नई दिल्ली:– विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान भाजपा ने दिल्ली की जनता से जो वादे किए थे, मंगलवार को बतौर वित्त मंत्री बजट पेश करते समय मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता उन्हें पूरा करने की कोशिश करेंगी।
क्या हैं भाजपा के संकल्प?
2,500 रुपये हर महीने की मदद गरीब महिलाओं को देना।
21,000 रुपये की आर्थिक मदद और छह पोषण किट गर्भवती महिला को मिलेगी।
500 रुपये में घरेलू गैस सिलिंडर हर गरीब परिवार की महिला को मिलेगा।
यमुना को प्रदूषण मुक्त कर माडल बनाना, रिवर फ्रंट विकसित करना।
पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान योजना लागू की।
वरिष्ठ नागरिकों को 10 लाख तक का मुफ्त इलाज देना।
वरिष्ठ नागरिकों की पेंशन ढाई हजार रुपये की जाएगी।
80 हजार करोड़ पार कर सकता है बजट
वित्त वर्ष 2025-26 के लिए रेखा सरकार का बजट 80,000 करोड़ रुपये को पार कर सकता है। पिछले साल आप सरकार ने 76,000 करोड़ रुपये का बजट पेश किया था। संशोधित बजट में इसे बढ़ाकर 77,000 करोड़ रुपये कर दिया गया था।
25 Mar 20259:13:19 AM
Delhi Budget 2025: बजट में किस पर होगा फोकस?
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की मानें तो यह आम जनता का बजट होगा जिसमें बुनियादी सेवाओं को मजबूत करने और रोजगार सृजन का खास ध्यान रखा गया है। जनता ने भी ईमेल और वाट्सएप के जरिये 10 हजार से अधिक सुझाव सरकार को दिए हैं जिन्हें बजट में शामिल किया गया है।
