Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सपा में शामिल होंगे भोजपुरी एक्टर अखिलेश ने निकाली बीजेपी के भोजपुरी ब्रिगेड की काट, 2027 में सीएम बनने की तैयारी…
    समाचार

    सपा में शामिल होंगे भोजपुरी एक्टर अखिलेश ने निकाली बीजेपी के भोजपुरी ब्रिगेड की काट, 2027 में सीएम बनने की तैयारी…

    By Tv 36 HindustanMarch 16, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने शनिवार को लखनऊ में अपना जन्मदिन मनाया। होटल हयात में आयोजित पार्टी में सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हुए। उन्होंने खेसारी का हाथ पकड़कर केक कटवाया। उन्होंने कहा- खेसारी अच्छे गायक हैं। हम सब उनके लिए इकट्ठे हुए हैं। खेसारी का नाम यूपी-बिहार ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में गूंजता है।

    अखिलेश के खेसारी के जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के बाद राजनीतिक चर्चाएं शुरू हो गई हैं। वजह यह भी है कि 2 महीने में खेसारी और अखिलेश के बीच यह 5वीं मुलाकात है। कयास लगाए जा रहे हैं कि खेसारी सपा में शामिल हो सकते हैं? अगर ऐसा होता है तो 2027 के चुनाव में सपा को पूर्वांचल में फायदा मिल सकता है।

    बीजेपी का पॉवर कम करेगी सपा!
    भाजपा और सपा की सियासी जंग में खेसारी नया मोहरा बनते दिख रहे हैं। अखिलेश ने खेसारी के बहाने बीजेपी के ‘पॉवर’ को कम करने के साथ पूर्वांचल और बिहार में सपा की सियासी पकड़ मजबूत करने की नई रणनीति का भी संकेत दिया है। जो कि विरोधियों को टेंशन दे सकती है।

    सियासी जानकारों का कहना है कि खेसारी भोजपुरी के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं। इसलिए अखिलेश उन्हें अपने राजनीतिक अभियान में शामिल कर सकते हैं। यह रणनीति सीधे तौर पर बीजेपी के भोजपुरी स्टार नेताओं, जैसे मनोज तिवारी, दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और पॉवर स्टार पवन सिंह को टक्कर देने की हो सकती है।

    बिहार में भी पैठ बनाएंगे अखिलेश
    यूपी और बिहार की 45 से ज्यादा लोकसभा सीटों पर भोजपुरी सिनेमा और संगीत का सीधा असर है। ऐसे में अखिलेश की योजना खेसारी की लोकप्रियता का फायदा उठाकर बीजेपी को कड़ी चुनौती देने की हो सकती है। बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में होने हैं। खेसारी की लोकप्रियता के हिसाब से अखिलेश पूर्वांचल और बिहार दोनों जगहों पर अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत कर सकते हैं।

    बीजेपी ने भुनाए भोजपुरी कलाकार
    यूपी-बिहार की राजनीति पर भोजपुरी सिनेमा का गहरा असर है। यही वजह है कि बीजेपी 2014 से ही भोजपुरी कलाकारों को अपने पाले में ला रही है। मनोज तिवारी को दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष बनाया गया। निरहुआ को आजमगढ़ से लोकसभा प्रत्याशी बनाया गया और पवन सिंह को बिहार में स्टार प्रचारक के तौर पर उतारा गया। अब अखिलेश भी इसी रणनीति पर काम कर रहे हैं।

    सपा में शामिल होंगे खेसारी लाल यादव?
    खेसारी की छवि एक संघर्षशील और मेहनती कलाकार की रही है, जो आम आदमी से सीधे जुड़ते हैं। यही वजह है कि अखिलेश यादव ने उन्हें लुभाना शुरू कर दिया है। बड़ा सवाल यह है कि क्या खेसारी सपा में शामिल होंगे या फिर सिर्फ स्टार प्रचारक की भूमिका में ही रहेंगे?

    माना जा रहा है कि अगर सपा उन्हें 2027 में आजमगढ़ या पूर्वांचल की किसी सीट से टिकट देती है तो वह भाजपा की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं। बिहार में राजद से गठबंधन के तहत उन्हें भारत गठबंधन का प्रचारक भी बनाया जा सकता है। खेसारी का भोजपुरी युवाओं और मजदूर वर्ग पर बड़ा प्रभाव है, जिसे सपा भुनाने की कोशिश कर सकती है। भाजपा के पास पहले से ही भोजपुरी सिनेमा से जुड़े कई बड़े चेहरे हैं। लेकिन, खेसारी इस लिस्ट में नया मोड़ ला सकते हैं।

    बीजेपी की भोजपुरी फौज को चुनौती
    भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में भाजपा का दबदबा रहा है। मनोज तिवारी, निरहुआ, रवि किशन और पवन सिंह जैसे बड़े भोजपुरी सितारे भाजपा के पक्ष में रहे हैं। ऐसे में अखिलेश ने पिछले दो महीने में खेसारी से पांच बार मुलाकात कर संकेत दे दिया है कि सपा अब भाजपा की भोजपुरी ब्रिगेड को चुनौती देने के लिए तैयार है।

    Post Views: 1,120

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमहाकुंभ के 15 दिन बाद संगम से आई अच्छी खबर, वैज्ञानिक भी रह गए हैरान…
    Next Article सावधान अगर आपके पास भी है LIC की पॉलिसी कंपनी ने किया है सावधान, हो सकता है बड़ा नुकसान…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    27-28 मार्च को नवा रायपुर में प्रवासी प्रदेश सम्मेलन, ‘मोर माटी, मोर मान’ बनेगा आयोजन की पहचान…

    February 28, 2026

    728 पदों पर भर्ती, इतने फरवरी से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन…

    February 28, 2026

    फैंस के लिए बड़ी खबर अचानक बदली आईपीएल की तारीख, पढ़िए पूरी खबर की डिटेल्स…

    February 28, 2026

    इजरायल-अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला, 30 ठिकानों पर एक साथ धमाके कांप उठी ये धरती…

    February 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • 27-28 मार्च को नवा रायपुर में प्रवासी प्रदेश सम्मेलन, ‘मोर माटी, मोर मान’ बनेगा आयोजन की पहचान…
    • 728 पदों पर भर्ती, इतने फरवरी से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन…
    • फैंस के लिए बड़ी खबर अचानक बदली आईपीएल की तारीख, पढ़िए पूरी खबर की डिटेल्स…
    • इजरायल-अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला, 30 ठिकानों पर एक साथ धमाके कांप उठी ये धरती…
    • इस होली पर मनेगी दिवाली या और बढ़ेगा इंतजार 22वीं किस्त पर आया बड़ा अपडेट, करोड़ों किसानों की अटकी सांसें…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?