Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » खुशखबरी, बारिश, आंधी, ओले का इस नए किस्म के धान पर नहीं पड़ेगा फर्क, बंपर पैदावार के साथ किसान हो जाएंगे मालामाल…
    News

    खुशखबरी, बारिश, आंधी, ओले का इस नए किस्म के धान पर नहीं पड़ेगा फर्क, बंपर पैदावार के साथ किसान हो जाएंगे मालामाल…

    By Tv 36 HindustanMarch 18, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- किसानों की किस्मत चमकाने और उनकी कमाई को बढ़ाने के लिए एक ऐसा धान विकसित किया गया है. जो सभी मौसम की मार झेल पाने की क्षमता रखेगा. पूसा के वैज्ञानिकों ने बताया कि यह सभी मौसम में खेतों में डटकर खड़ा रहेगा. इसकी पैदावार इतनी अधिक होगी कि किसान पूरे साल इसे बेचकर कमाई कर सकेंगे. साथ ही अपने और अपने परिवार का अच्छे से पालन पोषण कर सकेंगे.

    इस धान की सबसे खास बात यह है कि यह किसानों को कमाई देने के साथ-साथ लोगों की सेहत का भी ध्यान रखता है. यह सेहत का पावर पैक है. इसे विकसित करने वाले राकेश पांडेय पादप कार्यिकी संभाग पूसा दिल्ली के प्रधान वैज्ञानिक हैं. उन्होंने इसे विकसित किया है. उन्होंने बताया कि इस धान की खासियत यह है कि जो धान खेतों पर किसानों द्वारा उगाए जाते हैं, जिनकी खेती की जा रही है. उनसे यह अलग हैं.

    वैज्ञानिक राकेश पांडेय ने बताया कि इस धान को जीनोम संपादन टेक्नोलॉजी के जरिए विकसित किया गया है. यानी जीनोम संपादन, जिसे जीन संपादन भी कहा जाता है. यह एक ऐसी तकनीक है, जो वैज्ञानिकों को किसी जीव के डीएनए में विशिष्ट परिवर्तन करने की अनुमति देती है. जैसे कि डीएनए को जोड़ना, हटाना या बदलना होता है.

    डीएनए में बदलाव करके तैयार हुआ नया धान

    उन्होंने बताया कि इस धान के डीएनए में बदलाव करके इसे तैयार किया गया है. जिस वजह से यह एक नई किस्म का धान है, जो आने वाले वक्त में किसानों के लिए वरदान साबित होगा. उन्होंने बताया कि 3 साल के लंबे रिसर्च के बाद इसे तैयार किया गया है. अगले दो साल के अंदर यह मार्केट में उपलब्ध हो जाएगा. किसान इसकी पूरी जानकारी पूसा दिल्ली आकर ले सकते हैं.

    इसलिए खास है यह धान

    वैज्ञानिक राकेश पांडेय ने बताया कि एमटीयू 1010 एक नॉर्मल धान है. जबकि पूसा डीएसटी-2 एक नई किस्म है. उन्होंने बताया कि इस धान की खासियत यह है कि इस पर मौसम की मार नहीं पड़ेगी. इन दिनों जलवायु परिवर्तन तेजी से हो रहा है. बेमौसम बारिश,आंधी, ओले पड़ते हैं और तो और तापमान कभी बेहद कम हो जाता है तो कभी बहुत ज्यादा हो जाता है. ऐसे में तापमान ज्यादा होने की वजह से किसानों को उनकी फसलों में काफी नुकसान होता है. इसीलिए इस नए किस्म के धान को तैयार किया गया है. जो सभी मौसम की मार नहीं पड़ेगी. जिस वजह से किसानों को नुकसान नहीं होगा.

    किसानों को इस तरह से होगा फायदा

    वैज्ञानिक राकेश पांडेय ने बताया कि किसानों को इस धान से फायदा इस तरह होगा. क्योंकि इसकी पैदावार बहुत अधिक है. यह अच्छी पैदावार वाला धान है. जब मौसम की मार इस पर नहीं पड़ेगी तो इसकी पैदावार में कोई कमी नहीं आएगी. पैदावार इतनी हो जाएगी कि साल भर किसान इसे बेचकर कमाई कर सकता है. मार्केट में इसकी वैल्यू भी ज्यादा होगी. यह धान खूबसूरत भी है. इससे आने वाला चावल भी बेहद खूबसूरत होगा. खाने में यह चावल बेहद स्वादिष्ट और पौष्टिक तत्वों से से भरा होने की वजह से सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक होगा.

    Post Views: 1,105

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमऊगंज हिंसा के विरोध में रीवा बंद,ब्राह्मण और राजपूत संगठनों ने किया प्रदर्शन, सड़क पर बैठकर की नारेबाजी…
    Next Article मोहन सरकार प्रदेश में यहां बनाएगी विश्व का सबसे ऊंचा पहाड़, मिलेगी अंतरराष्ट्रीय पहचान…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    होली पर घर जाने वाले लोगों के लिए मुश्किल, प्रदेश में 2 मार्च से बस ऑपरेटरों की हड़ताल…

    February 28, 2026

    आज का मौसम राजधानी में गर्मी का टॉर्चर, पहाड़ों पर बारिश का अलर्ट जानें अपने शहर का हाल…

    February 28, 2026

    पीएम का एक बड़ा संदेश 12 लाख करोड़ के कैपेक्स के बाद अब उद्योग बढ़ाए निवेश, ‘विकसित भारत 2047’ की रफ्तार तेज…

    February 28, 2026

    बालको के ट्रांसजेंडर कर्मचारियों ने खेलों में भी बढ़ाया संस्थान का गौरव

    February 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • होली पर घर जाने वाले लोगों के लिए मुश्किल, प्रदेश में 2 मार्च से बस ऑपरेटरों की हड़ताल…
    • आज का मौसम राजधानी में गर्मी का टॉर्चर, पहाड़ों पर बारिश का अलर्ट जानें अपने शहर का हाल…
    • पीएम का एक बड़ा संदेश 12 लाख करोड़ के कैपेक्स के बाद अब उद्योग बढ़ाए निवेश, ‘विकसित भारत 2047’ की रफ्तार तेज…
    • बालको के ट्रांसजेंडर कर्मचारियों ने खेलों में भी बढ़ाया संस्थान का गौरव
    • आज का स्पेशल राशिफल नौकरी, पैसा और प्यार किसे मिलेगा फायदा, किसे झटका जानिए 12 राशियों का हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?