मध्य प्रदेश :– सरकार किसानों को खेती की लागत कम करने के लिए बड़ा फैसला लिया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अगले 3 सालों में सरकार प्रदेश के 30 लाख किसानों को न केवल सोलर पम्प देगी बल्कि उनके द्वारा उत्पादित अतिरिक्त सोलर एनर्जी भी खरीदेगी।
इससे किसानों को दोहरा फायदा होगा। इसके अलावा किसानों को मात्र 5 रुपए की राशि पर बिजली कनेक्शन भी दिए जा रहे हैं। Solar Pump Scheme
किसानों को मिलेगा दोहरा फायदा
सोलर पंप से किसानों को दोहरा फायदा होगा। एक तो फसलों की सिंचाई का खर्चा बचेगा और बिजली बेचकर अतिरिक्त कमाई भी होगी। वहीं, सस्ते बिजली कनेक्शन से खेती की राह और आसान होगी। Solar Pump Scheme
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कृषि एवं सहकारिता में मध्यप्रदेश में बीते दशकों में लगातार काम हुआ है। खेती के साथ-साथ सिंचाई पर भी हमने काम किया है। वित्त वर्ष 2002-03 तक मध्यप्रदेश में मात्र 7 लाख हेक्टेयर कृषि भूमि सिंचित थी। आज मध्यप्रदेश की 55 लाख से अधिक कृषि हेक्टेयर भूमि को सिंचित क्षेत्र में लेकर आए हैं।
मुख्यमंत्री कहा, मध्य प्रदेश की उर्वर धरा में खेती-किसानी फायदा का बिजनेस है। नई कृषि विधियों को अपनाया, कई नवाचार किए। यही कारण है कि आज मध्य प्रदेश कृषि विकास के मामले में पंजाब, हरियाणा और अन्य कई राज्यों से आगे निकलकर देश में अव्वल स्थान पर है। खेती-किसानी और किसान दोनों की समृद्धि के लिए प्रयासरत हैं।
