Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » नितिन गडकरी Toll Tax को लेकर 1 अप्रैल से ऐसी पॉलिसी लाएंगे कि खुश हो जाओगे आप…
    समाचार

    नितिन गडकरी Toll Tax को लेकर 1 अप्रैल से ऐसी पॉलिसी लाएंगे कि खुश हो जाओगे आप…

    By Tv 36 HindustanMarch 23, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली – मुंबई स्थित बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में शनिवार को आयोजित हुए बिजनेस टुडे के BT MindRush 2025 कार्यक्रम में शामिल हुए सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने टोल टैक्स (Toll Tax) और हाइवेज पर टोल सिस्टम को लेकर खुलकर बात की. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम टोल को लेकर ऐसी पॉलिसी लाने जा रहे हैं कोई Toll को लेकर सवाल नहीं पूछ पाएगा.

    1 अप्रैल से नई टोल पॉलिसी!
    केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बातचीत के दौरान टोल टैक्स के चार्ज बढ़ाए जाने को लेकर पूछे गए एक सवाल पर कहा कि अभी संसद का सेशन चल रहा है, तो इस बारे में हम ज्यादा नहीं बताएंगे, लेकिन आने वाली 1 अप्रैल 2025 से हम एक ऐसी पॉलिसी ला रहे है, जो कि आप खुश हो जाओगे और Toll को लेकर कोई सवाल नहीं पूछ पाओगे. हालांकि, उन्होंने इस बारे में विस्तार से बताने पर इनकार किया, लेकिन कहा कि लोग अब नेशनल हाइवेज पर टोल रेट्स को लेकर बहस नहीं करेंगे.

    इसके साथ ही उन्होंने कहा कि फिलहाल NHAI की टोल होने वाली इनकम 55,000 करोड़ रुपये है और अगले दो साल में यह 1.40 लाख करोड़ रुपये हो जाएगी. केंद्रीय मंत्री गडकरी ने आगे कहा कि, ‘मैं चाहता हूं कि गरीब लोग भी हाइवे कंस्ट्रक्शन में इन्वेस्ट करें और बैंकों द्वारा जमा पर दिए जाने वाले 4.5% की तुलना में हम उनके लिए 8.05% ब्याज की पेशकश करेंगे.

    अन्नदाता ही नहीं, ऊर्जा दाता भी बन रहे किसान
    नितिन गडकरी ने कहा कि हमारे देश की ग्रोथ में 65% पॉपुलेशन रूरल है, जिसका योगदान ग्रोथ में 12 फीसदी है. देश बायो फ्यूल पर तेजी से आगे बढ़ रहा है और किसान, अब न केवल अन्नदाता हैं, बल्कि वे अब ऊर्जा दाता भी बन रहे हैं. उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि हमारा एग्रीकल्चर ग्रोथ रेट आने वाले कुछ सालों में 20 फीसदी बढ़ेगा.

    दुनिया की तीसरी बढ़ी इकोनॉमी बनने में एग्रीकल्चर सेक्टर में ग्रोथ का अहम रोल होगा. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मुझे इस बात की खुशी है कि मैंने बायो फ्यूल को लेकर जो मिशन शुरू किया था, उसमें सफल हूं. आज भारत में 4000 प्रोजेक्ट्स बायो एथेनॉल, बायो सीएनजी के चल रहे हैं.

    ‘हम 36 ग्रीन एक्सप्रेस-वे बना रहे…’
    साल 2047 के मेगा प्लान को लेकर कहा कि 5 लाख करोड़ के प्रोजेक्ट हमारी नजर में हैं. हम देश में 36 ग्रीन एक्सप्रेस हाइवे बना रहे हैं. इनके पूरा होने पर चेन्नई से बेंगलुरु, 2 घंटे और मुंबई से बेंगलुरु 6 घंटे में पहुंचेंगे. उन्होंने कहा कि चेन्नई से सूरत हाइवे का काम भी जारी है. इसके अलावा हम जम्मू कशमीर में 105 टनल बना रहे हैं. Nitin Gadkari ने कहा कि हम मेगा प्लान बनाते नहीं करते हैं और हम 2047 तक विकसित भारत बनेंगे, इसका पूरा भरोसा है.

    Post Views: 675

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमहिलाएं रात को भी बार में करेंगी काम विधेयक पर सियासी बवाल भाजपा विधायकों ने खोला मोर्चा…
    Next Article मतदान केंद्र से जुड़ी समस्याओं पर समाधान देशभर की सभी पार्टियों के साथ चुनाव आयोग की बैठकें, …
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    होली पर घर जाने वाले लोगों के लिए मुश्किल, प्रदेश में 2 मार्च से बस ऑपरेटरों की हड़ताल…

    February 28, 2026

    आज का मौसम राजधानी में गर्मी का टॉर्चर, पहाड़ों पर बारिश का अलर्ट जानें अपने शहर का हाल…

    February 28, 2026

    पीएम का एक बड़ा संदेश 12 लाख करोड़ के कैपेक्स के बाद अब उद्योग बढ़ाए निवेश, ‘विकसित भारत 2047’ की रफ्तार तेज…

    February 28, 2026

    बालको के ट्रांसजेंडर कर्मचारियों ने खेलों में भी बढ़ाया संस्थान का गौरव

    February 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • होली पर घर जाने वाले लोगों के लिए मुश्किल, प्रदेश में 2 मार्च से बस ऑपरेटरों की हड़ताल…
    • आज का मौसम राजधानी में गर्मी का टॉर्चर, पहाड़ों पर बारिश का अलर्ट जानें अपने शहर का हाल…
    • पीएम का एक बड़ा संदेश 12 लाख करोड़ के कैपेक्स के बाद अब उद्योग बढ़ाए निवेश, ‘विकसित भारत 2047’ की रफ्तार तेज…
    • बालको के ट्रांसजेंडर कर्मचारियों ने खेलों में भी बढ़ाया संस्थान का गौरव
    • आज का स्पेशल राशिफल नौकरी, पैसा और प्यार किसे मिलेगा फायदा, किसे झटका जानिए 12 राशियों का हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?