Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » इवेस्टर कनेक्ट में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, निवेशकों से किया बड़ा वादा…
    RAIPUR

    इवेस्टर कनेक्ट में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, निवेशकों से किया बड़ा वादा…

    By Tv 36 HindustanMarch 26, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बेंगलुरु:- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुधवार को बेंगलुरु में निवेशकों को आश्वासन दिया कि वे उनकी चिंताओं को सुनने और सहायता प्रदान करने के लिए चौबीसों घंटे उपलब्ध रहेंगे. यहां आयोजित छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम के दौरान निवेश के लिए लोगों को आकर्षित करते हुए साय ने बेंगलुरु में बिजनेस कम्युनिटी को राज्य में खनिजों और प्राकृतिक संसाधनों की उपलब्धता से अवगत कराया.

    छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति का जिक्र: सीएम ने छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने राज्य में सत्ता वापसी के बाद नई औद्योगिक नीति बनाई है. इस नीति को इंडस्ट्री फ्रेंडली बताया. इसके आधार पर सीएम ने उद्योगपतियों से राज्य में निवेश की अपील की. उन्होंने निवेशकों के अनुकूल औद्योगिक नीति पर भी प्रकाश डाला, जिसे व्यापार करने में आसानी सुनिश्चित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है.

    “मैं आपको देश के विकास इंजन में निवेश करने के लिए आमंत्रित करता हूं. हम आपका लाल कालीन बिछाकर स्वागत कर रहे हैं. हमारी टीम राज्य को निवेश गंतव्य बनाने के लिए अथक प्रयास कर रही है.”- विष्णुदेव साय, सीएम, छत्तीसगढ़

    सीएम साय ने यह भी कहा कि “राज्य में आपका स्वागत करने और आपको अपना उद्यम स्थापित करने में मदद करने के लिए एक टीम हमेशा तैयार है. राज्य का मुख्यमंत्री होने के नाते मैं आपके साथ रहूंगा. जब भी आपको मेरी मदद की जरूरत होगी, मैं चौबीसों घंटे आपकी बात सुनने के लिए तैयार हूं.

    राज्य में उद्योग को बढ़ावा देना मकसद: सीएम ने कहा कि राज्य में उद्योग को बढ़ावा देना हमारा मकसद है. छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के विकास को बढ़ावा देने और रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए नैसकॉम के साथ एक समझौता ज्ञापन पर भी हस्ताक्षर किए. साय ने बेंग्लुरु में इन्वेस्टर्स कनेक्ट मीट में नैसकॉम के उपाध्यक्ष श्रीकांत श्रीनिवासन और अन्य प्रतिनिधियों से भी मुलाकात की. उनके साथ उन्होंने कौशल क्षेत्र में अपार संभावनाओं के बारे में चर्चा की है.

    Post Views: 1,125

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleछत्तीसगढ़ इन्वेस्ट कनेक्ट मीट : बेंगलुरू में कार्यक्रम,सीएम साय भी हुए शामिल…
    Next Article कबीरधाम में पीएम आवास योजना के अंतर्गत वैकेंसी, आवेदन से पहले जान लें नियम एवं शर्तें…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    इस क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जनजातीय समाज का सशक्तिकरण हमारी सरकार की प्राथमिकता सीएम सायं…

    February 17, 2026

    बालको ने पाली महोत्सव में प्रदर्शित किया सामुदायिक विकास का मॉडल…

    February 17, 2026

    आखिर क्या है India AI Impact Summit इससे आम आदमी को क्या मिलेगा एक क्लिक में जानिए हर सवाल का पूरा जवाब…

    February 17, 2026

    तारिक रहमान बने इस देश के नए प्रधानमंत्री, ढाका में हुआ भव्य शपथ ग्रहण…

    February 17, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इस क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जनजातीय समाज का सशक्तिकरण हमारी सरकार की प्राथमिकता सीएम सायं…
    • बालको ने पाली महोत्सव में प्रदर्शित किया सामुदायिक विकास का मॉडल…
    • आखिर क्या है India AI Impact Summit इससे आम आदमी को क्या मिलेगा एक क्लिक में जानिए हर सवाल का पूरा जवाब…
    • तारिक रहमान बने इस देश के नए प्रधानमंत्री, ढाका में हुआ भव्य शपथ ग्रहण…
    • कोका-कोला यूनिट पर आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई,नर्मदा कोल ड्रिंक्स फैक्ट्री पर छापा…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?