Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सरकार ने दी बड़ी खुशखबरी लोगों की होगी बल्ले-बल्ले, ऐसे बढ़ेंगे रोजगार के अवसर…
    समाचार

    सरकार ने दी बड़ी खुशखबरी लोगों की होगी बल्ले-बल्ले, ऐसे बढ़ेंगे रोजगार के अवसर…

    By Tv 36 HindustanMarch 16, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– आइटी सेक्टर की लगातार बढ़ती मांग और आइटी सेक्टर में लगातार हो रहे निवेश के मद्देनजर राज्य सरकार ने पटना में आइटी टावर निर्माण योजना पर काम प्रारंभ कर दिया है। नया आइटी टावर गर्दनीबाग-खगौल रोड में बनाने की सरकार की योजना है। सरकार के निर्देश के बाद भवन निर्माण विभाग ने निविदा पर भी काम प्रारंभ कर दिया है।
    लगातार मिल रहे निवेश प्रस्ताव के बाद शुरू हुई ये पहल
    दरअसल, राज्य सरकार को पिछले वर्ष नई आइटी नीति लागू होने के बाद से अब तक 40 से अधिक निवेश प्रस्ताव मिले हैं, जिसे देखते हुए आइटी टावर की पहल की जा रही है।
    भवन निर्माण विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बिहार में सरकार निवेश को आकर्षित करने के लिए कई प्रकार के प्रोत्साहन दे रही है।
    नीतीश सरकार दे रही छूट
    सरकार की नीति के तहत यदि कोई कंपनी आइटी सेक्टर में सौ करोड़ रुपये का निवेश करती है तो वैसी स्थिति में उसे राज्य की प्रोत्साहन नीति के तहत 70 प्रतिशत तक की छूट अथवा लाभ देने के प्रावधान किए गए हैं। इस नीति के प्रभावी होने के बाद से बिहार के प्रति आइटी सेक्टर में निवेश करने वालों की संख्या बढ़ रही है।
    आइटी निवेशकों को बेहतर संसाधन मुहैया कराने के लिए सरकार ने आइटी टावर की योजना स्वीकृत की है।आइटी टावर पहले फेज के निर्माण के लिए खगौल-गर्दनीबाग में 3.80 एकड़ जमीन भी चिह्नित की जा चुकी है। जमीन चिह्नित करने के बाद अब सरकार ने इस भवन की डिजाइन बनाने के लिए बेहतर कंपनी की खोज शुरू कर दी है।
    IT टावर में मिलेंगी कई सुविधाएं

    सूत्रों ने बताया आइटी टावर में कई प्रकार की सुविधाएं विकसित होगी। चिह्नित जमीन के अधिकांश भाग पर ऑफिस एरिया विकसित होगा। इसके अलावा बची हुई जमीन पर सहायक विभाग, कांफ्रेंस हाल, फिटनेस सेंटर, टेबल टेनिस, बिलयर्ड हॉल बनाए जाएंगे।
    इसके अलावा यहां 50 लोगों की क्षमता का कैफेटेरिया, क्रेच रूम और चार पहिया और दो पहिया वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था भी की जाएगी।

    आइटी टावर का निर्माण जल्द से जल्द हो सके इसके लिए भवन निर्माण विभाग की पहल प्रारंभ हो गई है। फिलहाल आइटी टावर के लिए डिजाइन कॉन्सेप्ट की मांग की गई है।
    इसके लिए बड़ी कंपनियों को आमंत्रित किया गया है जो डिजाइन कॉन्सेप्ट में भाग ले सकेंगी। सूत्रों की माने तो इस वर्ष आइटी टावर निर्माण का कार्य प्रारंभ होने की संभावना है।

    Post Views: 965

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleअब खतरे में है Google Chrome के ये वर्जन, आप भी चला रहे हैं तो तुरंत करें अपडेट, स्टेप्स…
    Next Article यूजर्स का खत्म हुआ इंतजार WhatsApp पर आ गया वो फीचर, अब Instagram भी होगा लिंक जानिए प्रोसेस…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    एक बड़ा तोहफा 5 लाख तक फ्री इलाज का बढ़ा दायरा, अब ये लोग भी होंगे पात्र…

    February 28, 2026

    भारत में दिखेगा ‘ग्रस्तोदित’ पूर्ण चंद्र ग्रहण 20-25 मिनट की दृश्यता, जानें सूतक का ये समय…

    February 28, 2026

    AI के दौर में मेंटल स्किल है सबसे जरूरी, पर इन लोगों की नहीं खत्म होगी डिमांड…

    February 28, 2026

    अग्निवीरों और सेना के जवानों के लिए खुशखबरी रिटायरमेंट के बाद यहां मिलेगा रोजगार…

    February 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • एक बड़ा तोहफा 5 लाख तक फ्री इलाज का बढ़ा दायरा, अब ये लोग भी होंगे पात्र…
    • भारत में दिखेगा ‘ग्रस्तोदित’ पूर्ण चंद्र ग्रहण 20-25 मिनट की दृश्यता, जानें सूतक का ये समय…
    • AI के दौर में मेंटल स्किल है सबसे जरूरी, पर इन लोगों की नहीं खत्म होगी डिमांड…
    • अग्निवीरों और सेना के जवानों के लिए खुशखबरी रिटायरमेंट के बाद यहां मिलेगा रोजगार…
    • होली से पहले दिवाली सीएम साय ने 25 लाख किसानों के खातों में भेजे 10,324 करोड़, आपके मोबाइल पर आया…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?