Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » मेरे घर में खिड़की भी नहीं थी’: चॉक से जूतों पर की पॉलिश, PM मोदी ने सुनाई गरीबी की दास्ता…
    Uncategorized

    मेरे घर में खिड़की भी नहीं थी’: चॉक से जूतों पर की पॉलिश, PM मोदी ने सुनाई गरीबी की दास्ता…

    By Tv 36 HindustanMarch 17, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अमेरिकन AI रिसर्चर लेक्स फ्रिडमैन के साथ 3 घंटे का पॉडकास्ट रिलीज किया। PM मोदी ने पॉडकास्ट में हिंदुस्तान, पाकिस्तान, चीन, अमेरिका, अंतरराष्ट्रीय राजनीति, गुजरात दंगा, RSS, खेल और निजी जीवन से जुड़े कई मुद्दों पर खुलकर चर्चा की। PM मोदी ने खुद के बारे में बहुत कुछ बताया। आइए देखें प्रधानमंत्री का पूरा वीडियो…। 

    निराशावाद और नकारात्मकता मेरे सॉफ्टवेयर में नहीं 

    मोदी ने कहा कि-मैं स्वभाव से ही आशावादी व्यक्ति हूं। निराशावाद और नकारात्मकता मेरे सॉफ्टवेयर में नहीं है। बचपन में मेरे घर में कोई खिड़की भी नहीं थी। हमने कभी गरीबी का बोझ फील नहीं किया। मेरे मामा ने मुझे कैनवास के जूते खरीदकर दिए थे। उस पर दाग लग जाते थे। स्कूल से चॉक के टुकड़े लाकर उन्हें घोलकर सफेद जूतों पर पॉलिश कर लेता था। 

    लोटे में गर्म पानी डालकर प्रेस करता था 

    मुझे कपड़े ढंग से पहनने की आदत है। हमारे पास प्रेस कराने के लिए कोई व्यवस्था नहीं थी। मैं तांबे के लोटे में गर्म पानी करके उसे चिमटे से पकड़कर कपड़ों में प्रेस कर लेता था।

    पहला वन मोदी है और दूसरा वन ईश्वर है

    प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि मैं कभी अकेलापन महसूस नहीं करता हूं। क्योंकि मैं हमेशा 1+1 की थ्योरी को मानता हूं। ये थ्योरी मेरा सात्विक समर्थन करती है। कोई पूछेगा कि यह 1+1 क्या है। इसमें पहला वन मोदी है और दूसरा वन ईश्वर है। मैं अकेला कभी नहीं होता, वो हमेशा मेरे साथ रहता है। मैं हमेशा उसी भाव से काम करता हूं। नर सेवा ही नारायण सेवा है।

    पाकिस्तान से धोखा मिला 

    नरेंद्र मोदी ने कहा कि पाकिस्तान पर तंज कसते हुए कहा कि वहां से हमेशा धोखा ही मिला। PM मोदी ने आगे कहा कि शपथ समारोह में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को बुलाया। शांति की हर कोशिश के बदले दुश्मनी ही मिली। पाकिस्तान के लोग शांति चाहते हैं। हम आशा करते हैं कि पाकिस्तान को एक दिन सद्बुद्धि आएगी और वह शांति का रास्ता अपनाएगा।

    RSS ने देश के लिए जीना सिखाया

    PM मोदी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर कहा-आरएसएस ने देश के लिए जीना सिखाया। RSS में हमें जो मूल्य सिखाया गया, उनमें से एक यह था कि आप जो भी करें, उसे उद्देश्यपूर्ण तरीके से करें। आप पढ़ाई करते हैं, तो राष्ट्र के लिए योगदान देने के लिए पर्याप्त सीखने के लक्ष्य के साथ पढ़ाई करें। आप व्यायाम करते हैं, तो राष्ट्र की सेवा करने के लिए अपने शरीर को मजबूत बनाने के उद्देश्य से करें। यही हमें सिखाया गया था।

    हिंदुस्तान आंख में आंख मिलाकर बात करेगा

    प्रधानमंत्री मोदी ने मेरे लिए मेरा देश सबसे पहले है। मोदी ने कि कहा कि 2014 में मैंने एक इंटरव्यू में कहा था कि भारत अब न आंख झुकाकर बात करेगा। न आंख उठाकर बात करेगा। अब हिंदुस्तान आंख में आंख मिलाकर बात करेगा। 

    ट्रंप साहसी हैं 

    महात्मा गांधी सिर्फ 20वीं सदी नहीं हर सदी के महान नेता हैं। जहां तक मोदी का सवाल है मेरे पास एक दायित्व है। लेकिन दायित्व इतना बड़ा नहीं है जितना देश बड़ा है। मेरी ताकत मोदी नहीं, 140 करोड़ देशवासी हैं। मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चर्चा करने पर कहा कि ट्रंप साहसी हैं, वह अपने फैसले खुद लेते हैं। ह्यूस्टन में एक प्रोग्राम था हाउडी मोदी। 

    Post Views: 1,355

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleयादव ठेठवार समाज कोलर पार का वार्षिक अधिवेशन सफलतापूर्वक संपन्न…
    Next Article चैत्र नवरात्रि में आपको देवी दुर्गा के इन 5 बड़े और दिव्य मंदिरों के दर्शन जरूर करने चाहिए, जानिए वजह…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    प्रेग्नेंसी न ठहरने से परेशान था कपल, जांच में पता चली ऐसी कमी कि पति बोला-आखिर मेरे साथ ही ऐसा क्यों हुआ…

    September 24, 2026

    देवशयनी एकादशी पर शाम को इस दिशा में जलाएं दीया, श्रीहरि विष्णु की मिलेगी विशेष कृपा सुख-समृद्धि के बनेंगे योग…

    July 25, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पूर्व विधायक श्री जगेश्वर राम भगत के निधन पर जताया गहरा शोक…

    April 6, 2026

    इन जिलों से नशीली सामग्री और हथियार मिले ऑपरेशन निश्चय, के तहत कइ टीमों ने अपराधियों के ठिकानों पर दी दबिश; 46 वारंटियों को पकड़ा…

    April 6, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री साय…
    • एशियन गेम्स में भारत की बेटियों का स्वर्णिम प्रदर्शन देश के लिए गौरव का क्षण मुख्यमंत्री साय…
    • प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री साय…
    • बुध ग्रह को मजबूत करने और गणेश जी की कृपा पाने के लिए करें ये काम…
    • इन राशियों के लिए रहेगा खास दिन, नौकरी-व्यापार में मिल सकती है सफलता, जानें सभी 12 राशियों का हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?