Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » ऐतिहासिक तालाब बना कचरा घर, गंदगी और बदबू से जीना मुहाल, करोड़ों खर्च के बाद भी हालत जस की तस…
    RAIPUR

    ऐतिहासिक तालाब बना कचरा घर, गंदगी और बदबू से जीना मुहाल, करोड़ों खर्च के बाद भी हालत जस की तस…

    By Tv 36 HindustanMarch 23, 2025No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दुर्ग :- ट्विनसिटी दुर्ग भिलाई में गर्मी के दिनों में पानी की सबसे ज्यादा किल्लत होती है.कहने के लिए तो शहर के हर वार्ड में जल जीवन मिशन का पानी पहुंच रहा है.लेकिन हर साल गर्मी में जिस तरह की स्थिति बनती है वो किसी से छिपी नहीं है.लेकिन इस पानी की कमी के लिए शायद हम इंसान ही जिम्मेदार है.आज हम आपको जिले के ऐसे क्षेत्र की तस्वीर दिखाएंगे जहां कभी 16 एकड़ का साफ पानी से भरा लबालब तालाब हुआ करता था.ये इतना बड़ा तालाब था कि आसपास के 5 वार्डों के बाशिंदों को शायद ही कभी पानी की कमी होती.लेकिन ना तो वार्डवासियों ने और ना ही निगम ने इस तालाब पर नजरें इनायत की.लिहाजा आज ये तालाब गंदगी,कचरे और जलकुंभियों से भरा पड़ा है.

    कहां है तालाब : दुर्ग जिले के शरद नगर कैंप -2 में 16 एकड़ का ऐतिहासिक तालाब है. जो कभी अपनी स्वच्छता और सुंदरता के लिए प्रसिद्ध था. स्थानीय निवासियों की माने तो तालाब का पानी इतना साफ था कि उसमें गिरा सिक्का भी साफ दिखता था. लेकिन मौजूदा समय में ये तालाब अत्यधिक प्रदूषित हो चुका है. जिसमें जलकुंभी, कचरा और मृत जानवरों के अवशेष हैं.

    बदतर स्थिति में है तालाब : आपको बता दें कि भिलाई के शरद नगर स्थित कैंप-2 का यह ऐतिहासिक तालाब की दुर्दशा के कारण आसपास के क्षेत्रों में दुर्गंध फैल रही है. जिससे स्थानीय निवासियों का स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है. ये तालाब पांच वार्डों से घिरा हुआ है, लेकिन अब तक किसी भी पार्षद ने इसे प्राथमिकता नहीं दी. हर साल गर्मियों में सफाई के नाम पर केवल औपचारिकता पूरी की जाती हैं. लेकिन वास्तविक सुधार नहीं होता. स्थानीय लोगों का कहना है कि तालाब के विकास और सफाई के लिए अब तक लगभग 2 करोड़ रुपये से अधिक खर्च हो चुके हैं, लेकिन धरातल पर कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन दिखाई नहीं देता. विकास के दावे तो किए गए, लेकिन परिणाम शून्य रहे.

    तालाब की पूरी सफाई के लिए एक विस्तृत योजना बननी चाहिए. जिसमें जलकुंभी, कचरा और अन्य अवशेषों को हटाया जाए. साथ ही सफाई के बाद तालाब के नियमित रखरखाव के लिए एक समिति का गठन किया जाए. जिसमें स्थानीय निवासियों की भागीदारी सुनिश्चित हो. स्थानीय समुदाय को तालाब की स्वच्छता और संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक किया जाए, ताकि वे स्वयं इसकी देखभाल में सक्रिय भूमिका निभा सकें – संगीता, स्थानीय निवासी

    चुनाव के समय नेता बड़े-बड़े वादे करते हैं, लेकिन कुर्सी मिलने के बाद तालाब और जनता दोनों को भुला दिया जाता है.मरने के बाद लोग तालाब में स्नान करने जाते हैं, लेकिन वर्तमान स्थिति में यह संभव नहीं है. हम चाहते हैं कि जल्द से जल्द तालाब की सफाई और पुनर्स्थापना हो. अन्यथा आगामी चुनाव में बहिष्कार करने की तैयारी करेंगे- शारदा बघेल, स्थानीय निवासी

    पैसों के बंदरबांट का लगा आरोप : स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि यह तालाब अब तक 17 बार बनाया जा चुका है. लेकिन हर बार केवल कागजी कार्यवाही और पैसों की बंदरबांट हुई.

