Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आ गयी बड़ी खुशखबरी, सहारा इंडिया परिवार का पैसा वापस होना शुरू,इन लोगो को मिलेंगे 50000…
    News

    आ गयी बड़ी खुशखबरी, सहारा इंडिया परिवार का पैसा वापस होना शुरू,इन लोगो को मिलेंगे 50000…

    By Tv 36 HindustanMarch 18, 2025No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- सहारा इंडिया कंपनी में जिन लोगों ने निवेश किया था इन सबको अपना पैसा वापस पाने का इंतजार है। दरअसल लोगों की सालों की मेहनत की कमाई सहारा इंडिया में फंस गई थी। लोगों में अपने निवेश किए गए पैसे को वापस पाने की लगातार चिंता बनी हुई थी। ‌

    लेकिन राहत की बात यह है कि अब सहारा इंडिया परिवार की तरफ से रिफंड की नई लिस्ट प्रकाशित की गई है। तो आवेदन जमा करने वाले निवेशकों को चाहिए कि वे इस लिस्ट को अवश्य चेक करें। दरअसल इस सूची में जिनका नाम सम्मिलित किया गया होगा, इन्हें इनका मेहनत से कमाया हुआ धन वापस मिल जाएगा। ‌

    इस पोस्ट में हम आपको सहारा इंडिया पोर्टल पर प्रकाशित की गई नई रिफंड लिस्ट से जुड़ी हुई अहम जानकारी देने वाले हैं। इस लेख के माध्यम से आप जान सकेंगे कि आपको सूची में अपना नाम कैसे चेक करना है। हम आपको यह भी बताएंगे कि अगर आपका नाम सहारा इंडिया रिफंड लिस्ट में नहीं है, तो ऐसे में फिर आपको अपना पैसा वापस पाने के लिए क्या करना पड़ेगा।

    Sahara India Refund List

    सहारा इंडिया पोर्टल पर रिफंड लिस्ट की सूची जारी की है। इस प्रकार से जिन लोगों का पैसा कंपनी में फंसा हुआ था इनके पैसे को वापस करने की एक प्रक्रिया आरंभ हो गई है। बताते चलें कि अब सारे निवेशकों को सहारा इंडिया कंपनी के द्वारा चरणबद्ध तरीके से पैसे वापस किए जा रहे हैं।

    इसलिए जिन लोगों का नाम सहारा इंडिया रिफंड लिस्ट में सम्मिलित है वे अब अपने पैसे को जल्द ही वापस प्राप्त कर पाएंगे। दरअसल आवेदन जमा करने के बाद दस्तावेज सत्यापित किए जाते हैं और इसके बाद फिर कंपनी के द्वारा लाभार्थी सूची को प्रकाशित किया जाता है।

    बता दें कि धन वापसी की इस सूची में केवल ऐसे निवेशकों का नाम होगा जिन्होंने सहारा की 4 सहकारी समितियां में अपना पैसा जमा किया होगा। इसके अंतर्गत सहारा क्रेडिट सहकारी सोसाइटी लिमिटेड, हमारा क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड, सहारायन यूनिवर्सल बहुद्देशीय समाज लिमिटेड , बहुउद्देशीय सहकारी समिति लिमिटेड में निवेश किए गए पैसे को वापस किया जाएगा।

    सहारा इंडिया रिफंड लिस्ट का उद्देश्य

    सहारा इंडिया रिफंड लिस्ट का मुख्य रूप से यही उद्देश्य है कि लोगों के फंसे हुए धन को लौटाया जाए। बताते चलें कि एकदम से सारा पैसा वापस करना कंपनी के लिए बहुत कठिन है। इसलिए निवेशकों के पैसे को किस्तों में लौटाए जाने की प्रक्रिया आरंभ की गई है। इस प्रकार से सहारा इंडिया रिफंड लिस्ट के माध्यम से पूरी पारदर्शिता के साथ धन वापस किया जा रहा है।

    सहारा इंडिया रिफंड हेतु आवश्यक दस्तावेज

    यदि निवेशक अपना पैसा वापस पाना चाहते हैं तो रिफंड के लिए इन्हें सुचारू रूप से पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करना होता है जिसके लिए निम्नलिखित दस्तावेज जरूरी हैं –

