नई दिल्ली:– वजन कम करने के लिए डाइट और लाइफस्टाइल दोनों पर ध्यान देना जरूरी है। रात के खाने में गलत चीजें खाने से वजन बढ़ सकता है, क्योंकि रात में हमारी मेटाबॉलिज्म धीमी हो जाती है। इसलिए, हल्का और पौष्टिक खाना खाना चाहिए आइए जानते हैं कि वजन घटाने के लिए रात को क्या खाएंऔर क्या न खाएं
रात में क्या खाएं?
हरी सब्जियों का सलाद
सलाद फाइबर से भरपूर होता है, जो पाचन को दुरुस्त रखता है और देर तक पेट भरा होने का अहसास कराता है। इसमें कैलोरी भी कम होती है। आप इन चीजें सलाद में शामिल कर सकते हैं-
खीरा, टमाटर, प्याज
पालक, लेट्यूस, ब्रोकली
नींबू और काला नमक डालकर खाएं
दही
दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं। इसमें प्रोटीन भी होता है, जो मसल्स को मजबूत करता है। रात को दही खाने से मेटाबॉलिज्म सुधरता है।
लो-फैट दही या ग्रीक योगर्ट लें
इसमें कुछ बीज मिला सकते हैं
सूप
सूप पीने से पेट भर जाता है और कैलोरी कम मिलती है। आप घर पर हेल्दी सूप बना सकते हैं, जैसे-
टमाटर सूप
पालक और लहसुन का सूप
मिक्स वेजिटेबल सूप
ओट्स
ओट्स में सॉ फाइबर होता है, जो कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करता है। यह धीरे-धीरे पचता है, जिससे रातभर भूख नहीं लगती।
दूध वाली ओट्स की जगह पानी में बनाएं
इसमें फल या नट्स मिला सकते हैं
फल
फल विटामिन और मिनरल्स के अच्छे सोर्स हैं, लेकिन रात को हाई शुगर वाले फल नहीं खाने चाहिए। इन्हें चुनें-
पपीता
सेब
कीवी
रात में क्या न खाएं?
चीनी और मीठी चीजें
रात को मीठा खाने से शुगर फैट में बदल जाती है, क्योंकि शरीर उसे बर्न नहीं कर पाता। इनसे बचें-
मिठाई, चॉकलेट, आइसक्रीम
पैक्ड जूस और कोल्ड ड्रिंक्स
तेल और फ्राइड फूड
तेल में तली हुई चीजें पचने में भारी होती हैं और वजन बढ़ाती हैं। इन्हें न खाएं-
समोसा, पकोड़े, चिप्स
डीप-फ्राइड नॉनवेज
रिफाइंड कार्ब्स
ये चीजें शुगर में तेजी से बदल जाती हैं और फैट बढ़ाती हैं।
पिज्जा, बर्गर, पास्ता
सफेद चावल की जगह ब्राउन राइस चुनें
ज्यादा नमक वाली चीजें
नमक से शरीर में पानी जमा होता है, जिससे वजन और ब्लोटिंग बढ़ सकती है।
अचार, चिप्स, प्रोसेस्ड फूड
