Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अगर Google सुन रहा आपकी निजी बात, फोन में तुरंत कर लें ये सेटिंग्स, नहीं तो कई सीक्रेट आ जाएंगे बाहर…
    समाचार

    अगर Google सुन रहा आपकी निजी बात, फोन में तुरंत कर लें ये सेटिंग्स, नहीं तो कई सीक्रेट आ जाएंगे बाहर…

    By Tv 36 HindustanMarch 27, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– क्या आपके साथ भी कभी ऐसा होता है कि आप किसी चीज के बारे में बात कर रहे हों और आपके फोन में उससे जुड़े विज्ञापन दिखने लगे। आप जैसे ही इंटरनेट ओपन करें आपको उससे जुड़ी जानकारियां मिलने लगे या फिर आपको उस चीज से जुड़े कॉल या मैसेज भी मिलने लगे हो? अगर, आप इस चीज का एक्सपीरियंस कर रहे हैं तो आपको सावधान रहने की जरूरत है। इस समय दुनिया में ज्यादातर Android यूजर्स हैं, जिनके फोन में Google सर्विसे बाई डिफॉल्ट ऑन होती हैं। अगर, आपने अपने फोन में कुछ सेटिंग्स को नहीं बदला तो आपकी निजी बातें भी गूगल तक पहुंच सकती हैं और आपके कई राज बाहर आ सकते हैं।

    गूगल सुन रहा आपकी निजी बातें
    Android फोन में सभी सर्विसेज पूरी तरह से यूज करने के लिए आपको गूगल का अकाउंट क्रिएट करना होता है। आप अपने फोन में ऐप इंस्टॉल करते समय कई चीजों की परमिशन जाने-अनजाने में दे देते हैं, जिसका ऐप डेवलपर फायदा उठा सकते हैं। इसके लिए आपको अपने फोन में ऐप इंस्टॉल करते समय कैमरा, कॉन्टैक्ट्स, लोकेशन, माइक्रोफोन जैसे परमिशन को सोच-समझकर देना चाहिए।

    गूगल आपके फोन के माइक्रोफोन का इस्तेमाल कर सकता है। आपकी कन्वर्सेशन से लेकर आपस में की गई बातचीत भी माइक्रोफोन के जरिए गूगल तक पहुंचती है, जिसका गूगल अपनी ऐड सर्विसेज के लिए इस्तेमाल कर सकता है। आपको अपने फोन में छोटी सी सेटिंग्स करके इन सर्विसेज को ऑफ करना होगा।

    फोन में तुरंत करें ये सेटिंग्स
    अगर, आप नहीं चाहते हैं कि गूगल अपकी कोई बात न सुने तो आपको अपने स्मार्टफोन में एक छोटी सी सेटिंग्स करनी होगी।

    सबसे पहले अपने Android स्मार्टफोन की सेटिंग्स में जाएं।
    इसके बाद नीचे स्क्रॉल करते हुए Google की सेटिंग्स पर टैप करें।
    अगले पेज पर आपको अपना गूगल प्रोफाइल दिखाई देगा।

    इस पेज पर दिए गए Manage Your Google Account पर टैप करना होगा।
    फिर आपको Data & Privacy सेक्शन में जाना होगा।
    इस पेज पर आपको Web & App Activity का ऑप्शन मिलेगा। इस पर टैप करें और अगले पेज पर जाएं।
    यहां आपको Subsettings में Include Audio and Video activity का ऑप्शन दिखेगा।
    इस पर लगे टिक को हटा दें और गूगल के टर्म ऑफ सर्विस को एक्सेप्ट कर लें।
    इस तरह से आपके स्मार्टफोन के माइक्रोफोन का एक्सेस Google को नहीं मिलेगा। इसके बाद गूगल आपके स्मार्टफोन के माइक्रोफोन से आई किसी भी आवाज को रिकॉर्ड नहीं करेगा और आपको बोली हुई बातों से जुड़े विज्ञापन नहीं दिखेंगे। यही नहीं, आपकी निजी बातें भी प्राइवेट ही रहेंगी।

    Post Views: 805

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleतो इसलिए 3 महीने तक नहीं बतानी चाहिए किसी को अपनी प्रेग्नेंसी, खुद डॉक्टर भी करते हैं मना…
    Next Article नवरात्रि में गृह प्रवेश करना शुभ है या नहीं, जानें अप्रैल 2025 में गृह प्रवेश के मुहूर्त …
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    27-28 मार्च को नवा रायपुर में प्रवासी प्रदेश सम्मेलन, ‘मोर माटी, मोर मान’ बनेगा आयोजन की पहचान…

    February 28, 2026

    728 पदों पर भर्ती, इतने फरवरी से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन…

    February 28, 2026

    फैंस के लिए बड़ी खबर अचानक बदली आईपीएल की तारीख, पढ़िए पूरी खबर की डिटेल्स…

    February 28, 2026

    इजरायल-अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला, 30 ठिकानों पर एक साथ धमाके कांप उठी ये धरती…

    February 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • 27-28 मार्च को नवा रायपुर में प्रवासी प्रदेश सम्मेलन, ‘मोर माटी, मोर मान’ बनेगा आयोजन की पहचान…
    • 728 पदों पर भर्ती, इतने फरवरी से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन…
    • फैंस के लिए बड़ी खबर अचानक बदली आईपीएल की तारीख, पढ़िए पूरी खबर की डिटेल्स…
    • इजरायल-अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला, 30 ठिकानों पर एक साथ धमाके कांप उठी ये धरती…
    • इस होली पर मनेगी दिवाली या और बढ़ेगा इंतजार 22वीं किस्त पर आया बड़ा अपडेट, करोड़ों किसानों की अटकी सांसें…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?