ी खबर अचानक बदली आईपीएल की तारीख, पढ़िए पूरी खबर की डिटेल्स…

    February 28, 2026

    इजरायल-अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला, 30 ठिकानों पर एक साथ धमाके कांप उठी ये धरती…

    February 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • 27-28 मार्च को नवा रायपुर में प्रवासी प्रदेश सम्मेलन, ‘मोर माटी, मोर मान’ बनेगा आयोजन की पहचान…
    • 728 पदों पर भर्ती, इतने फरवरी से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन…
    • फैंस के लिए बड़ी खबर अचानक बदली आईपीएल की तारीख, पढ़िए पूरी खबर की डिटेल्स…
    • इजरायल-अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला, 30 ठिकानों पर एक साथ धमाके कांप उठी ये धरती…
    • इस होली पर मनेगी दिवाली या और बढ़ेगा इंतजार 22वीं किस्त पर आया बड़ा अपडेट, करोड़ों किसानों की अटकी सांसें…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?