Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आज का भविष्यफल मालव्य राजयोग में तुला, मकर और कुंभ की ऐसे चमकेगी किस्मत…
    समाचार

    आज का भविष्यफल मालव्य राजयोग में तुला, मकर और कुंभ की ऐसे चमकेगी किस्मत…

    By Tv 36 HindustanMarch 24, 2025No Comments7 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: ज्योतिषी गणना के अनुसार तुला, मकर और कुंभ राशि के लिए लाभदायक रहेगा। दरअसल चंद्रमा आज शनि की राशि मकर में संचार करेंगे। जबकि चंद्रमा से तीसरे भाव में शुक्र का गोचर मीन राशि राशि से होने जा रहा है। ऐसे में आज मालव्य राजयोग के बनने की वजह से मेष से मीन तक सभी राशियों के दिन कैस रहेगा, जानने के लिए देखें आज का राशिफल।

    मेष राशि के जातक आज प्रॉपर्टी से जुड़ा निवेश कर सकते हैं। अहम निर्णय लेने से पहले किसी विशेषज्ञ या अनुभवी व्यक्ति की सलाह से आप अच्छा फायदा हासिल कर सकते हैं। कारोबार में कोई परेशानी चल रही है तो भाई या करीबी मित्र की सलाह ले सकते हैं। इससे आपकी समस्या जल्दी सुलझ सकती है। आज विरोधियों से चल रही तनातनी खत्म हो सकती है। आप सूझबूझ से चीजें अपने पक्ष में कर सकते हैं। परिवार में किसी मेहमान का आना हो सकता है।

    आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान शिव को तांबे के लोटे से जल दें।

    वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीकठाक रहने वाला है। आज आपको मेहनत का लाभ जरूर मिलेगा। पूरे आत्मविश्वास के साथ कार्यों को पूरा करने में जुटे रहें, अच्छा धन लाभ होने के आसार हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते अच्छे रहेंगे, लेकिन बच्चों को लेकर कोई चिंता सता सकती है। इस वजह से आपका मन थोड़ा व्यथित रहेगा, लेकिन धैर्य रखें। आज उधार लेने से बचें। अपने खर्चों को नियंत्रित करें। विवाह योग्य जातकों के लिए शादी का रिश्ता आ सकता है। सोच-विचार के बाद ही किसी निर्णय पर पहुंचें।

    आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। शनिदेव के दर्शन करें और तेल चढ़ाएं।

    मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्साह बढ़ाने वाला रहने वाला है। आज आप कोई भी नया कदम उठाने से पहले उसके परिणामों के बारे में सोच-विचार कर लें। वरना गलत फैसलों की वजह से आपको भविष्य में पछताना पड़ेगा। आप कार्यक्षेत्र में प्रगति करेंगे। कुछ ईर्ष्यालु प्रवृत्ति के लोग आपको आगे बढ़ता हुआ देखकर भटकाने का प्रयास करेंगे, लेकिन आपको उन पर ध्यान नहीं देना है। बल्कि आगे बढ़ते जाना है। वे अपने आप पीछे छूट जाएंगे। आज आप मनचाहा लाभ कमा सकते हैं। इसकी मदद से अपने कर्ज को उतार सकेंगे।

    आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। रोज रात में अंतिम रोटी काले कुत्ते को खिला दें।

    कर्क राशि के जातक आज भविष्य की योजनाओं को लेकर व्यस्त रहेंगे। आज आप कई अहम कार्यों को पूरा करेंगे। बच्चों की पढ़ाई के लिए निवेश करने का मन बना रहे हैं तो अनुभवी व्यक्ति से सलाह ले सकते है। आज विद्यार्थी वर्ग को मनचाहा परिणाम मिल सकता है। शाम के समय अपने मित्रों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। पिता की सेहत का ध्यान रखें। अगर उन्हें आंखों से जुड़ी कोई परेशानी है तो डॉक्टर को दिखा सकते हैं।

    आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। गणपति को दूर्वा चढ़ाएं।

    सिंह राशि के जातकों के मान-सम्मान में इजाफा होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। रोजगार की तलाश में जुटे जातकों को आज परिवार के किसी सदस्य की सहायता से अच्छा मौका मिल सकता है। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। तनाव लेने से बचें। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र मेहनत के साथ जुटे रहेंगे। राजनीति में हाथ आजमा रहे लोगों को आज अच्छा अवसर मिल सकता है।

    आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। सफेद चंदन का तिलक लगाएं।

    कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आप नया वाहन खरीदने की सोच रहे हैं तो थोड़ा इंतजार कर सकते हैं। आज आपको करियर में बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है, वरना भविष्य में आपको नई परेशानियों से दो-चार होना पड़ेगा। अगर आपके मन में कोई चिंता या परेशानी का भाव है तो परिवार के सदस्यों से उसे साझा कर सकते हैं। घर में किसी सदस्य से कोई खुशखबरी मिल सकती है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

    आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री चालीसा का पाठ करें।

    तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज आपको कम मेहनत में ज्यादा फायदा मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। आज दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। अगर आप घरेलू कार्यों को लेकर कोई योजना बना रहे हो तो भाइयों से राय-मशविरा करना उचित रहेगा। बड़े-बुजुर्गों को भी अपनी बातचीत में शामिल कर सकते हैं। किसी रिश्तेदार की सेहत से जुड़ी खबर आपको परेशान कर सकती है।

    आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णुजी की आराधना करें।

    वृश्चिक राशि के जातक आज परिवार के साथ समय बिता पाएंगे। आज आप शाम को बच्चों और जीवनसाथी के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। यात्रा के दौरान अपने सामान और सुरक्षा का खास ध्यान रखें। रोजमर्रा की जरूरतों पर आपका खर्च हो सकता है। आज कारोबार के लिहाज से दिन सामान्य रहने वाला है। प्रेमी जीवन जी रहे जातक अपने पार्टनर को परिवार से मिलवा सकते हैं। समाजसेवा से जुड़े लोगों को आज नए मौके मिल सकते हैं।

    आज भाग्य 70% आपके पक्ष

    धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज कारोबार में चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक रूप से भी आपको संघर्ष करना पड़ सकता है। आज परिवार में धैर्यपूर्वक व्यवहार करें। जीवनसाथी के साथ पुरानी बातों पर बहस न करें, वरना आपको मानसिक अशांति झेलनी पड़ेगी। संतान की तरफ से आज आपको राहत मिलेगी। उनकी शिक्षा से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आज परिवार के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में शिरकत कर सकते हैं।

    आज भाग्य 72% आपके पक्ष में रहेगा। माता सरस्वती की पूजा करें।

    मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आप अपनी मेहनत और ईमानदारी के दम पर उच्च अधिकारियों से सराहना हासिल करेंगे। आज वेतन वृद्धि का लाभ हासिल हो सकता है। आज आपको अपनी सेहत के प्रति जागरूक रहना होगा। किसी तरह की दिक्कत होने पर डॉक्टर से सलाह लें। सट्टा या जुए में पैसा न लगाएं, वरना आपको नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन सुखी रहेगा।

    आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान श्री कृष्ण की पूजा करें।

    कुंभ राशि के जातकों को आज गुप्त स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है। आज का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। घर पर किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन को लेकर चर्चा हो सकती है। आज आप प्रसन्नचित्त रहेंगे। संपत्ति में निवेश करने का मन बना रहे हैं तो आज का दिन अच्छा है। जीवनसाथी की तरफ से आज आपको खुशखबरी मिल सकती है। कामकाजी महिलाओं को कार्यक्षेत्र में लाभ मिल सकता है। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी।

    आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। माता पार्वती या उमा की पूजा करें।

    मीन राशि के जातकों को आज अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। आपको मेहनत का फल जरूर मिलेगा, सफलता की खुशी में आपकी थकान दूर हो जाएगी। परिवार में किसी सदस्य के साथ मनमुटाव चल रहा था तो वो आज खत्म हो जाएगा। संतान की तरफ से आपको खुशखबरी मिल सकती है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। नया व्यवसाय शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो आज के दिन आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।

    आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। ब्राह्मण को दान करें।

    Post Views: 1,210

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous ArticleHow to find a bbw sugar baby
    Next Article विधानसभा का सत्र आज से कल पेश होगा बजट, भाजपा के चुनावी घोषणापत्र की दिखेगी झलक…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    27-28 मार्च को नवा रायपुर में प्रवासी प्रदेश सम्मेलन, ‘मोर माटी, मोर मान’ बनेगा आयोजन की पहचान…

    February 28, 2026

    728 पदों पर भर्ती, इतने फरवरी से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन…

    February 28, 2026

    फैंस के लिए बड़ी खबर अचानक बदली आईपीएल की तारीख, पढ़िए पूरी खबर की डिटेल्स…

    February 28, 2026

    इजरायल-अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला, 30 ठिकानों पर एक साथ धमाके कांप उठी ये धरती…

    February 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • 27-28 मार्च को नवा रायपुर में प्रवासी प्रदेश सम्मेलन, ‘मोर माटी, मोर मान’ बनेगा आयोजन की पहचान…
    • 728 पदों पर भर्ती, इतने फरवरी से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन…
    • फैंस के लिए बड़ी खबर अचानक बदली आईपीएल की तारीख, पढ़िए पूरी खबर की डिटेल्स…
    • इजरायल-अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला, 30 ठिकानों पर एक साथ धमाके कांप उठी ये धरती…
    • इस होली पर मनेगी दिवाली या और बढ़ेगा इंतजार 22वीं किस्त पर आया बड़ा अपडेट, करोड़ों किसानों की अटकी सांसें…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?