नई दिल्ली:- दुनिया के सबसे खतरनाक पौधों में से एक है जिम्पई जिम्पई. दिखने में यह पौधा बिलकुल साधारण लगता है.
जिम्पई जिम्पई. इतना खतरनाक है कि इसे छूने भर से ही असहनीय दर्द होता है.
जिम्पई जिम्पई मूल रूप से ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है. इसके अलावा यह इंडोनेशिया और मोलक्कास जैसे क्षेत्रों में भी पाया जाता है.
इस पौधे की पत्तियों में छोटे-छोटे कांटे होते हैं. इन कांटों में ‘न्यूरोटॉक्सिन’ नामक जहर होता है.
जब कोई व्यक्ति इसे छूता है, तो ये कांटे उसकी त्वचा में प्रवेश कर जाते हैं और जहर को शरीर में छोड़ देते हैं.
यह जहर सीधे नर्वस सिस्टम पर असर करता है, कुछ मामलों में इंसान की मौत भी हो सकती है.