    आधार कार्ड

    यदि दावा की गई राशि 50 हजार रुपए से ज्यादा है

    जिस सहकारी समिति में निवेश किया है इसका विवरण

    सदस्य संख्या

    निवेश किए गए पैसे का प्रमाण

    बैंक खाता विवरण ताकि रिफंड का पैसा भेजा जा सके

    मोबाइल नंबर आदि

    सहारा इंडिया रिफंड लिस्ट कैसे चेक करें

    अगर आपने सहारा इंडिया में अपने वर्षों की मेहनत की कमाई को जमा किया है और आपने रिफंड हेतु रजिस्ट्रेशन किया है तो आप निम्नलिखित चरणों का पालन करते हुए इस रिफंड की सूची को चेक कर सकते हैं –

    सबसे पहले आपको सहारा इंडिया पोर्टल पर चले जाना है।

    यहां होम पेज पर आपको डिपॉजिटर्स लॉगिन वाला विकल्प ढूंढ कर इसके ऊपर क्लिक करना है।

    इस प्रकार से अब आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड को सही से लिखकर लॉगिन करना है।

    इसके बाद आपको रिफंड लिस्ट के ऑप्शन पर क्लिक करना है।

    यहां अब आपके सामने सहारा इंडिया रिफंड लिस्ट का पीडीएफ खुलकर प्रकाशित हो जाएगा।

    अब आप इस जारी की गई रिफंड सूची में अपना नाम सरलता के साथ ढूंढ सकते हैं। ‌

    इस प्रकार से निवेशक बिना किसी कठिनाई के सहारा इंडिया रिफंड लिस्ट को चेक कर सकते हैं।

    सहारा इंडिया रिफंड लिस्ट में नाम नहीं आया तो क्या करें

    अगर आपका नाम रिफंड सूची में आपको नहीं मिलता है तो ऐसे में आपको निम्नलिखित कुछ जरूरी कदम उठाने होंगे –

    सबसे पहले आपको अपने आवेदन की स्थिति को जांचना है।

    अगर आपके आवेदन में किसी प्रकार की कोई गलती है या फिर अपने अधूरे दस्तावेज जमा किए हैं तो आपको पुनः अप्लाई करना है। ‌

    अगर आपकी समस्या खत्म नहीं होती है तो ऐसे में आप सहारा इंडिया के हेल्पलाइन नंबर पर बात कर सकते हैं।

    Post Views: 1,740

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमामा की प्रोपर्टी में भांजे ने मांगा हिस्सा, हाईकोर्ट ने दिया ये फैसला…
    Next Article UPSC में EWS को आयु सीमा में नहीं मिलेगी छूट, हाईकोर्ट ने सभी याचिकाओं को किया खारिज…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    होली पर घर जाने वाले लोगों के लिए मुश्किल, प्रदेश में 2 मार्च से बस ऑपरेटरों की हड़ताल…

    February 28, 2026

    आज का मौसम राजधानी में गर्मी का टॉर्चर, पहाड़ों पर बारिश का अलर्ट जानें अपने शहर का हाल…

    February 28, 2026

    पीएम का एक बड़ा संदेश 12 लाख करोड़ के कैपेक्स के बाद अब उद्योग बढ़ाए निवेश, ‘विकसित भारत 2047’ की रफ्तार तेज…

    February 28, 2026

    बालको के ट्रांसजेंडर कर्मचारियों ने खेलों में भी बढ़ाया संस्थान का गौरव

    February 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • होली पर घर जाने वाले लोगों के लिए मुश्किल, प्रदेश में 2 मार्च से बस ऑपरेटरों की हड़ताल…
    • आज का मौसम राजधानी में गर्मी का टॉर्चर, पहाड़ों पर बारिश का अलर्ट जानें अपने शहर का हाल…
    • पीएम का एक बड़ा संदेश 12 लाख करोड़ के कैपेक्स के बाद अब उद्योग बढ़ाए निवेश, ‘विकसित भारत 2047’ की रफ्तार तेज…
    • बालको के ट्रांसजेंडर कर्मचारियों ने खेलों में भी बढ़ाया संस्थान का गौरव
    • आज का स्पेशल राशिफल नौकरी, पैसा और प्यार किसे मिलेगा फायदा, किसे झटका जानिए 12 राशियों का हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?