नई दिल्ली:- अमेरिका के महान गोल्फ खिलाड़ी टाइगर वुड्स इन दिनों सुर्खियों में हैं, हालांकि इस सुर्खियों की वजह उनका खेल नहीं है बल्कि उनकी निजी जिंदगी है. दरअसल उन्होंने सोशल मीडिया पर दो फोटो शेयर करके अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पूर्व बहू वैनेसा ट्रंप के साथ अपने रिश्ते की पुष्टि कर दि हैं, और कहा कि वह वैनेसा ट्रंप के साथ रिश्ते में हैं
डोनाल्ड ट्रंप की पूर्व बहू टाइगर वुड्स के साथ
सोशल मीडिया एक्स, जिसपर वुड्स 6.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं, दो तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, ‘प्यार में डूबा हुआ हूं और आपके साथ जीवन बेहतर है. हम जीवन भर साथ-साथ चलने के लिए उत्सुक हैं. इस समय हम अपने दिल के करीब सभी लोगों के लिए गोपनीयता की सराहना करेंगे’. एक तस्वीर में वुड्स और वैनेसा ट्रम्प साथ में पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में वे झूले में लेटे हुए हैं और वैनेसा ट्रम्प के हाथ उनके सीने पर है और वे आसमान की ओर देख रहे हैं.
डोनाल्ड ट्रंप की पूर्व बहू के 5 और टाइगर वुड्स के 2 बच्चे हैं
बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने साल 2005 में वैनेसा से शादी की थी लेकिन यह शादी 12 साल से ज्यादा नहीं चल सकी और 2018 में दोनों एक दुसरे से अलग हो गए. इनके पांच बच्चे हैं. टाइगर वुड्स के भी दो बच्चे हैं, जिनका नाम सैम और चार्ली है, ये दोनों बच्चे एलिन नॉर्डग्रेन से हैं. जिनका 2010 में उस समय तलाक हो गया था जब उनके कई दूसरे संबंधों का खुलासा हुआ था.
टाइगर वुड्स के कई रिलेशन रहे हैं
ये कोई पहली बार नहीं है जब टाइगर वुड्स ने सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते की पुष्टि की है. इससे पहले उन्होंने 2013 में लिंडसे वॉन के साथ डेटिंग की पुष्टि करने के लिए तस्वीरें पोस्ट की थी. वुड्स ने उस समय लिखा था कि वे और वॉन अपने रिश्ते के बारे में फैलने वाली अफवाहों को रोकना चाहते हैं, क्योंकि इन अफवाहों से उनके बच्चों को परेशानी हो सकती हैं. इसके बाद वुड्स ने एरिका हरमन से भी अपने रिश्ते की पुष्टि की थी, जिसके साथ उनका रिश्ता अक्टूबर 2022 तक चला. दोनों लगभग सात साल तक एक साथ रहे और फिर अलग हो गए.