Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » जस्टिस यशवंत वर्मा के घर पहुंची इन्क्वायरी टीम, तीन राज्यों के चीफ जस्टिस कर रहे जांच…
    News

    जस्टिस यशवंत वर्मा के घर पहुंची इन्क्वायरी टीम, तीन राज्यों के चीफ जस्टिस कर रहे जांच…

    By Tv 36 HindustanMarch 25, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- दिल्ली हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है. मंगलवार को भारत के मुख्य न्यायाधीश द्वारा गठित तीन सदस्यीय इन-हाउस पैनल ने दिल्ली के तुगलक क्रिसेंट स्थित जस्टिस वर्मा के आवास पर जांच के लिए दौरा किया. यह दौरा उस घटना के बाद किया गया है जिसमें उनके आवास के एक स्टोर रूम में 500-500 रुपये के नोटों से भरी अधजली बोरियां मिली थीं.
    जांच टीम में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस जस्टिस शील नागू, हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस जी एस संधावालिया और कर्नाटक हाईकोर्ट के जस्टिस अनु शिवरामन शामिल हैं. टीम ने उस स्टोर रूम का मुआयना किया जहां ये जले हुए नोट बरामद हुए थे.

    विवाद की शुरुआत और कॉलेजियम का फैसला

    इस मामले की शुरुआत 14 मार्च को जस्टिस वर्मा के आवास पर हुई आग की घटना से हुई. आग लगने के बाद स्टोर रूम में जले हुए नोटों के बंडल मिलने से सवाल उठने लगे कि इतनी बड़ी मात्रा में कैश कहां से आया.
    इससे पहले, 24 मार्च को सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जस्टिस वर्मा को उनके पैरेंट कोर्ट वापस ट्रांसफर करने की सिफारिश का प्रस्ताव जारी किया था. कॉलेजियम ने 20 और 24 मार्च को हुई बैठकों में यह फैसला लिया.

    इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन का विरोध

    सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम के इस फैसले पर इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने कड़ी आपत्ति जताई है. बार एसोसिएशन ने इस फैसले के विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है. 23 मार्च को भी एसोसिएशन ने जस्टिस वर्मा को वापस इलाहाबाद भेजने का विरोध किया था और उसी दिन दिल्ली हाईकोर्ट ने उनसे कार्यभार वापस ले लिया था.

    बार एसोसिएशन ने एक जनरल हाउस मीटिंग भी बुलाई थी, जिसमें जस्टिस वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने की मांग का प्रस्ताव पारित किया गया. साथ ही, मामले की जांच ED और CBI से कराने की मांग का भी प्रस्ताव पारित किया गया. इस प्रस्ताव की कॉपी सुप्रीम कोर्ट के CJI को भी भेजी गई है.

    मामले का घटनाक्रम

    14 मार्च: जस्टिस यशवंत वर्मा के घर में आग लगी, स्टोर रूम में जले हुए नोट मिले.

    14 मार्च: कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने राज्यसभा में यह मामला उठाया.

    21 मार्च: जस्टिस वर्मा का ट्रांसफर इलाहाबाद हाईकोर्ट होने का प्रस्ताव बना.

    22 मार्च: CJI संजीव खन्ना ने जस्टिस वर्मा पर लगे आरोपों की इंटरनल जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति बनाई.

    22 मार्च: सुप्रीम कोर्ट ने जस्टिस के घर से 15 करोड़ कैश मिलने का वीडियो जारी किया.

    23 मार्च: कैश कांड की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित.

    24 मार्च: सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जस्टिस वर्मा को इलाहाबाद हाईकोर्ट वापस भेजने की सिफारिश की.

    आज: जांच टीम ने जस्टिस वर्मा के आवास पर दौरा किया.

    जस्टिस यशवंत वर्मा का पृष्ठभूमि
    जस्टिस यशवंत वर्मा इलाहाबाद हाईकोर्ट में ही बतौर जज नियुक्त हुए थे. इसके बाद अक्टूबर 2021 में उनका दिल्ली हाईकोर्ट ट्रांसफर कर दिया गया था. जज बनने से पहले वह इलाहाबाद हाईकोर्ट में राज्य सरकार के चीफ स्टैंडिंग काउंसिल भी रहे हैं.

    Post Views: 1,140

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous ArticleDating Sites For Singles in Philadelphia |
    Next Article Natürliche Hanfextrakte mit CBD aus Deutschland
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    सीएम के निर्देश पर घायलों के बेहतर उपचार हेतु कलेक्टर–एसपी मुस्तैद शक्ति बॉयलर हादसे में मृतकों के परिजनों को सहायता उपलब्ध कराने घायलों को सहायता राशि जारी करने मुख्यमंत्री के सत्य निर्देश…

    April 16, 2026

    बालको में ‘अलाइसा’ रोबोट तैनात, कर्मचारियों को मिलेगा रियल-टाइम सुरक्षा ट्रेनिंग…

    April 16, 2026

    आज का राशिफलजानिए ऐसा रहेगा आपका दिन, करियर, स्वास्थ्य, परिवार, उपाय और लकी प्रतिशत…

    April 16, 2026

    MP के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार ने DA में की इतने प्रतिशत की बढ़ोतरी, अप्रैल से बढ़कर आएगी सैलरी…

    April 16, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सीएम के निर्देश पर घायलों के बेहतर उपचार हेतु कलेक्टर–एसपी मुस्तैद शक्ति बॉयलर हादसे में मृतकों के परिजनों को सहायता उपलब्ध कराने घायलों को सहायता राशि जारी करने मुख्यमंत्री के सत्य निर्देश…
    • बालको में ‘अलाइसा’ रोबोट तैनात, कर्मचारियों को मिलेगा रियल-टाइम सुरक्षा ट्रेनिंग…
    • आज का राशिफलजानिए ऐसा रहेगा आपका दिन, करियर, स्वास्थ्य, परिवार, उपाय और लकी प्रतिशत…
    • MP के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार ने DA में की इतने प्रतिशत की बढ़ोतरी, अप्रैल से बढ़कर आएगी सैलरी…
    • महिला आरक्षण बिल का अध्यक्ष ने किया समर्थन, लेकिन ‘कोटे के अंदर कोटा’ पर अड़ीं…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?