Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » iOS यूज़र्स के लिए खुशखबरी, व्हाट्सएप में आया इंस्टाग्राम लिंक करने वाला फीचर…
    News

    iOS यूज़र्स के लिए खुशखबरी, व्हाट्सएप में आया इंस्टाग्राम लिंक करने वाला फीचर…

    By Tv 36 HindustanMarch 19, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- व्हाट्सएप एक नए फीचर पर काम कर रहा है, जिसके जरिए आईफोन के यूज़र्स अपने प्रोफाइल को इंस्टाग्राम के साथ लिंक कर पाएंगे. आईफोन के लिए इस फीचर का बीटा वर्ज़न टेस्ट किया जा रहा है. इस फीचर की मदद से आईफोन यूज़र्स अपने व्हाट्सएप प्रोफाइल पर ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट का भी लिंक दिखा पाएंगे. यूज़र्स चुन सकेंगे कि कौन उनका इंस्टाग्राम लिंक देख सकता है. आइए हम आपको इस नए फीचर के बारे में बताते हैं.

    रिपोर्ट के अनुसार आईफोन यूज़र्स के लिए व्हाट्सएप अकाउंट से इंस्टाग्राम अकाउंट का लिंक अटैच करने का फीचर व्हाट्सएप के आईओएस ऐप के बीटा वर्ज़न 25.7.10.70 में पाया गया है. अगर यूज़र अपना इंस्टाग्राम लिंक अटैच करेंगे तो यह लिंक व्हाट्सएप प्रोफाइल पर यूज़र के नाम और प्रोफाइल पिक्चर के नीचे दिखाई देगा. यूज़र चुन सकते हैं कि उनका इंस्टाग्राम प्रोफाइल कौन-कौन देख सकता है.

    व्हाट्सएप का नया फीचर
    इसके लिए Everyone (सभी लोग), My contacts (मेरे कॉन्टैक्ट्स), My contacts except (इन्हें छोड़कर मेरे कॉन्टैक्ट्स) और Nobody समेत तीन ऑप्शन मिलेंगे. रिपोर्ट के मुताबिक, यह फीचर iOS बीटा के लिए व्हाट्सएप की ऐप सेटिंग्स में उपलब्ध है. हालांकि, ऐसा कहा जा रहा है कि यह एक ऑप्शनल फीचर होगा, जिसका मतलब है कि यूज़र चाहे तो अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल के व्हाट्सएप से लिंक कर सकते हैं और ना चाहे तो नहीं भी कर सकते हैं.

    इस वक्त व्हाट्सएप सिर्फ इंस्टाग्राम प्रोफाइल लिंक को जोड़ने का फीचर मुहैया करा रहा है. हालांकि, भविष्य में व्हाट्सएप यूज़र्स मेटा के अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे फेसबुक और थ्रेड्स के प्रोफाइल का लिंक भी जोड़ने का फीचर इस्तेमाल कर सकते हैं. WABetaInfo के मुताबिक व्हाट्सएप का नया फीचर फिलहाल डेवलपमेंट फेज़ में है और यह अभी तक सिर्फ उन्हीं यूज़र्स के लिए उपलब्ध है, जो एप्पल के टेस्टफ्लाइट प्रोग्राम के जरिए बीटा टेस्टर्स के रूप में रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं. इस फीचर को जल्द ही और भी ज्यादा WhatsApp iOS Beta यूज़र्स के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है.

    Post Views: 520

    chhattisgarh Hindi khabar hindinews india Raipur Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleवोडाफोन आइडिया ने मुंबई में लॉन्च की 5G सर्विस, देखें प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान्स की लिस्ट…
    Next Article छत्तीसगढ़ वनविभाग पर नारकोटिक दवा की हेराफेरी का आरोप, भैंसों को दे दी गई हाथी वाली डोज…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    हमें किसी से परमिशन की जरूरत नहीं तेल खरीद पर सरकार का बड़ा बयान, अमेरिका ने दी थी इतने दिन की इजाजत..

    March 7, 2026

    रमजान के महीने में क्यों होती है इफ्तारी क्या है इफ्तारी का मतलब जानिए इस पाक महीने की ये खास बातें…

    March 7, 2026

    आप जानते हैं दुनिया में सबसे पहले शराब किसने बनाई क्यों शुरू हुआ शराब पीने का चलन, इतिहास जानकर रह जाएंगे हैरान…

    March 7, 2026

    ट्रेलर आते ही मचा तूफान रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ देख बॉलीवुड भी रह गया दंग…

    March 7, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • हमें किसी से परमिशन की जरूरत नहीं तेल खरीद पर सरकार का बड़ा बयान, अमेरिका ने दी थी इतने दिन की इजाजत..
    • रमजान के महीने में क्यों होती है इफ्तारी क्या है इफ्तारी का मतलब जानिए इस पाक महीने की ये खास बातें…
    • आप जानते हैं दुनिया में सबसे पहले शराब किसने बनाई क्यों शुरू हुआ शराब पीने का चलन, इतिहास जानकर रह जाएंगे हैरान…
    • ट्रेलर आते ही मचा तूफान रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ देख बॉलीवुड भी रह गया दंग…
    • साली ने रंग लगवाने से किया मना, तो नाराज जीजा ने कर दिया ये कांड…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?