Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » मां बनी जल्लाद,17 वर्षीय प्रेमी के कहने पर नाबालिग लड़की ने नवजात को जलाया…
    News

    मां बनी जल्लाद,17 वर्षीय प्रेमी के कहने पर नाबालिग लड़की ने नवजात को जलाया…

    By Tv 36 HindustanMarch 22, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    तेलंगाना:- मुशीराबाद स्थित एनटीआर स्टेडियम के पास कूड़े के ढेर में नवजात शिशु के जले हुए अवशेष मिले थे. पुलिस ने इसकी जांच की तो चौंकाने वाले खुलासे हुए. नवजात को उसे जन्म देने वाली 17 वर्षीय युवती ने ही उसे जलाया था. जांच में यह भी पता चला कि युवती ने अपने 17 वर्षीय कथित प्रेमी और बच्चे के जैविक पिता के कहने पर इस भयावह घटना को अंजाम दिया था.

    क्या है घटनाः

    लड़की ने कम उम्र में ही अपनी मां को खो दिया था. जिसके बाद शराबी पिता उसकी देखभाल कर रहा था. आठ महीने पहले, वह अपनी बहन के साथ शहर में एक जन्मदिन पार्टी में गई थी. जहां उसकी मुलाकात नलगोंडा के कैटरर लड़के से हुई. दोनों के बीच संबंध बने. परिणामस्वरूप वह गर्भवती हो गई. उसकी गर्भावस्था सातवें महीने में पहुंची तो घबराहट शुरू हुई.

    15 मार्च को, लड़के ने गर्भपात कराने के लिए गोलियां दीं. 16 मार्च को, लड़की ने एक मृत बच्चे को जन्म दिया. उसने अपने प्रेमी से संपर्क किया. उसके निर्देशों का पालन करते हुए, उसी शाम 7 बजे शिशु के शव को एनटीआर स्टेडियम ले गई और जला दी.

    कैसे पकड़ी गयीः

    दो दिन बाद, 18 मार्च को लड़की को संक्रमण हो गया. उसके परिवार ने स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया. इस बीच, जले हुए अवशेषों की जांच कर रही पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की. जिसमें लड़की को संदिग्ध के रूप में पहचाना गया. खोजते-खोजते पुलिस अस्पताल पहुंची, जहां वह इलाजरत थी. पूछताछ के दौरान उसने कृत्य कबूल कर लिया.

    बाद में लड़के का पता नलगोंडा में लगाया गया. उसे पकड़कर हैदराबाद लाया गया. लड़के के खिलाफ POCSO का मामला दर्ज किया गया. उसकी उम्र को देखते हुए, उसे एक किशोर गृह में भेज दिया गया.

    Post Views: 1,120

    chhattisgarh Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleछत्तीसगढ़ हाईकोर्ट : 60 दिन के अंदर संविदा और दैनिक वेतन भोगी कर्मियों के नियमितीकरण का आदेश…
    Next Article हरिद्वार में मेरठ जैसा पाप,रितु भी बन गई मुस्कान, पत्नी की प्यारी बातों में घर आ गया पति, फिर…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    होली पर घर जाने वाले लोगों के लिए मुश्किल, प्रदेश में 2 मार्च से बस ऑपरेटरों की हड़ताल…

    February 28, 2026

    आज का मौसम राजधानी में गर्मी का टॉर्चर, पहाड़ों पर बारिश का अलर्ट जानें अपने शहर का हाल…

    February 28, 2026

    पीएम का एक बड़ा संदेश 12 लाख करोड़ के कैपेक्स के बाद अब उद्योग बढ़ाए निवेश, ‘विकसित भारत 2047’ की रफ्तार तेज…

    February 28, 2026

    बालको के ट्रांसजेंडर कर्मचारियों ने खेलों में भी बढ़ाया संस्थान का गौरव

    February 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • होली पर घर जाने वाले लोगों के लिए मुश्किल, प्रदेश में 2 मार्च से बस ऑपरेटरों की हड़ताल…
    • आज का मौसम राजधानी में गर्मी का टॉर्चर, पहाड़ों पर बारिश का अलर्ट जानें अपने शहर का हाल…
    • पीएम का एक बड़ा संदेश 12 लाख करोड़ के कैपेक्स के बाद अब उद्योग बढ़ाए निवेश, ‘विकसित भारत 2047’ की रफ्तार तेज…
    • बालको के ट्रांसजेंडर कर्मचारियों ने खेलों में भी बढ़ाया संस्थान का गौरव
    • आज का स्पेशल राशिफल नौकरी, पैसा और प्यार किसे मिलेगा फायदा, किसे झटका जानिए 12 राशियों का हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?