Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आज का राशिफल,वृश्चिक और धनु सहित कई राशियों को मिलेगा लाभ, जानें अपना का भविष्यफल…
    समाचार

    आज का राशिफल,वृश्चिक और धनु सहित कई राशियों को मिलेगा लाभ, जानें अपना का भविष्यफल…

    By Tv 36 HindustanMarch 21, 2025No Comments6 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– आज राशिफल बता रहा है कि आज चंद्रमा के वृश्चिक राशि में होने से केमद्रुम योग की वजह से कई राशियों को परेशानी और मानसिक उलझन का सामना करना होगा जबकि चंद्रमा और गुरु के समसप्तक योग बनने से वृश्चिक और धनु सहित कई राशियों को लाभ और उन्नति का मौका मिलेगा। तो आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का राशिफल।

    मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। अगर आज आप प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई सौदा या बड़ा निर्णय करने जा रहे हैं तो अभी थोड़ा इंतजार करना ज्यादा ठीक रहेगा, वरना आपको भविष्य में पछताना पड़ सकता है। आज करीबी रिश्तेदारों या मित्रों के साथ किसी आयोजन में जा सकते हैं। इसमें आपको कुछ काम की बातें भी पता चल सकती हैं। परिवार में किसी सदस्य से मनमुटाव चल रहा था तो वह दूर होगा।

    आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। पीली वस्तु का दान करें।

    वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आप अपने अंदर सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास करेंगे। इससे आपके शुभचिंतकों को प्रसन्नता होगी। वहीं आज आप धैर्य से काम लेंगे। किसी के उकसावे में नहीं आएंगे। आपकी वाणी में भी मधुरता दिखेगी। आज तनाव से दूर रहेंगे। अगर मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे तो आज आपको कोई न कोई समाधान मिलेगा।

    आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। माता पिता का आशीर्वाद लें।

    मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित रहने वाला है। आज आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण करना होगा। भावनाओं में आकर महंगी खरीदारी या अत्यधिक कीमती उपहार देने से पहले एक बार सोच लें, वरना आपको आर्थिक रूप से उतार-चढ़ाव देखने पड़ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आज का दिन अच्छा बीतेगा। निवेश की योजना बना रहे हैं तो बेहतर योजना के साथ धन लगाएं, आपको भविष्य में लाभ मिलेगा।

    आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। माता लक्ष्मी की पूजा करें।

    कर्क राशि के जातकों के मान-सम्मान में इजाफा होगा। अगर आपका कोई काम लंबे समय से अटका पड़ा था तो आज वह पूरा हो सकता है। वहीं सरकारी क्षेत्र में काम करने वालों को आज फायदा होने का अनुमान है। जीवनसाथी के साथ दिन अच्छा बीतेगा। आज आप अपने पार्टनर को कोई तोहफा दे सकते हैं। परिवार में शांत वातावरण रहेगा। आज अपनी वाणी पर संयम रखें। तनाव लेने से बचें।

    आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। कृष्णा भगवान को माखन-मिश्री का भोग लगाएं।

    सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपकी कारोबार में भागदौड़ बनी रह सकती है, लेकिन आपको मेहनत का सफल परिणाम मिलेगा। आप अपने पार्टनर के साथ घूमने बाहर जा सकते हैं। अगर करियर में कोई परेशानी हो रही है तो अपने पार्टनर से साझा कर सकते हैं। इससे मन का बोझ हल्का होगा। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। आज किसी की भी सलाह पर दूसरी राय लेना बेहतर रहेगा।

    आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। योग प्राणायाम का अभ्यास करें।

    कन्या राशि के जातक आज धार्मिक कार्यों में समय व्यतीत करेंगे। आज आपकी आस्था को देखकर लोग आपसे जुड़ने का प्रयास करेंगे। आपको नए-नए सुझाव मिल सकते हैं, लेकिन कोई भी फैसला केवल अपने विवेक से करें। कारोबार करने वालों को आज यात्रा करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी के साथ कहासुनी हो सकती है, इसलिए धैर्य बनाए रखें। बच्चों की शिक्षा पर खर्च हो सकता है। माता की सेहत का खास ध्यान रखें।
    आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। पहली रोटी गौ माता को खिलाएं।

    तुला राशि के जातक आज अपनी सेहत को लेकर सचेत रहें। आज आपकी काम को लेकर दौड़भाग ज्यादा रह सकती है। व्यस्त होने की वजह से आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने में कठिनाई हो सकती है। वहीं कारोबार में धैर्य के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है। आपकी मेहनत जरूर रंग लाएगी। आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आपको व्यापार में फायदा करा सकता है।

    आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। शिवा जाप माला का पाठ करें।

    वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। अगर आप पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं तो आपको मनचाहा लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आज आपके पास नए काम को लेकर भी प्रस्ताव आएंगे, लेकिन सोच-समझकर ही कोई वादा करें। भाई की सलाह ले सकते हैं। आज समाजसेवा से जुड़े लोगों को अच्छे मौके मिल सकते हैं। विवाह योग्य जातकों के लिए नया रिश्ता आ सकता है।

    आज भाग्य 92% आपके पक्ष में रहेगा। किसी जरूरतमंद को चावल का दान करें।

    धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। आज आप मन ही मन प्रसन्न रहेंगे। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। बच्चों के साथ गुणवत्तापूर्वक समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी के साथ चल रहा मनमुटाव दूर होगा। ससुराल से कोई खुशखबरी मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। आज आपको प्रमोशन या वेतन वृद्धि से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है।

    आज भाग्य 94% आपके पक्ष में रहेगा। तुलसी जी को नियमित जल अर्पण करें और दीया जलाएं।

    मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक रहेगा। हालांकि परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को अपनी कमियों की पहचान करनी होगी। साथ ही उन्हें सुधारना होगा तभी आप प्रतिस्पर्धा कर पाएंगे। व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपको कोई अच्छा सौदा मिल सकता है, जिसकी मदद से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार की उम्मीद है। वहीं जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे।

    आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। गुरुजनों या वरिष्ठ लोगों का आशीर्वाद लें।

    कुंभ राशि के जातक आज माता के स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। संपत्ति से जुड़े फैसले लेते हुए जीवनसाथी से सलाह मशविरा करना ठीक रहेगा। परिवार में किसी सदस्य से मनमुटाव चल रहा था तो वह बड़े-बुजुर्गों की मदद से खत्म हो सकता है। प्रेमी जीवन बिता रहे लोगों को पार्टनर की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है। कारोबार ठीक रहेगा। काम का बोझ रहेगा, लेकिन आपको ईमानदारी से की गई मेहनत का फायदा मिलेगा।

    आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। लक्ष्मी जी को खीर का भोग लगाएं।

    मीन राशि के जातकों को आज करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा। तनाव से दूरी रहेगी। आज आपको जीवनसाथी की तरफ से कोई तोहफा मिल सकता है। शाम को किसी करीबी मित्र या रिश्तेदार के साथ घूमने जा सकते हैं। किसी नए व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आपके लिए आगे फायदेमंद हो सकती है। अपने भेद हर किसी से साझा न करें वरना मान-सम्मान की हानि हो सकती है।

    आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करें।

    Post Views: 1,495

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleचैत्र नवरात्रि के 9 दिन इस रंग के पहनें कपड़े, हर रंग का हर दिन के साथ है विशेष संबंध…
    Next Article बालको की महिला कर्मचारियों को खनन क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला सम्मान…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    इंस्टाग्राम यूजर्स के लिए नया Auto Scroll फीचर, reels देखने का अब तरीका बदलने की तैयारी…

    December 14, 2025

    रविवार को गुड़ और तांबे के दान का महत्व जानिए, बदल जाएगा आपका भाग्य…

    December 14, 2025

    इस फिल्म में अब में धमाकेदार एंट्री करेंगी विद्या बालन, रजनीकांत की ब्लॉकबस्टर फिल्म में मिलेगा नया ट्विस्ट…

    December 14, 2025

    गृहमंत्री के हाथ कांप रहे थे ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ रैली में दहाड़े राहुल गांधी, BJP-RSS पर बोला हमला…

    December 14, 2025

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    Ads
    ADS
    Ads
    ADS
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इंस्टाग्राम यूजर्स के लिए नया Auto Scroll फीचर, reels देखने का अब तरीका बदलने की तैयारी…
    • रविवार को गुड़ और तांबे के दान का महत्व जानिए, बदल जाएगा आपका भाग्य…
    • इस फिल्म में अब में धमाकेदार एंट्री करेंगी विद्या बालन, रजनीकांत की ब्लॉकबस्टर फिल्म में मिलेगा नया ट्विस्ट…
    • गृहमंत्री के हाथ कांप रहे थे ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ रैली में दहाड़े राहुल गांधी, BJP-RSS पर बोला हमला…
    • सीएम साय से शासकीय आदर्श पोस्ट मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?