Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » 18 हजार असाक्षरों को साक्षर बनाने महाअभियान, 23 मार्च से कांकेर में होगा आगाज…
    RAIPUR

    18 हजार असाक्षरों को साक्षर बनाने महाअभियान, 23 मार्च से कांकेर में होगा आगाज…

    By Tv 36 HindustanMarch 15, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बस्तर:- कांकेर में 18 हजार के करीब निरक्षर लोगों को साक्षर बनाने का महाअभियान 23 मार्च से शुरु होगा. उत्तर बस्तर कांकेर में एजुकेशन को बढ़ावा देने के लिए ये महाअभियान शुरु होने वाला है. इस अभियान को ”उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम” का नाम दिया गया है. कांकेर कलेक्टर ने अभियान को सफल बनाने के लिए अफसरों को दिशा निर्देश जारी कर दिया है.
    उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम: राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत 23 मार्च से कांकेर में भी बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान को बढ़ाने के लिए ”ज्ञान मूल्याकंन परीक्षा” का आयोजन किया जाएगा. इस परीक्षा में 15 साल से अधिक उम्र के लोगों को शामिल किया जाएगा. शिक्षा की मुख्यधारा से कटे हुए लोगों को इस अभियान में शामिल किया जाएगा.

    जिला प्रशासन ने दिए निर्देश: कलेक्टर एवं साक्षरता कार्यक्रम के अध्यक्ष निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने इस संबंध में शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक ली. बैठक में परीक्षा के सफल आयोजन के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी करने तथा सभी असाक्षरों को इस अभियान से जोड़कर उन्हें महापरीक्षा अभियान में सम्मिलित करने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिए गए हैं.

    विकासखंड और शिक्षा अधिकारी: कलेक्टोरेट में हुई बैठक में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों और सहायक खण्ड शिक्षा अधिकारियों (नोडल) सहित खण्ड स्त्रोत समन्वयकों से कलेक्टर ने चर्चा की. बैठक में बताया गया कि जिले में कुल 18 हजार असाक्षरों को साक्षर करने का निर्देश राज्य कार्यालय की ओर से दिया गया है. इसके लिए जिले में कुल 602 परीक्षा केन्द्र और केन्द्राध्यक्ष बनाए गए हैं.

    कलेक्टर ने दिए निर्देश: कलेक्टर ने सभी विकासखण्ड के शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कोई भी शिक्षार्थी इस परीक्षा से वंचित न रहे. साथ ही किसी तरह की नकल न हो इस पर विशेष रूप से ध्यान दें. इसके अलावा कक्षा 10वीं एवं 12वीं के छात्र-छात्राएं जिन्होंने स्वयंसेवी शिक्षक रूप में सेवा दी हैं, उनके द्वारा टैग किये गये शिक्षार्थियों को अनिवार्य रूप से इस परीक्षा में शामिल किया जाये, ताकि उस बच्चे को 10 अंक बोनस के रूप में मिले.
    जिला शिक्षा अधिकारी: एजुकेशन अफसर ने कहा कि परीक्षा केन्द्र में शिक्षार्थियों के लिये पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, बैठने की समुचित व्यवस्था हो. शिक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र और समय की जानकारी अनिवार्य रूप से विभिन्न माध्यमों से पहुंचाया जाए. जिला परियोजना अधिकारी पुष्पांजलि ठाकुर की ओर से राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण के निर्देशों को विस्तार से परीक्षा संबंधी जानकारी सभी ब्लाक के अधिकारियों को दी गई है.

    कंट्रोल रुम स्थापित किया जाएगा: बैठक में कलेक्टर ने सभी अधिकारियों एवं साक्षरता अमले को महापरीक्षा अभियान को सफलतापूर्वक संचालित करने तथा सभी शिक्षार्थियों को इस अभियान में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होने के लिये निर्देशित किया. कलेक्टर ने इस मौके पर अफसरों को साक्षरता शपथ भी दिलाई.

    Post Views: 1,260

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleप्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना: बेरोजगार युवकों को मिलेगा मौका, जानिए कितना पैसा देगी सरकार…
    Next Article Online video Web based poker Better Electronic poker Games on the net the real deal Money 2024
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    एक बड़ा तोहफा 5 लाख तक फ्री इलाज का बढ़ा दायरा, अब ये लोग भी होंगे पात्र…

    February 28, 2026

    भारत में दिखेगा ‘ग्रस्तोदित’ पूर्ण चंद्र ग्रहण 20-25 मिनट की दृश्यता, जानें सूतक का ये समय…

    February 28, 2026

    AI के दौर में मेंटल स्किल है सबसे जरूरी, पर इन लोगों की नहीं खत्म होगी डिमांड…

    February 28, 2026

    अग्निवीरों और सेना के जवानों के लिए खुशखबरी रिटायरमेंट के बाद यहां मिलेगा रोजगार…

    February 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • एक बड़ा तोहफा 5 लाख तक फ्री इलाज का बढ़ा दायरा, अब ये लोग भी होंगे पात्र…
    • भारत में दिखेगा ‘ग्रस्तोदित’ पूर्ण चंद्र ग्रहण 20-25 मिनट की दृश्यता, जानें सूतक का ये समय…
    • AI के दौर में मेंटल स्किल है सबसे जरूरी, पर इन लोगों की नहीं खत्म होगी डिमांड…
    • अग्निवीरों और सेना के जवानों के लिए खुशखबरी रिटायरमेंट के बाद यहां मिलेगा रोजगार…
    • होली से पहले दिवाली सीएम साय ने 25 लाख किसानों के खातों में भेजे 10,324 करोड़, आपके मोबाइल पर आया…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?