    जब भी तालाब के सौंदर्यीकरण और सफाई के लिए बजट आवंटित किया गया. कोई न कोई नेता या अधिकारी उस पैसे को गबन कर गया. जिससे तालाब का असली जीर्णोद्धार कभी नहीं हुआ- प्रमोद कुमार मेहता, स्थानीय नागरिक

    इस तालाब के बारे में स्थानीय पार्षदों ने भी माना है कि तालाब के लिए सरकार ने बड़ी धनराशि उपलब्ध करवाई थी.लेकिन उसका सही इस्तेमाल नहीं हुआ.बचपन में इस तालाब का पानी काफी साफ था.लोग यहां पर दूर-दूर से नहाने आते थे.लेकिन अब तो इसमें सिर्फ गणेश पूजा के बाद प्रतिमाएं विसर्जित की जाती है.भैंस और जानवरों के नहाने का ठिकाना बन गया है. लेकिन सवाल ये उठता है कि ये राशि आखिर कहां गई.यदि तालाब में राशि नहीं लगाई गई तो काम करवाने वाले के ऊपर कार्रवाई क्यों नहीं हुई.वहीं भिलाई के शरद नगर स्थित कैंप-2 तालाब की दुर्दशा को लेकर बढ़ते जनआक्रोश के बीच महापौर नीरज पाल ने भी सफाई दी है

    तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए पहले ही टेंडर जारी किया गया था.अधिकांश काम पूरा हो चुका है. हालांकि, अभी भी कुछ कार्य अधूरे हैं, जिन्हें जल्द ही पूरा किया जाएगा. इसके अलावा, बाकी बचे कार्यों को आगामी आम बजट में शामिल कर शीघ्र शुरू करने की योजना है- नीरज पाल, महापौर भिलाई नगर निगम

    आपको बता दें कि इस तालाब से उठती दुर्गंध और गंदगी ने पूरे इलाके को अपने चपेट में ले रखा है.जिस तालाब में पहले लोग आचमन के लिए जाते थे,आज वही इससे दूरी बना रहे हैं.गंदगी और दुर्गंध इतनी है कि लोग यहां से निकलने में भी घबराते हैं.बावजूद इसके पांच वार्डों से घिरा ये तालाब अब तक किसी भी जनप्रतिनिधि के लिए मुद्दा नहीं बना. हर साल गर्मियों में सफाई के नाम पर बस ढोंग होता है. लेकिन इस बार जनता ने जिस तरह की चेतावनी दी है,उसके बाद एक बार फिर इस तालाब के जीर्णोद्धार को लेकर उम्मीद जगी है.

    Post Views: 955

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleखुशखबरी गर्मियों की छुट्टियों में नानी के घर जाना होगा आसान, सेंट्रल रेलवे चलागा 356 समर स्पेशल ट्रेन…
    Next Article इस आईपीएल सीजन में हरियाणा के ये 11 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, जींद के ‘चहल’ पर रहेगी सबकी नजर…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    होली पर घर जाने वाले लोगों के लिए मुश्किल, प्रदेश में 2 मार्च से बस ऑपरेटरों की हड़ताल…

    February 28, 2026

    आज का मौसम राजधानी में गर्मी का टॉर्चर, पहाड़ों पर बारिश का अलर्ट जानें अपने शहर का हाल…

    February 28, 2026

    पीएम का एक बड़ा संदेश 12 लाख करोड़ के कैपेक्स के बाद अब उद्योग बढ़ाए निवेश, ‘विकसित भारत 2047’ की रफ्तार तेज…

    February 28, 2026

    बालको के ट्रांसजेंडर कर्मचारियों ने खेलों में भी बढ़ाया संस्थान का गौरव

    February 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • होली पर घर जाने वाले लोगों के लिए मुश्किल, प्रदेश में 2 मार्च से बस ऑपरेटरों की हड़ताल…
    • आज का मौसम राजधानी में गर्मी का टॉर्चर, पहाड़ों पर बारिश का अलर्ट जानें अपने शहर का हाल…
    • पीएम का एक बड़ा संदेश 12 लाख करोड़ के कैपेक्स के बाद अब उद्योग बढ़ाए निवेश, ‘विकसित भारत 2047’ की रफ्तार तेज…
    • बालको के ट्रांसजेंडर कर्मचारियों ने खेलों में भी बढ़ाया संस्थान का गौरव
    • आज का स्पेशल राशिफल नौकरी, पैसा और प्यार किसे मिलेगा फायदा, किसे झटका जानिए 12 राशियों का हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?