Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » थर थर कांपेगा आपकी जमीन पर कब्जा करने वाला, बस आपको उठाने होंगे ये कदम…
    News

    थर थर कांपेगा आपकी जमीन पर कब्जा करने वाला, बस आपको उठाने होंगे ये कदम…

    By Tv 36 HindustanMarch 25, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- प्रोपर्टी पर अधिकारों के प्रावधान की तरह ही प्रोपर्टी से कब्जा छुड़ाने के नियम व प्रावधान भी कानून में किए गए हैं। किसी प्रोपर्टी मालिक की प्रोपर्टी पर कब्जा होता है तो उसे कई खास तरह के अधिकार भी प्राप्त हैं, ताकि वह बिना किसी विवाद के अपनी प्रोपर्टी को कब्जाधारक से छुड़वा सके।

    कुछ खास कदम उठाकर प्रोपर्टी मालिक आसानी से कब्जा छुड़वा सकता है। बहुत आसान तरीके से कब्जा छुड़वा सकते हैं। इतना ही नहीं आप कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने से भी बच जांएगे और प्रशासन खुद आपकी मदद करेगा। आइये जानते हैं कौन से कदम आपको उठाने होंगे।

    ऐसे लें कानून की मदद –

    अगर कोई आपकी प्रोपर्टी पर कब्जा कर लेता है तो पीड़ित कब्जाधारी के खिलाफ आपराधिक और सिविल दोनों ही तरह के मुकदमे दर्ज करा सकता है। प्रॉपर्टी पर अवैध कब्जे को हटवाने के लिए कानूनों की मदद कोई भी प्रोपर्टी मालिक ले सकता है, उसे प्रोपर्टी संबंधी जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। कब्जा छुड़ाने के लिए 4 कानूनी धाराओं  का भी आपको पता होना जरूरी है। ये आपराधिक कानून और सिविल कानून के तहत आती हैं। इसके बाद आप कब्जाधारी के खिलाफ कोर्ट में जा सकते हैं।

    धारा 420 में प्रावधान  –

    जब जमीनी मामले में किसी से धोखाधड़ी की गई हो या किसी को बल प्रयोग से उसकी संपत्ति से हटाया गया हो तो ये धारा 420 के तहस केस दर्ज करा सकते हैं। पहला कदम किसी प्रोपर्टी मालिक को कब्जा होने पर यही उठाना चाहिए।

    क्या कहती है आईपीसी की धारा 406 –

    धारा 406 का इस्तेमाल उस समय करें जब कोई व्यक्ति विश्वास पात्र बनकर प्रॉपर्टी को हथियाता है। यह संगीन अपराध माना जाता है, इसमें प्रोपर्टी मालिक आपराधिक मामला दर्ज करवा सकता है। इस धारा के तहत पीड़ित पुलिस थाने में कब्जाधारी की शिकायत कर सकता है।

    धारा 467 में यह है प्रावधान –

    फर्जी तरीके से दस्तावेज तैयार करके कोई प्रोपर्टी हथियाए जाए तो धारा 467 लागू होती है। इसमें साजिश के तहत फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर किसी की संपत्ति पर कब्जा करने का मामला दर्ज किया जाता है।

    स्पेसिफिक रिलीफ एक्ट के तहत लें मदद-

    स्पेसिफिक रिलीफ एक्ट सिविल कानून में गिना जाता है। जब कोई व्यक्ति किसी की संपत्ति पर जबरदस्ती रूप से  कब्जा करता है तो इस कानून की मदद ली जा सकती है। स्पेसिफिक रिलीफ एक्ट की धारा 6 के तहत पीड़ित को जल्दी न्याय मिल सकता है। इस कानून के अनुसार कब्जा करने के 6 महीने के भीतर मुकदमा दर्ज हो जाना चाहिए। हालांकि इस कानून के अनुसार सरकार के खिलाफ कोई मुकदमा या केस नहीं किया जा सकता।

    Post Views: 2,715

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleबेटियों के जन्म पर डाकिया देगा मिठाई, पीएम मोदी की खास पहल, आजीवन मिलेगी आर्थिक सुरक्षा…
    Next Article बिना बीएड-डीएड डिग्री वाले टीचर होंगे स्कूल से आउट,इस तारीख तक डेडलाइन तय…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    इस क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जनजातीय समाज का सशक्तिकरण हमारी सरकार की प्राथमिकता सीएम सायं…

    February 17, 2026

    बालको ने पाली महोत्सव में प्रदर्शित किया सामुदायिक विकास का मॉडल…

    February 17, 2026

    आखिर क्या है India AI Impact Summit इससे आम आदमी को क्या मिलेगा एक क्लिक में जानिए हर सवाल का पूरा जवाब…

    February 17, 2026

    तारिक रहमान बने इस देश के नए प्रधानमंत्री, ढाका में हुआ भव्य शपथ ग्रहण…

    February 17, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इस क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जनजातीय समाज का सशक्तिकरण हमारी सरकार की प्राथमिकता सीएम सायं…
    • बालको ने पाली महोत्सव में प्रदर्शित किया सामुदायिक विकास का मॉडल…
    • आखिर क्या है India AI Impact Summit इससे आम आदमी को क्या मिलेगा एक क्लिक में जानिए हर सवाल का पूरा जवाब…
    • तारिक रहमान बने इस देश के नए प्रधानमंत्री, ढाका में हुआ भव्य शपथ ग्रहण…
    • कोका-कोला यूनिट पर आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई,नर्मदा कोल ड्रिंक्स फैक्ट्री पर छापा…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?