Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का छत्तीसगढ़ दौरा, विधानसभा में विधायकों को करेंगी संबोधित…
    RAIPUR

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का छत्तीसगढ़ दौरा, विधानसभा में विधायकों को करेंगी संबोधित…

    By Tv 36 HindustanMarch 23, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर:- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रायपुर पहुंच रहीं हैं. महामहिम, छत्तीसगढ़ विधानसभा में विधायकों को संबोधित करेंगी. यह आयोजन विधानसभा के रजत जयंती वर्ष समारोह को लेकर किया गया है. द्रौपदी मुर्मू विधानसभा के संयुक्त विधायक दल को संबोधित करने वाली तीसरी राष्ट्रपति होंगीं. इसके पहले डॉक्टर अब्दुल कलाम और प्रतिभा पाटिल छत्तीसगढ़ विधानसभा के संयुक्त विधायक दल को संबोधित कर चुके हैं.

    सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. रायपुर एयरपोर्ट से लेकर विधानसभा तक चाक चौबंद व्यवस्था की गई है. राष्ट्रपति के आगमन पर सुरक्षा को लेकर रविवार को फाइनल रिहर्सल किया गया. राष्ट्रपति के प्रवास के दौरान एयरपोर्ट से विधानसभा तक का रास्ता नो मैन्स लैंड घोषित किया गया है. इस दौरान कोई भी इस रास्ते पर नहीं आ जा सकेगा. राष्ट्रपति की सुरक्षा को 4 सेक्टर में बांटा गया है. सुरक्षा में ट्रैफिक जवानों समेत पुलिस के करीब 700 अधिकारी और जवान तैनात रहेंगे. पूरी सुरक्षा की कमान रायपुर आईजी और एसएसपी को सौंपी गई है.

    राष्ट्रपति के दौरे की टाइमलाइन: प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल विशेष विमान से रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगी. वहां से वह सीधे छत्तीसगढ़ विधानसभा जाएंगी. जहां सबसे पहले संयुक्त विधायक दल के साथ ग्रुप फोटो होगा. इसके बाद वह पौधारोपण करेंगी. इसके बाद सभी विधायकों के सदन में प्रवेश करने तक राष्ट्रपति अपने लिए बनाए गए विशेष कक्षा में कुछ समय विश्राम करेंगी. इसके बाद राष्ट्रपति राज्यपाल द्वार से सदन में प्रवेश करेंगी, उनके साथ राज्यपाल, स्पीकर, सीएम, नेता प्रतिपक्ष, संसदीय कार्य मंत्री भी होंगे. विधानसभा भवन के दाहिने ओर स्थित यह राज्यपाल द्वार ऐसे विशेष अवसर के साथ वर्ष में एक बार ही खुलता है, जब बजट सत्र के दौरान अभिभाषण के लिए राज्यपाल का आगमन होता है.

    छत्तीसगढ़ विधानसभा में 45 मिनट रहेंगी राष्ट्रपति: राष्ट्रपति का सदन के भीतर करीब 45 मिनट का कार्यक्रम होगा. आसंदी स्थल पर मध्य में राष्ट्रपति मुर्मू और उनके दाएं और बाएं स्पीकर डॉ रमन सिंह, राज्यपाल रमेन डेका बैठेंगे . सीएम विष्णु देव साय और नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरणदास महंत अपनी अपनी नियत आसंदी पर होंगे. संबोधन के क्रमानुसार स्पीकर स्वागत संबोधन करेंगे. उसके बाद राज्यपाल और सीएम साय का सम्बोधन होगा. उसके बाद राष्ट्रपति का मुख्य संबोधन होगा. नेता प्रतिपक्ष अंत में आभार जताएंगे. इस मौके पर विधानसभा सचिवालय द्वारा प्रकाशित सदस्य संदर्भ ग्रंथ का विमोचन और राष्ट्रपति का समूचे सदन के द्वारा सम्मान भी किया जाएगा. इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगी.

    Post Views: 1,130

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसांप के डंक से भी ज्यादा आत्मघाती है इस पौधे का डंक, क्या आपके घर के आसपास तो नहीं उग रहा है ये पौधा…
    Next Article बलरामपुर में भीषण सड़क हादसा, चिरई घाट पर पिअकप और बाइक की टक्कर, तीन लोगों की मौत…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    होली पर घर जाने वाले लोगों के लिए मुश्किल, प्रदेश में 2 मार्च से बस ऑपरेटरों की हड़ताल…

    February 28, 2026

    आज का मौसम राजधानी में गर्मी का टॉर्चर, पहाड़ों पर बारिश का अलर्ट जानें अपने शहर का हाल…

    February 28, 2026

    पीएम का एक बड़ा संदेश 12 लाख करोड़ के कैपेक्स के बाद अब उद्योग बढ़ाए निवेश, ‘विकसित भारत 2047’ की रफ्तार तेज…

    February 28, 2026

    बालको के ट्रांसजेंडर कर्मचारियों ने खेलों में भी बढ़ाया संस्थान का गौरव

    February 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • होली पर घर जाने वाले लोगों के लिए मुश्किल, प्रदेश में 2 मार्च से बस ऑपरेटरों की हड़ताल…
    • आज का मौसम राजधानी में गर्मी का टॉर्चर, पहाड़ों पर बारिश का अलर्ट जानें अपने शहर का हाल…
    • पीएम का एक बड़ा संदेश 12 लाख करोड़ के कैपेक्स के बाद अब उद्योग बढ़ाए निवेश, ‘विकसित भारत 2047’ की रफ्तार तेज…
    • बालको के ट्रांसजेंडर कर्मचारियों ने खेलों में भी बढ़ाया संस्थान का गौरव
    • आज का स्पेशल राशिफल नौकरी, पैसा और प्यार किसे मिलेगा फायदा, किसे झटका जानिए 12 राशियों का हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?