नई दिल्ली:- बजट में दिल्ली वालों के लिए बड़ी घोषणा, जनता को मिलेगा 10 लाख का बीमा
महिला समृद्धि योजना के लिए बजट के लिए 5100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया
मातृशक्ति वंदना योजना के लिए 210 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया
गर्भवती महिलाओं को 21000 रुपये इस योजना के लिए दिए जाएंगे
केंद्र सरकार द्वारा 5 लाख के बीमा के अलावे दिल्ली सरकार भी 5 लाख का बीमा करेगी, 2144 करोड़ रुपये इसके लिए बजट में प्रावधान किया गया
अब योजनाएं फाइलों में नहीं अटकेंगी-सीएम रेखा गुप्ता
आपने शीशमहल बनवाए, हम झुग्गी वालों के लिए शौचालय, घर बनाएंगे-सीएम रेखा
आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए 100 जगहों पर अटल कैंटीन खोली जाएंगी, 100 करोड़ रुपये का प्रावधान
झुग्गी झोपड़ियों इलाकों में बुनियादी सुविधाओं के लिए Dusib को 696 करोड़ रुपये का फंड आवंटित
विधायक निधि के लिए 300 करोड़ का प्रावधान, शौचालय, स्नान घर, शिशु वाटिका, झुग्गी झोपड़ी इलाकों में पक्की गालियां बनाने का ऐलान
