Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » यूजर्स का खत्म हुआ इंतजार WhatsApp पर आ गया वो फीचर, अब Instagram भी होगा लिंक जानिए प्रोसेस…
    समाचार

    यूजर्स का खत्म हुआ इंतजार WhatsApp पर आ गया वो फीचर, अब Instagram भी होगा लिंक जानिए प्रोसेस…

    By Tv 36 HindustanMarch 16, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप अपने यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर करने के लिए नए फीचर्स लाता है. अब वॉट्सऐप में एक ऐसा फीचर आने जा रहा है, जिसका यूजर्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वॉट्सऐप फीचर से जुड़ी वेबसाइट Wabetainfo के मुताबिक WhatsApp अपने यूजर्स के लिए एक नया फीचर लाया है जिससे वे अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल को WhatsApp से जोड़ सकेंगे. इससे आपके दोस्तों और परिवार वालों के लिए आपकी Instagram प्रोफाइल देखना बहुत आसान हो जाएगा.

    बीटा टेस्टर्स के लिए शुरू हुआ फीचर
    Wabetainfo की रिपोर्ट के मुताबिक यह फीचर अभी कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए शुरू किया गया है, जो गूगल प्ले स्टोर से WhatsApp बीटा का 2.25.7.9 वर्जन इस्तेमाल कर रहे हैं. जब आप अपना इंस्टाग्राम यूजरनेम जोड़ देंगे, तो लिंक आपके Chat Info Page पर सबसे ऊपर दिखाई देगा। इस पर क्लिक करके कोई भी आसानी से आपकी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर जा सकता है. फिलहाल,आप केवल इंस्टाग्राम प्रोफाइल को ही जोड़ सकते हैं. आगे चलकर वॉट्सऐप प्रोफाइल में कई सोशल मीडिया प्रोफाइल के लिंक जोड़ सकेंगे.

    मिलेंगे ये प्राइवेसी फीचर
    WhatsApp ने आपकी प्राइवेसी का भी पूरा ध्यान रखा है. आप यह तय कर सकते हैं कि आपका इंस्टाग्राम अकाउंट लिंक कौन देख सकता है. Everyone ऑप्शन सिलेक्ट करने पर कोई भी आपका लिंक अकाउंट देख पाएगा. Only my contacts ऑप्शन में केवल आपके कॉन्टैक्ट लिस्ट में मौजूद लोग ही लिंक देख पाएंगे. My contacts except के जरिए आप कुछ खास लोगों को छोड़कर, बाकी सभी कॉन्टैक्ट्स को लिंक दिखा सकते हैं. Nobody ऑप्शन से आपका लिंक किसी को भी दिखाई नहीं देगा.

    वॉट्सऐप पर आप जब चाहें प्रोफाइल लिंक की सेटिंग्स को बदल सकते हैं. इसके अलावा कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए एक और नया फीचर आया है. वे अब अपने खुद के स्टेटस अपडेट से फोटो और वीडियो को सेव कर सकते है. यह फीचर आने वाले हफ्तों में और भी ज्यादा लोगों के लिए जारी किया जाएगा.

    Post Views: 1,005

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसरकार ने दी बड़ी खुशखबरी लोगों की होगी बल्ले-बल्ले, ऐसे बढ़ेंगे रोजगार के अवसर…
    Next Article यहां से फ्री में देखें इंटरनेशनल मास्टर्स लीग का फाइनल मैच, जानें स्क्वॉड से लेकर वेन्यू की पूरी डिटेल…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मिडिल ईस्ट तनाव के बीच इंडिगो का बड़ा फैसला, इतने मार्च 2026 तक उड़ानें रोकीं…

    February 28, 2026

    होली का उपहार : समर्थन मूल्य की अंतर राशि का एकमुश्त भुगतान किसानों को दोहरी खुशी, सरकार ने निभाया हर वादा: मंत्री लखनलाल देवांगन…

    February 28, 2026

    एक बड़ा तोहफा 5 लाख तक फ्री इलाज का बढ़ा दायरा, अब ये लोग भी होंगे पात्र…

    February 28, 2026

    भारत में दिखेगा ‘ग्रस्तोदित’ पूर्ण चंद्र ग्रहण 20-25 मिनट की दृश्यता, जानें सूतक का ये समय…

    February 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मिडिल ईस्ट तनाव के बीच इंडिगो का बड़ा फैसला, इतने मार्च 2026 तक उड़ानें रोकीं…
    • होली का उपहार : समर्थन मूल्य की अंतर राशि का एकमुश्त भुगतान किसानों को दोहरी खुशी, सरकार ने निभाया हर वादा: मंत्री लखनलाल देवांगन…
    • एक बड़ा तोहफा 5 लाख तक फ्री इलाज का बढ़ा दायरा, अब ये लोग भी होंगे पात्र…
    • भारत में दिखेगा ‘ग्रस्तोदित’ पूर्ण चंद्र ग्रहण 20-25 मिनट की दृश्यता, जानें सूतक का ये समय…
    • AI के दौर में मेंटल स्किल है सबसे जरूरी, पर इन लोगों की नहीं खत्म होगी डिमांड…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?